8 january 2025 horoscope

Daily Horoscope 8-January-2025 - Aaj Ka Rashifal

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,

 

आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है। आज आपको काम-काज के क्षेत्र में लाभ की कमी देखने को मिलेगी। आपको अपने कार्य को पूरा करने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। 

 

उपाय: आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें। 

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab

 

वृषभ (Taurus) - , , , , वा, वी, वु, वे, वो

 

आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है, साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। 

 

उपाय: आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे। 

 

यह भी पढ़ें: Astroscience App

 

मिथुन (Gemini) - , की, कु, , , के, को,

 

आज आप में कार्य को करने के लिए नवीन ऊर्जा का संचार होगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों की तरफ से भी आज हर संभव सहयोग की प्राप्ति होगी। आप अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों में सफल होंगे। आज आपके स्वभाव में गुस्से की अधिकता रहेगी। आपके कार्य क्षेत्र में आज हालात सामान्य बने रहेंगे। 

 

उपाय: आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें। 

 

यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra

 

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 

आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते हैं। संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े। आपको विदेश या विदेशी संबंधों से आज लाभ की प्राप्ति होगी। 

 

उपाय: आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाएं तो आपके लिए शुभ रहेगा। 

 

यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra

 

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

 

आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है। 

 

उपाय: आज धर्म स्थान में गुड़ , दो चुटकी केसर, एक मुट्ठी सौंफ रखकर आएं। 

 

यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra

 

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, , , ठे, पे, पो

 

आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें। 

 

उपाय: आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में ऐसा न करें। 

 

यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 

आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी। आज आपके मन में नकारात्मक विचार की अधिकता रहेगी जिससे आप परेशान रहेंगे। संभव है कि आज आपके साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है। 

 

उपाय: आज के दिन कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे कि आपके चरित्र पर कोई बात आए। लाल रुमाल अपने पास रखें और केसर का तिलक लगाकर ही घर से निकलें। 

 

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

 

आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज शरीर में बेवजह का आलस्य बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है। आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें। 

 

उपाय: आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें। 

 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, , , भे

 

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा। आज आपके कार्य क्षेत्र के संबंध में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको आज किसी प्रकार की चिंता घेरे रहेगी। 

 

उपाय: आज गले में सोना या पीला धागा धारण करें और काले कुत्ते को रोटी डालें। 

 

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

 

आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी। हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों। आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। आज आपको स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है। आज आपके किसी व्यक्ति से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। 

 

उपाय: आज के दिन 8 केले मंदिर में रखकर आएं। 

 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो,

 

आज घर-परिवार या रिश्तेदारी में किसी प्रकार का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आज आपकी रुचि मनोरंजन के साधनों की तरफ होगी। परिवार के लोगों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा। 

 

उपाय: आज हरे रंग के कपड़े अपनी श्रद्धानुसार छोटी-छोटी कन्याओं को दें। 

 

मीन (Pisces) - दा, दु, , , दे, दो, चा, चि

 

आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे। 

 

उपाय: आज खाने में या पानी पीने में चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें, और एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Leave a comment

Please note, comments need to be approved before they are published.