मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आपको भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा जिससे कार्य क्षेत्र में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आज आपके घर-परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज सहकर्मियों से किसी न किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है।
उपाय: आज के दिन धार्मिक गुरुओं का आशीर्वाद लेते रहें और धर्मस्थान में मिठाई का दान दें।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज आपको भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी तथा शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। काम-काज में आज लाभदायक स्थिति बनी रहेगी। आज घर में रिश्तेदारों के आवागमन की वजह से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
उपाय: आज के दिन कुत्ते और कौव्वों को कुछ न कुछ खाने को दें।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज के दिन आपको अपने कार्यों में लाभ एवं सफलता का सुख हासिल होगा। अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करते हुए आज आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। सृजनात्मक कार्यों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आपके मन में किसी भी कार्य को करने के लिए पूर्ण आत्मविश्वास बना रहेगा तथा परिवार के सदस्यों से आपको हर संभव सहयोग प्राप्त होगा। आपको परीक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में आज सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
उपाय: आज के दिन सरसों के तेल का दान जरूर दें।
यह भी पढ़ें: Shakni Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज के दिन आपके द्वारा नेक कार्य होंगे जिससे आपको मन की शांति प्राप्त होगी। आपके कार्य क्षेत्र में शुभ समाचारों की अधिकता रहेगी। घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहाँ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का आज अवसर प्राप्त हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज के दिन परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे तथा आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। परीक्षा एवं प्रतियोगिता के संबंध में आपको आज कामयाबी हासिल होगी।
यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आपको परिवार की ओर से मिलने वाले सुख और सहयोग में आज वृद्धि देखने को मिलेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में आज सफलता की प्राप्ति होगी तथा पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कार्यों में आज रुचि देखने को मिलेगी।
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें।
उपाय: आज काले रंग से परहेज रखें।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है।
उपाय: आज के दिन एक मुठ्ठी सौंफ, गुड़, व दो चुटकी केसर मंदिर में रखकर आएं।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें।
उपाय: आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा।
उपाय: आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कूम्ब स्थापित करें, वापिस आने पर उसे मंदिर में रख आएं।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार की तरफ से मिलने वाले सुख में आज वृद्धि देखने को मिलेगी। बड़े-बुजुर्गों की तरफ से आज सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाग्य का सम्पूर्ण सहयोग आज आपको प्राप्त होगा।
उपाय: आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9