मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आपका काफी लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है जिससे दूसरों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। आपको आज अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Remedies for Marriage Problems
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज आपके मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। आपको आज परिवार का साथ प्राप्त होगा। नए कार्य में आज मन वांछित सफलता नहीं मिलेगी। धन का अभाव होने के कारण स्वजनों की अथवा बाहरी व्यक्ति की सहायता लेनी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Best Astrology App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज आपको घूमने-फिरने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। मन में गुस्से की भावना आज अधिक रहेगी।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
घर-परिवार या रिश्तेदारों के कार्यक्रम में शामिल होने से खुशी मिलेगी। बड़ों की सलाह फायदेमंद रहेगी और स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और घर में सुखद माहौल बना रहेगा। काम और परिवार की जिम्मेदारियों से तनाव हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
भाग्य से पूरा सहयोग मिलेगा और शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियाँ बनी रहेंगी। रिश्तेदारों के आने-जाने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। हालांकि, परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकते हैं और कार्यों में अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज कार्यक्षेत्र में सफलता और लाभ मिलेगा। आपकी बुद्धिमत्ता से काम आसानी से पूरा होगा और रचनात्मक गतिविधियों से फायदा होगा। हालांकि, काम में मन नहीं लग पाएगा। मानसिक तनाव और परिवार के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Rog Nivaran Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें - पेट से जुड़ी समस्याएँ हो सकती हैं। सावधान रहें, किसी के द्वारा धोखा या विश्वासघात होने की आशंका है।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज आपके नेक कार्यों से मन को शांति मिलेगी और परिवार से खुशियाँ प्राप्त होंगी। कार्यक्षेत्र में अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। हालाँकि, परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। मित्रों या सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं, और घर के किसी सदस्य से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
यह भी पढ़ें: Pukhraj Yellow Sapphire Gemstone
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परिवार के साथ रिश्तों में मिठास आएगी, और विदेशी संबंधों या अवसरों से लाभ मिलने की संभावना है। आज परिवार के किसी सदस्य से अनादर या अपमानजनक व्यवहार झेलना पड़ सकता है। मन में अशांति, भटकाव और निराधार शंकाएँ परेशान कर सकती हैं।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
मन में ईर्ष्या और नकारात्मक विचार आ सकते हैं, परिवार से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याएँ भी परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ आएँगी और चिंता बनी रहेगी। हालाँकि, अपनी योग्यता से काम में सफलता मिलेगी और शिक्षा संबंधी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सकारात्मक सोच बनाए रखें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
पढ़ाई में निराशा और परिवार से मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट और लोगों से विवाद की आशंका है। हालांकि, कोई उल्लेखनीय कार्य करके परिवार का मान बढ़ाएंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी और नई आर्थिक योजनाएँ सफल होंगी। नकारात्मक विचारों से बचें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
पेट समस्या और माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र व परिवार में मतभेद संभव है। आज विषम परिस्थितियों पर जीत मिलेगी - नए कार्यों व पुत्र सहयोग से सफलता मिलेगी।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9