मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सिरदर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। आडंबरयुक्त व्यवहार के कारण लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। स्वास्थ्य समस्या है तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें। आर्थिक कारणों से आपका मन विचलित रहेगा।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Upay for health
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। शुभ समाचार मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आप जैसी अपेक्षा कर रहे थे, काम वैसे ही होंगे। व्यापार में बड़ी डील हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Best Astrology App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
विवाहोत्सुक जातकों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विदेशी क्लाइंट्स से आपको शानदार फीडबैक मिल सकता है। अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। गले में दर्द व कफ की समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर तनाव में आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
संतान के व्यवहार से निराशा हो सकती है। उनका रुख आपके प्रति आक्रामक हो सकता है। अपने भाग्य को दोष देने के बजाय मजबूती से चुनौतियों का सामना करें, सफलता जल्द ही मिलेगी। अध्यात्मिक विषयों के प्रति आपकी जिज्ञासा आज बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य अधूरे छूट सकते हैं। लेकिन यदि कहीं आप इसके लिए जिम्मेदार हैं तो इस मामले को शीघ्रता से सुलझा लें। वरना आप काफी अकेलापन महसूस करेंगे।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
व्यवसाय में आशा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। नाराज लोगों को मनाने के लिए दिन बेहतर है। शाम का समय मनोरंजन के लिए अवश्य निकालें। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Rog Nivaran Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आपके द्वारा बोला गया झूठ पकड़ा जा सकता है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। किसी जरूरी कार्य के बाधित होने के कारण कुण्ठाग्रस्त हो सकते हैं। छोटे बच्चों या अध्यात्मिक लोगों के साथ समय बिताना लाभकारी होगा।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज व्यवसाय में नए अनुबंध हो सकते हैं किंतु काम शुरू नहीं हो पाएगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी संवेदनशील रहेंगे। सोशल मीडिया पर अपना प्रमोशन कर सकते हैं। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। कमीशन आदि से लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Lehsuniya Cat's Eye Gemstone
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज आपको अधिक परिश्रम करने से बचना चाहिए। मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त नहीं होगा। कानूनी उलझनों में फंस सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में आपका समय बर्बाद होगा। अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न होगी। भाई-बहनों को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। प्रियजनों से आपको उत्तम सलाह व उचित सहायता मिल सकती है। बच्चे माता-पिता की आशाओं पर खरे उतरेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो दिन बेहद अनुकूल है।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
किसी से अधिक अपेक्षा न करें। क्योंकि आप जैसा सोचेंगे वैसा होगा नहीं। आज सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। पुत्र संतान को लेकर थोड़े विचारशील हो सकते हैं। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
यात्राओं के कारण स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। पुरानी गलतियों का भुगतान करना पड़ सकता है। आज क्रोध व उत्तेजित प्रतिक्रिया से बचें। धर्म के प्रति मन में शंका हो सकती है। संपत्ति विवाद गहरा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कठिन काम सौंपे जा सकते हैं।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9