मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार में कुछ योजनाओं में रुकावट आ सकती है, जिससे तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने की कोशिश में जल्दबाजी से बचें। माताजी से पारिवारिक मामलों में सलाह लें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फूल अर्पित करें।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। राजनीति में कार्यरत लोगों को बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी गलती के कारण पिताजी से डांट सुननी पड़ सकती है। घर में सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।
उपाय: पान के पत्ते पर हल्दी रखकर भगवान विष्णु को अर्पित करें और हल्दी का तिलक करें।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। यात्रा के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा करें। प्रतिस्पर्धा का भाव मन में रहेगा। भाई-बहनों से काम को लेकर सलाह मिल सकती है। संतान की किसी फरमाइश को पूरा करेंगे।
उपाय: गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें और जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। पेट संबंधी समस्याएं कम होंगी। व्यापार में लाभ होगा। किसी की बातों में न आएं। रूपए-पैसे के मामलों में अजनबियों पर भरोसा न करें।
उपाय: गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु की आराधना करें।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
रोजगार की तलाश में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस से बहस से बचें। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है।
उपाय: गुरुवार को पीले चंदन का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
कामों में सावधानी बरतें। नए वाहन की खरीदारी के लिए दिन शुभ है। भाग्य के भरोसे काम न छोड़ें। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। जीवनसाथी के लिए व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
उपाय: गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करें और बृहस्पति मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में काम की सराहना होगी। प्रेम जीवन में साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी में व्यस्तता रहेगी।
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ में जल अर्पित करें और विष्णु मंदिर में सेवा करें।
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
व्यापार में लाभ होगा। पिताजी की सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक रहेगी। घर में अतिथि के आगमन से व्यस्तता रहेगी।
उपाय: गुरुवार को पीले मिठाई का भोग भगवान विष्णु को लगाएं और प्रसाद बांटें।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
भावुकता में निर्णय लेने से बचें। किए गए वादे पूरे करेंगे। खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है। व्यापार में पार्टनरशिप से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। संतान को पुरस्कार मिलने से मन प्रसन्न होगा।
उपाय: गुरुवार को गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें और पीले फूल भगवान विष्णु को अर्पित करें।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। विवादित मामलों में जीत संभव है। लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे संबंध मजबूत होंगे।
उपाय: गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
सेहत में सुधार होगा। प्रॉपर्टी संबंधित डील फाइनल हो सकती है। परिवार में विवादों को घर में ही सुलझाएं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले फल अर्पित करें और जरूरतमंदों को दान करें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
संतान की संगति पर ध्यान दें। परिवार में बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखें। राजनीति में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। माताजी को ननिहाल पक्ष से मिलाने ले जा सकते हैं।
उपाय: गुरुवार को पीले चावल भगवान विष्णु को अर्पित करें और विष्णु मंत्रों का जाप करें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9