8 august 2024 horoscope

8 August 2023 Horoscope (राशिफल)

मेष
आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है।आज के दिन मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय
आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।
आज के दिन 6 केले मंदिर में रखकर आएं।

वृषभ
आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है ।
उपाय
आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे ।
आज के दिन पक्षियों पर मूंग साबुत खिलाएँ ।

मिथुन
आज आपके स्वभाव में गुस्से की अधिकता के कारण किसी से मन-मुटाव हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपको पेट से संबंधित तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है।आज आप अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर-सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे।
उपाय
आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।
आज के दिन दूध, चावल धर्मस्थान में दें ।

कर्क
आज आपको कार्य क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा । कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करने के लिए आज का दिन आपके अनुकूल नहीं है । आपके स्वास्थ्य में आज खराबी देखने को मिलेगी । परिवार के सदस्यो में किसी बात को लेकर के आज मतभेद उत्पन्न हो सकते है ।
उपाय
आज काली गाय की सेवा करें।
आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा ।

सिंह
आपको अपने कार्य क्षेत्र में आज श्रेष्ठ फलों की प्राप्ति होगी । आपकी मेहनत और भाग्य के सहयोग से आज आपको हर तरह से उत्तम फलों की प्राप्ति होगी ।आज आप, अपनी मेहनत, अपने कार्य सफल करेंगे। घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां कोई मांगलिक समारोह हो सकता है।
उपाय
आज सफेद रुमाल जेब में रखें और बर्फी बांटे।
आज केसर का तिलक नाभि, जुबान और माथे पर लगाएं और आज ही इमली या काले-सफेद तिल मंदिर में चढ़ाएं।

कन्या
आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं।आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें। आज आप में उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता क्षेत्र में आशातीत सफलता मिल सकती है।
उपाय
आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में न ऐसा न करें।

तुला
आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी।
उपाय
आज के दिन सौंफ, गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।
आज के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं ।

वृश्चिक
आपको आज अपने भाग्य का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा । कार्य क्षेत्र में आज का दिन उत्तम होगा । आज घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। गुरूजनों एवं बड़े-बुजुर्गो के लिए भी आदर-सत्कार की भावना में आज वृद्धि होगी । आज अपने वार्तालाप की निपुणता एवं बुद्धिमता से आपके कार्य सफल रहेंगे।
उपाय
आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें ।

धनु
आज आपके व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलेगा । आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें । आपको आज किसी परिचित व्यक्ति से धन लाभ प्राप्त हो सकता है । आपको विदेश से आज शुभ समाचार मिल सकता है ।
उपाय
आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कुम्भ स्थापित करें वापस आने पर उसे मंदिर में रख आएं ।

मकर
आज आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे उसमें आप सफल होंगे । साझेदारी में किये गये काम में भी आपको आज अच्छा लाभ प्राप्त होगा । आपको आज कानूनी व अदालती कार्यो से संबंधित मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है । आज आपको किसी परिवार के सदस्य की वजह से तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय
आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और मां दुर्गा जी की पूजा करें।
आज के दिन काले रंग की गाय की सेवा करें।

कुम्भ
आपका स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा । आपको अपने भाग्य का आज सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा अपने विरोधियों को परास्त करने में आज आप सफल रहेंगे । आपको अपने मित्र एवं परिवार का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा । आज आपके स्वभाव में अहंकार देखने को मिलेगा तथा आप दूसरों की आलोचनाएं करेंगे। आपको कार्य क्षेत्र आशातीत सफलता नहीं मिल पाएगी।
उपाय
आज हरे रंग के कपड़े अपनी श्रद्धानुसार छोटी-छोटी कन्याओं को दें ।
आज के दिन बायें हाथ की अनामिका अंगुली में चांदी की अंगूठी पहने।

मीन
आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चो की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे।
उपाय
आज खाने में या पानी पीने में चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें, और एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें ।
Back to blog

Our Recent Blog

mounts of palm

Decoding Mounts on Palm: What Do They Mean?

Palmistry is not just about the lines on your hand. The soft, padded areas beneath each finger and around the thumb, known as the mounts on the palm, also play...

Read more
how to read kundli

How to Read Palm: A Beginner’s Guide to Understanding Palm...

For centuries, people have been curious about the lines on their palms and what they might reveal. This curiosity gave rise to palmistry, also known as palm reading. If you’re...

Read more
budh purnima 2026

बुद्ध पूर्णिमा 2026: जानें शुभ तिथि, बुद्ध के चार आर्य...

आपने अक्सर सुना होगा कि पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत खास होता है, लेकिन वैशाख मास की जो पूर्णिमा आती है, वह आम पूर्णिमाओं की तरह नहीं होती।...

Read more
shani mahadasha

शनि की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष की दुनिया में 'शनि' एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि शनि की महादशा का मतलब सिर्फ दुख, गरीबी...

Read more
rahu amrit dhoop ke fayde

राहु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक 'छाया ग्रह' माना गया है, जो अपनी मायावी प्रकृति, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है। यदि राहु कुंडली में...

Read more
bhimrao ambedkar jayanti

डॉ. बी. आर. अंबेडकर जयंती: संविधान के निर्माता की 135वीं...

14 अप्रैल 2026 की सुबह जब सूरज अपनी पहली किरण बिखेरेगा, तो भारत के करोड़ों घरों में एक अलग ही ऊर्जा होगी। यह दिन केवल एक कैलेंडर की तारीख नहीं...

Read more
shani amrit dhoop

शनि अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

भारतीय ज्योतिष और अध्यात्म में सुगंध का बहुत बड़ा महत्व है। प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनियों ने वातावरण को शुद्ध करने और ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के...

Read more
बृहस्पति अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत लाभ और प्रभाव

बृहस्पति अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

लाल किताब ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति हमारे जीवन की दिशा निर्धारित करती है। इनमें 'बृहस्पति' को 'देवगुरु' की पदवी प्राप्त है। बृहस्पति ग्रह विस्तार, ज्ञान, धर्म, धन और सौभाग्य...

Read more
बुध अमृत धूप

बुध अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

लाल किताब की दिव्य परंपरा में 'बुध ग्रह' को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध हमारी बुद्धि, वाणी (संचार), व्यापार, और निर्णय लेने की क्षमता का स्वामी है। यदि...

Read more
शुक्र अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ और प्रभाव

शुक्र अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

भारतीय ज्योतिष और लाल किताब की प्राचीन परंपराओं में ग्रहों की शांति और उनकी कृपा प्राप्त करने के अनेक उपाय बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में 'धूप' या 'सुगंध' का...

Read more