8 may 2024 horoscope

8 May 2023 Horoscope (राशिफल)

मेष
अपनी मेहनत और समझदारी से आपको अपने जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी । संभव है कि आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है । आप अपनी बुद्धिमता से आज कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। अपने मित्रों, रिश्तेदारों से मधुर संबंध बनेंगे ।
उपाय
आज धर्म स्थान में 800 ग्राम गुड़, दो चुटकी केसर, 60 ग्राम सौंफ रखकर आएं।

वृषभ
आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में आशाजनक परिणाम हासिल नहीं होंगे। शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी। मन में नकारात्मक विचार पैदा हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ विचारों में खराबी के हालात बन सकते है। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
उपाय
आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।
आज के दिन लाल गाय को रोटी दें।
चांदी तन पर धारण करें और केसर का तिलक लगाए ।

मिथुन
आज के दिन आपके साथ किसी प्रकार की दिक्कत पेश आ सकती है। आपके शरीर में आलस्य की प्रधानता रहेगी। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। आज आप अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर-सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे।
उपाय
आज के दिन चांदी की डिब्बी में चावल भरकर जेब में रखें।
आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और मां दुर्गा जी की पूजा करें।

कर्क
आज के दिन आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। काम-काज में भी लाभदायक स्थिति बनी रहेगी। किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर के आज चिन्तित रहेंगे । आपके परिवार के सदस्यों से आज छोटी-छोटी बातों को लेकर के मतभेद उजागर होंगे ।
उपाय
आज के दिन 60 ग्राम सौंफ, 600 ग्राम गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।
आज के दिन चांदी की डिब्बी में शहद भरकर बाहर वीरान जमीन में दबाएं।

सिंह
आज आपको किसी परिवार के सदस्य की वजह से तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको कार्य क्षेत्र में भी अच्छे फल प्राप्त नहीं होंगे। आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा ।
उपाय
आज के दिन काले रंग की गाय की सेवा करें।
आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कुम्भ स्थापित करें वापस आने पर उसे मंदिर में रख आएं ।

कन्या
व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा । आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है ।
उपाय
आज के दिन 121 खोये के फीके पेड़े 11 छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे या जल प्रवाह करें।
आज के दिन मिट्टी के लोटे में मशरूम भरकर मंदिर में रखकर आएं ।

तुला
आज आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे उसमें आप सफल होंगे । साझेदारी में किये गये काम में भी आपको आज अच्छा लाभ प्राप्त होगा । आपको आज कानूनी व अदालती कार्यो से संबंधित मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है । आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
उपाय
आज के दिन चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।

वृश्चिक
आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धित दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी । आज आपके व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलेगा । आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें । आपको आज किसी परिचित व्यक्ति से धन लाभ प्राप्त हो सकता है । आपको विदेश से आज शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय
आज के दिन चांदी की डिब्बी में चावल भरकर मां से आशीर्वाद के रूप में ले और साथ ही हरे रंग के कपड़े अपनी श्रद्धानुसार छोटी-छोटी कन्याओं को दें।

धनु
आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है । आपको अपने कार्य क्षेत्र में आज श्रेष्ठ फलों की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत और भाग्य के सहयोग से आज आपको हर तरह से उत्तम फलों की प्राप्ति होगी । संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े ।
उपाय
आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा ।

मकर
आज के दिन आपका स्वभाव अच्छा बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आपके कार्य क्षेत्र के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है । आपको अपने कार्य में आज सफलता प्राप्त होगी व लोगो से मधुर संबंध स्थापित होंगे ।
उपाय
आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें ।

कुम्भ
आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चो की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आपको कार्य क्षेत्र में किसी कारणवश परेशानी आ सकती है।
उपाय
आज के दिन बहन, बेटी व बुआ से अच्छे संबंध रखें और आज तांबे का छेद वाला पैसा अपने गले में धारण करें।
आज के दिन माता से चांदी की डिब्बी में चावल भरकर आशीर्वाद के रूप में ले और संभव हो सके तो आज खाने में या पानी पीने में चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें ।

मीन
आप अपने प्रत्येक कार्य को आज बहुत आसानी से पूरा कर लेंगे । परीक्षा-प्रतियोगिता में आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है तथा कार्य क्षेत्र में भी आशानुरूप सफलता प्राप्त होगी। आज कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आप के सभी काम सफल रहेंगे।
उपाय
आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में न ऐसा न करें।


Back to blog

Our Recent Blog

mounts of palm

Decoding Mounts on Palm: What Do They Mean?

Palmistry is not just about the lines on your hand. The soft, padded areas beneath each finger and around the thumb, known as the mounts on the palm, also play...

Read more
how to read kundli

How to Read Palm: A Beginner’s Guide to Understanding Palm...

For centuries, people have been curious about the lines on their palms and what they might reveal. This curiosity gave rise to palmistry, also known as palm reading. If you’re...

Read more
budh purnima 2026

बुद्ध पूर्णिमा 2026: जानें शुभ तिथि, बुद्ध के चार आर्य...

आपने अक्सर सुना होगा कि पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत खास होता है, लेकिन वैशाख मास की जो पूर्णिमा आती है, वह आम पूर्णिमाओं की तरह नहीं होती।...

Read more
shani mahadasha

शनि की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष की दुनिया में 'शनि' एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि शनि की महादशा का मतलब सिर्फ दुख, गरीबी...

Read more
rahu amrit dhoop ke fayde

राहु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक 'छाया ग्रह' माना गया है, जो अपनी मायावी प्रकृति, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है। यदि राहु कुंडली में...

Read more
bhimrao ambedkar jayanti

डॉ. बी. आर. अंबेडकर जयंती: संविधान के निर्माता की 135वीं...

14 अप्रैल 2026 की सुबह जब सूरज अपनी पहली किरण बिखेरेगा, तो भारत के करोड़ों घरों में एक अलग ही ऊर्जा होगी। यह दिन केवल एक कैलेंडर की तारीख नहीं...

Read more
shani amrit dhoop

शनि अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

भारतीय ज्योतिष और अध्यात्म में सुगंध का बहुत बड़ा महत्व है। प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनियों ने वातावरण को शुद्ध करने और ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के...

Read more
बृहस्पति अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत लाभ और प्रभाव

बृहस्पति अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

लाल किताब ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति हमारे जीवन की दिशा निर्धारित करती है। इनमें 'बृहस्पति' को 'देवगुरु' की पदवी प्राप्त है। बृहस्पति ग्रह विस्तार, ज्ञान, धर्म, धन और सौभाग्य...

Read more
बुध अमृत धूप

बुध अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

लाल किताब की दिव्य परंपरा में 'बुध ग्रह' को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध हमारी बुद्धि, वाणी (संचार), व्यापार, और निर्णय लेने की क्षमता का स्वामी है। यदि...

Read more
शुक्र अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ और प्रभाव

शुक्र अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

भारतीय ज्योतिष और लाल किताब की प्राचीन परंपराओं में ग्रहों की शांति और उनकी कृपा प्राप्त करने के अनेक उपाय बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में 'धूप' या 'सुगंध' का...

Read more