8 february 2025 daily horoscope

8 February 2025 Daily Horoscope - Aaj Ka Rashifal

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,   

 

आज आपको घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने से बड़े का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli

 

वृषभ (Taurus) - , , , , वा, वी, वु, वे, वो

 

आज आपको भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी तथा शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। काम-काज में आज लाभदायक स्थिति बनी रहेगी। आज घर में रिश्तेदारों के आवागमन की वजह से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। 

 

यह भी पढ़ें: Astroscience App

 

मिथुन (Gemini) - , की, कु, , , के, को,   

 

आज के दिन आपको अपने कार्यों में लाभ एवं सफलता का सुख हासिल होगा। अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करते हुए आज आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। सृजनात्मक कार्यों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra

 

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

 

आज आपके मन में किसी भी कार्य को करने के लिए पूर्ण आत्मविश्वास बना रहेगा तथा परिवार के सदस्यों से आपको हर संभव सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। 

 

यह भी पढ़ें: Shakni Yantra

 

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे  

 

आज के दिन आपके द्वारा नेक कार्य होंगे जिससे आपको मन की शांति प्राप्त होगी। परिवार की तरफ से सुख की अनुभूति प्राप्त होगी। आपके कार्य क्षेत्र में शुभ समाचारों की अधिकता रहेगी। परंतु आपका किसी से मन-मुटाव हो सकता है।

 

उपाय: आज के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

 

यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra

 

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, , , ठे, पे, पो

 

आज के दिन परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे तथा आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। आपका परिवार के साथ समय व्यतीत होने से मन प्रसन्न रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  

 

आज के दिन कार्य क्षेत्र में आपकी अच्छी स्थिति बनी रहेगी तथा आपको अपने कार्य से लाभ प्राप्त होगा। आज आप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और आज आपके शरीर में भी चुस्ती-फुर्ती देखने को मिलेगी। 

 

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु  

 

आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें। 

 

उपाय: आज के दिन दूध को जलने दें और खोया बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में ऐसा करें। 

 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, , , भे  

 

आज आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। 

 

उपाय: आज सफेद रुमाल अपनी जेब में रखें। 

 

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि  

 

आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है।

 

उपाय: आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें।

 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो,

 

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा। 

 

उपाय: आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कूम्ब स्थापित करें, वापिस आने पर उसे मंदिर में रख आएं। 

 

मीन (Pisces) - दा, दु, , , दे, दो, चा, चि  

 

आज कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव अच्छा बना रहेगा। आपको अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निर्वाह करने में मदद मिलेगी। आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। 

 

उपाय: मां दुर्गा जी की पूजा करें।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Leave a comment

Please note, comments need to be approved before they are published.