7 june 2025

7 June 2025 Daily Horoscope - Aaj Ka Rashifal

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,

 

नए निवेशों को लेकर चौकस रहें। आपके रिश्तेदार आपसे नाराज हो सकते हैं। आप अपने अधिकारों को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपके सहपाठी आपसे असंतुष्ट हो सकते हैं। पैसे उधार देते समय सावधानी बरतें।

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Remedies for Marriage Problems

 

वृषभ (Taurus) - , , , , वा, वी, वु, वे, वो

 

आज आपका आत्मविश्वास सही रहेगा। व्यापार में बिक्री बढ़ाने के मौके मिलेंगे। आप अपनी प्रेमिका के साथ खुश रहेंगे। आज आप दान-पुण्य भी करेंगे। आपको आपके काम को लेकर इनाम मिल सकता है।

 

यह भी पढ़ें: Best Astrology App

 

मिथुन (Gemini) - , की, कु, , , के, को,

 

दूसरों के कार्यों में दखल देना बंद कर दें। चापलूसों से बचकर रहें। आज सभी नियमों का पालन करें और जरूरी न हो तो यात्रा टालें। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें - खांसी, बुखार या एसिडिटी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 

यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India

 

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 

आय बढ़ने पर खर्च नियंत्रित रखें। साझेदारी में सतर्क रहें। शाम को विश्राम करें। बड़ी समस्या सुलझेगी। मित्र से निमंत्रण मिलेगा। शोध में प्रगति होगी, नए अवसर मिलेंगे।

 

यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra

 

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

 

आज नए काम टालें। ड्राइविंग में सावधानी बरतें। पैरों में चोट से बचें। ऑफिस में ओवरटाइम हो सकता है। आलस्य छोड़ें। नकारात्मक लोगों से दूर रहें।

 

यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra

 

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, , , ठे, पे, पो

 

आज कार्यक्षेत्र में उन्नति, बच्चों से शुभ समाचार और व्यापार में लाभ के योग हैं। सरकारी काम बनेगा। परिवार व युवाओं के लिए शुभ फलदायी दिन है।

 

यह भी पढ़ें: Rog Nivaran Yantra

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 

आपके कानूनी मामलों में समझौता हो सकता है। रुके काम फिर शुरू होंगे। सीनियर्स से तालमेल बढ़ेगा। काम करने का तरीका बदल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।

 

यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra

 

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

 

आज आप एक साथ कई काम करने की सोच सकते हैं। पिछले दिनों की उठापटक सुधरेगी। प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे। परिवार संग अच्छा समय बितेगा। विरोधियों से समझौता संभव है।

 

यह भी पढ़ें: Pukhraj Yellow Sapphire Gemstone

 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, , , भे

 

आज मन थोड़ा उदास रह सकता है। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। लोग आपको स्वार्थी समझ सकते हैं। गैस और कब्ज से दिनचर्या बिगड़ सकती है। बाहर का भारी खाना न खाएं। कोई पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है।

 

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

 

जीवनसाथी से संबंधों में प्यार बढ़ेगा। बिजनेस के लिए यात्रा संभव है। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। बच्चों की प्रगति से उत्साहित रहेंगे।

 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो,

 

आप जिम्मेदारियों को लेकर अधिक सजग होंगे। डायबिटीज़ के मरीजों को सेहत का ध्यान रखना होगा। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करनी पड़ेगी। वैवाहिक जीवन की परेशानियाँ दूर होंगी।

 

मीन (Pisces) - दा, दु, , , दे, दोचा, चि

 

आप अपनी प्रतिभा विकसित करने की कोशिश करेंगे। तकनीकी पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए दिन शुभ है। आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Leave a comment

Please note, comments need to be approved before they are published.