april month 2025

Monthly Horoscope - April Month 2025 | मासिक राशिफल

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

 

इस माह आपकी किसी नए दोस्त से भेंट हो सकती है। सम्पत्ति को लेकर चल रहे क्लेश से छुटकारा मिलेगा। प्रेम विवाह के लिए परिवार राजी हो सकता है। कारोबार में कोई बड़ा निवेश करने से लाभ प्राप्त होगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंध अच्छे बने रहेंगे। 15 अप्रैल के बाद घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। परंतु जरूरी कार्यों को महीने की शुरुआत में न करें। बच्चों का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। परिवार में चल रहे छोटे-मोटे क्लेशों को नजरअंदाज करें। कोई अपना आपको धोखा दे सकता है।

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli Remedies

वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो

 

कारोबार में वृद्धि करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अपनी क्षमताओं का प्रयोग निपुण तरीके से कर पाएंगे। अपने कार्यों के प्रति ईमानदार रहें। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। पैसे के लेनदेन में अनुकूलता बनी रहेगी। कला से जुड़े जातकों के लिए यह माह अति उत्तम रहने वाला है। परंतु महीने के उत्तरार्ध में आपको व्यापार में सतर्क रहने की सलाह है। समाज में अपने एकपक्षीय विचार न रखें। 10 अप्रैल के बाद अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अंजान लोगों पर अधिक भरोसा न करें।

 

यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra

मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह

 

नौकरी पेशा वर्ग के जातकों को कार्य के लिहाज से विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। ग्रहों का गोचर आपके कार्यों को सफलता दिलवा सकता है। विपरीत लिंगी जातकों का आकर्षण काफी अधिक रहेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। बच्चों की पढ़ाई में अच्छी उन्नति हो सकती है। परंतु महीने की शुरुआत में थोड़ा सावधान रहें। घुटने से संबंधित रोग में वृद्धि हो सकती है। इस माह किसी के साथ उधार लेनदेन से बचें। मित्रों के साथ संबंध में खटास आ सकती है।

 

यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 

कार्यस्थल पर अधिक कार्य होने के कारण तनाव महसूस हो सकता है। ऑनलाइन बिजनेस से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में अच्छा लगेगा। जीवनसाथी के साथ यह माह अच्छा व्यतीत होने वाला है। समाज से जुड़े कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। राजनीतिक लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकते हैं। परंतु महीने की शुरुआत शुभ नहीं रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी भी सहकर्मी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कार्यस्थल पर वेतन को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से बहस हो सकती है। आर्थिक रूप से कुछ कमजोर रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: Astrology App

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

 

माह की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। आपके कार्य की प्रशंसा की जाएगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मानसिक रूप से चल रहे तनाव से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से धन लाभ हो सकता है। होटल और रेस्टोरेंट से संबंधित कार्यों से धन लाभ होगा। प्रेमीजन के साथ चल रही गलतफहमियाँ दूर होंगी। परंतु शत्रु वर्ग के लोग आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। लेन-देन के लिहाज से सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी तरह के निवेश से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।

 

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो

 

करियर के लिहाज से यह माह अति उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी के नाम पर कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। मित्रगणों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक मुद्दों के लिहाज से सतर्क रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए यह माह उत्तम रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ जाएंगे। परंतु आय से अधिक व्यय न करें। महिलाओं को स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियाँ हो सकती हैं। कारोबार में अपने पार्टनर्स का ध्यान रखें।

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 

व्यवसाय में नए नियम लागू कर सकते हैं। लोगों के बीच आपको मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। कार्यों में आ रही रुकावटों से छुटकारा मिलेगा। होटल मैनेजमेंट से जुड़े करियर में सफलता प्राप्त होगी। कृषि से संबंधित कार्य में अच्छा लाभ हो सकता है। माह की शुरुआत में दो सप्ताह अधिक कार्य रह सकता है। जिसके कारण आपकी दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो सकती है। परिवार में कलह हो सकती है। गलत रास्ते पर चलने का मन करेगा। घुटने से संबंधित समस्याएँ परेशान कर सकती हैं।

 

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

 

इस माह आप अपनी अधूरी कामनाएँ पूर्ण कर सकते हैं। कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से आपको सराहना प्राप्त हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य पूर्ण हो जाएंगे। परंतु धोखेबाज लोगों से दूरी बनाकर रखें। आप कटु वाणी का प्रयोग कर सकते हैं। लोगों की हर बात का जवाब देना जरूरी न समझें। शारीरिक तौर पर आप कमजोर महसूस कर सकते हैं। साझेदारी के कार्यों में सावधानी बरतें।

 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे

 

इस माह आपका मनोबल मजबूत रहेगा। पिता से मन की बातें साझा करने से हल्का महसूस होगा। मानसिक रूप से आप आनंदमय रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध अच्छे बने रहेंगे। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार के लिए यह महीना उत्तम रहने वाला है। धार्मिक कार्य में अधिक रुचि लेंगे। परंतु महीने के पहले हफ्ते में शत्रु पनप सकते हैं। दैनिक खर्चों में भी वृद्धि होने की संभावना है। स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतों को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट आने की आशंका है। परिजनों के साथ अच्छा व्यवहार करें।

 

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

 

इस माह आप अपनी मेहनत और क्षमता से अपने लक्ष्यों को हासिल कर लेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के जातक स्थान परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह माह उत्तम है। इस महीने के मध्य में कहीं दूर देश जाने की संभावना बन सकती है। अपने रिश्तों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएँ। पारिवारिक जिम्मेदारियों को श्रद्धापूर्वक निभाएंगे। परंतु हृदय रोगियों को 12 से 15 अप्रैल तक सावधान रहना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। व्यवसाय में नकद पैसों को लेकर परेशानी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं।

 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द

 

परिवार में खुशहाली भरा माहौल रहेगा। सरकारी कार्यों में उत्तम फल प्राप्त हो सकते हैं। कोई भी कार्य करें तो वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें। कारोबार में आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग के लोगों को उन्नति मिल सकती है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परंतु माह की शुरुआत में कोई नया मकान या दुकान खरीदना चाहते हैं तो सावधानी से कार्य करें। जीवनसाथी की आवश्यकताओं को महत्व दें। महिला वर्ग के जातकों को अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना है। संतान का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है।

 

मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि

 

कार्यस्थल पर आपके द्वारा दिए गए सुझावों को सराहना मिलेगी। घर की सजावट के लिए नया सामान खरीद सकते हैं। लाभ कमाने के लिए यह माह अति उत्तम है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम विवाह के लिए माता-पिता सहमति दे सकते हैं। परंतु इस माह शत्रु वर्ग आपके कारोबार में किसी तरह का नुकसान करने की योजना बना सकते हैं। कहीं भी निवेश करें तो थोड़ी सावधानी बरतें। मौज-मस्ती में अपना कीमती समय अधिक खराब न करें। पेट से संबंधित परेशानी आपको घेर सकती है।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog