मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
कार्यस्थल पर कुछ लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने के लिए युवाओं के लिए यह विवाह प्रस्ताव देने का सही समय है। हालाँकि, अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
यदि आप किसी के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं, तो लेन-देन में स्पष्टता रखें। अपने महत्वपूर्ण कागजात और प्रॉपर्टी के दस्तावेजों को संभाल कर रखें। धन के आगमन में आ रही बाधाएं अब दूर हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आपकी रचनात्मक प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। आप बच्चों के लिए उपहार खरीदने में धन खर्च कर सकते हैं। घरेलू मामलों में आपका दबदबा बढ़ेगा और आज आप पुरानी सुखद यादों में खोए रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
पेशेवर जीवन में आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है। नए प्रोजेक्ट्स की रूपरेखा तैयार करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन निवेश करने से पहले पूरी जाँच-पड़ताल ज़रूर करें।
यह भी पढ़ें: Buy Ashtasiddhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। अपने उसूलों और नियमों से समझौता न करें। सुरक्षा की दृष्टि से रात के समय लंबी यात्रा करने से बचें और अपने शरीर को पर्याप्त आराम दें।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आप अपनी सूझबूझ से व्यावसायिक बाधाओं को पार कर लेंगे। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ आपसी समझ और गहरा प्रेम बढ़ेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह आपको प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करेंगे। विदेश से जुड़े कार्यों में आर्थिक लाभ के योग हैं। खान-पान का ध्यान रखें, वरना पेट से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
जीवनसाथी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहें। बेकार की बहसों में पड़ने से अपनी ऊर्जा नष्ट न करें। आज सहकर्मियों से अपेक्षा के अनुसार मदद मिलना मुश्किल है।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
समाज या कार्यक्षेत्र में नए गुप्त शत्रु पैदा हो सकते हैं। अपने पार्टनर पर भरोसा रखें और रिश्तों में शक को जगह न दें। आपका झुकाव ज्योतिष या रहस्यमयी विषयों की ओर बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Moti Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
सरकारी नौकरी पेशा लोगों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। संतान की सफलता आपके लिए गर्व और खुशी का कारण बनेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
छात्र अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कमाई के नए जरिए ढूंढ सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
नया स्टार्टअप या कारोबार शुरू करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा, बस अपने स्वभाव को थोड़ा लचीला बनाए रखें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522