7 may 2024 horoscope

7 May 2023 Horoscope (राशिफल)

मेष
आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते है । आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है।
उपाय
आज धर्म स्थान में 800 ग्राम गुड़, दो चुटकी केसर, 60 ग्राम सौंफ रखकर आएं।
आज के दिन 100 ग्राम साबुत सुरमा जल प्रवाह करें।

वृषभ
आपको आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती हैं तथा आपको भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें देखने को मिलेंगी । आज आपको काम-काज में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है।
उपाय
आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।
आज के दिन सोने की चेन गले में धारण करें।

मिथुन
आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों । आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है ।
उपाय
आज के दिन 5 मूलियां पत्तों सहित मंदिर में रखकर आएं।
आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और मां दुर्गा जी की पूजा करें।

कर्क
आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी।
उपाय
आज के दिन 60 ग्राम सौंफ, 600 ग्राम गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।

सिंह
भाग्य का सम्पूर्ण सहयोग आज आपको प्राप्त होगा जिससे आज आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी । कार्यक्षेत्र में आज लाभ की स्थिति बनी रहेगी और दूसरों से हर संभव सहायता मिलेगी । आपकी योजनाएं आज लाभदायक सिद्ध होंगी ।
उपाय
आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कूम्भ स्थापित करें वापस आने पर उसे मंदिर में रख आएं ।

कन्या
आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है ।
उपाय
आज के दिन 121 खोये के फीके पेड़े 11 छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे या जल प्रवाह करें।

तुला
आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पडे़गा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं । आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज आपको शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी । परिवार के सदस्यों से आज आपको हर संभव सहयोग मिलेगा । आज आप कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे ।
उपाय
आज के दिन चांदी की डिब्बी में चावल भरकर माँ से आशीर्वाद के रूप में लें ।

वृश्चिक
आपके शरीर में आज बेवजह की दिक्कतें देखने को मिलेगी । परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्या हो सकती है । आपको कार्य क्षेत्र में आज संघर्षमय स्थिति का सामना करना पड़ेगा । आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धित दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी ।
उपाय
आज के दिन 4 पव्वें शराब जल प्रवाह करें और खाली बोतले वहीं फेंक दें और काले रंग से परहेज़ रखें ।

धनु
कार्य क्षेत्र में आज सहकर्मियों से किसी न किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। आज किसी अनहोनी घटना के घटित होने के कारण आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है ।
उपाय
आज के दिन धार्मिक गुरूओं का आशीर्वाद लेते रहें और धर्मस्थान में मिठाई का दान दे ।
आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा ।

मकर
आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा । परिवार में किसी बात को लेकर के आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है ।
उपाय
आज के दिन कुत्ते और कौव्वें को कुछ न कुछ खाने को दें।
आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें ।

कुम्भ
धन के संबंध में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज घर-परिवार या रिश्तेदारी में किसी प्रकार का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आपको कार्य क्षेत्र में आज किसी कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आज खराब हो सकता है ।
उपाय
आज के दिन 11 काली मिर्च और चंदन की लकड़ी मंदिर में दान दें।
आज के दिन माता से चांदी की डिब्बी में चावल भरकर आशीर्वाद के रूप में ले और संभव हो सके तो आज खाने मे या पानी पीने मे चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें ।

मीन
आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कमी देखने को मिल सकती है।
उपाय
आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में न ऐसा न करें।
आज मंदिर जाकर सिर झुकाकर बुजुर्ग पंड़ित का आशीर्वाद लेकर आएं और केसर का तिलक लगाएं।
Back to blog

Our Recent Blog

Sun Line in palmistry

Sun Line in Palmistry: Meaning Types, Signs, and What It...

For centuries, people have been fascinated by palmistry, which uses the lines of the hand as a unique way to sense...

Read more
Simian Line Palmistry

Simian Line Palmistry: A Complete Guide to This Rare Mark

Palm reading is nowadays considered the most important traditional way of reading about a person's traits,and about his personality. There are...

Read more
marriage line palmistry

Marriage Line Palmistry: Signs of Love, Marriage & Relationship Destiny

People have always been drawn to palmistry because it provides an alternative way of interpreting life through the lines of the hand. The marriage line is one of the most...

Read more
foot reading in palmistry

Foot Palmistry: Complete Guide to Foot Shapes and Meanings

Most people know about palm reading, but few know that the feet can reveal important secrets about a person’s life and...

Read more
head line palmistry

Head Line Palmistry: Types, Signs & Personality Traits

Palmistry explores how the shape and depth of key palm lines reflect mental clarity, practical thinking, problem-solving style, and everyday judgment. Head Line Palmistry is an important part of Read more

life line palmistry

Life line palmistry: Meaning, Signs, and what it Reveals

Ever wondered what the curve near your thumb on the palm indicates?  Well, this line is referred to as "life line" in Read more

fate line in palmistry

Fate Line in Palmistry - Meaning, Signs, and What It...

Palmistry has always fascinated people because it offers a unique way to understand life through the lines of the hand. Among all the major lines, the Fate Line is one...

Read more
mobile number numerology

How to Choose the Right Mobile Number According to Numerology.

In today’s digital age, a mobile number is no longer just a contact detail. It is deeply connected to almost every important area of life, communication, business, online payments, social...

Read more
heart line in palmistry

Heart Line in Palmistry - A Simple Guide to Your...

Have you ever randomly looked at your palm maybe while sitting alone or waiting for something and wondered if those lines actually mean anything? Most of us notice three main...

Read more
types of hands in palmistry

Types of Hands in Palmistry and Their Meanings

Have you ever looked at your hands beyond just the palm lines? In palmistry, the first thing experts notice is often the hand shape, because it reveals a lot about...

Read more