7 july 2025

7 July 2025 Daily Horoscope - Aaj Ka Rashifal

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,

 

आज आपको आग या बिजली से बचाव रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपको किसी प्रकार का नुकसान देखने को मिल सकता है। संभव है कि आपको आज कार्य क्षेत्र में मुसीबतों का सामना करना पड़े। आपके ऊपर किसी प्रकार का झूठा आरोप भी लग सकता है।

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Remedies for Good Relationship

 

वृषभ (Taurus) - , , , , वा, वी, वु, वे, वो

 

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा।

 

यह भी पढ़ें: Best Astrologer App in India

 

मिथुन (Gemini) - , की, कु, , , के, को,

 

आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों। आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें: Best Lal Kitab Astrologer in Delhi

 

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 

आज आपका स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आज आपकी रूचि मनोरंजन के साधनों की तरफ होगी। परिवार के लोगों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा।

 

यह भी पढ़ें: Buy Shree Baglamukhi Yantra

 

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

 

आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें । आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चो की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra

 

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, , , ठे, पे, पो

 

आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है।

 

यह भी पढ़ें: Rog Nivaran Yantra

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 

आज आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे उसमें आप सफल होंगे। साझेदारी में किये गये काम में भी आपको आज अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आपको आज कानूनी व अदालती कार्यो से संबंधित मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra

 

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

 

आज परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपके घर में तनावपूर्ण स्थिति आपके लिए मानसिक परेशानी का कारण बनेगी। मन में नकारात्मक विचार आने के कारण आज आपका गलत कार्यों की तरफ मन भटकेगा।

 

यह भी पढ़ें: Neelam Gemstone

 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, , , भे

 

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में परिस्थितियां अनुकूल न होने से आज आपको दिक्कतें पेश आएंगी।

 

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

 

आप अपने प्रत्येक कार्य को आज बहुत आसानी से पूरा कर लेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है तथा कार्य क्षेत्र में भी आशानुरूप सफलता प्राप्त होगी। आपका पढ़ाई-लिखाई से संबंधित क्षेत्र में अच्छा मन लगेगा।

 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो,

 

आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें।

 

मीन (Pisces) - दा, दु, , , दे, दोचा, चि

 

आज आप विषम परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करेंगे जिससे आपको मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन आप नवीन कार्यों का संपादन करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप सफल भी रहेंगे।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Leave a comment

Please note, comments need to be approved before they are published.