Monthly Horoscope - December Month 2025 | मासिक राशिफल

Monthly Horoscope - December Month 2025 | मासिक राशिफल

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

इस महीने नया घर खरीदने, कार्यक्षेत्र में नए मित्र बनने और संतान के आचरण से प्रसन्नता मिलेगी। पैतृक व्यापार विस्तार, अनुकूल परीक्षा परिणाम और व्यावहारिक दृष्टिकोण से धनलाभ संभव है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। म्यूचुअल फंड से लाभ व विदेशी नागरिकता के आवेदन में सफलता मिल सकती है। अस्थमा रोगियों के लिए सावधानी आवश्यक है। रियल एस्टेट निवेश में संयम बरतें। 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli

वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो

यह माह छात्रों के लिए भविष्य की योजना बनाने का है। प्रारंभ बहुत शुभ है। कार्य पूरे करें, पर शौक पर अधिक खर्च न करें। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकार व प्रशंसा बढ़ेगी, वैवाहिक तनाव कम होंगे। प्रारंभ व अंत में धन की चिंता रहेगी। आकस्मिक खर्च, उधार न मिलना व झूठे आरोपों से सावधान रहें। युवा प्रेम संबंधों को लेकर चिंतित रहें। विवादों से दूरी रखें। डायबिटीज, लीवर व मौसमी बीमारियों का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction

मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह

इस माह आप अपनी योजनाओं में ऊर्जावान रहेंगे। बृहस्पति की वापसी से पुराने खर्च कम होंगे और रुका धन वापस मिलेगा। संतान को करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवारिक कलह शांत होगी। सरकारी कर्मियों व प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए अच्छा समय है। शेयर बाजार के नुकसान की भरपाई होगी। प्रारंभ में पिता से मतभेद हो सकते हैं, मर्यादा बनाए रखें। लालच या भावुक निर्णय न लें।

यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

माह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। संतानहीन दंपतियों को खुशखबरी मिल सकती है। आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे, रचनात्मक विचार आएंगे और खर्चों में कमी आएगी। काम का दबाव रहने के बावजूद आपका मूड अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा और कला को समय मिलेगा। अटके मामलों में लापरवाही न करें। दूसरे सप्ताह के आसपास कानूनी या ननिहाल पक्ष में परेशानी हो सकती है। जोड़ों के दर्द या रक्तचाप की समस्या बढ़ सकती है। 

यह भी पढ़ें: Buy Ashtasiddhi Yantra

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

इस माह मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, एकाग्रता बढ़ेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। आभूषण व्यापार व वित्तीय मामलों में लाभ होगा। कार्यप्रणाली, पराक्रम व साहस में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोग सतर्क रहें। कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है। आँखों की समस्या या खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवारिक मामलों में उलझन या सुरक्षा को लेकर चिंता हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो

सप्ताह दाम्पत्य संबंधों में नई स्फूर्ति लाएगा। दिसम्बर के मध्य से उच्च शिक्षा हेतु विदेशी अवसर मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण व्यापार यात्रा व सोशल मीडिया से प्रसिद्धि के योग हैं। महिलाओं को घुटनों की समस्या हो सकती है। अधीनस्थों से संबंध अच्छे रखें। कपटपूर्ण व्यवहार से बचें। प्रारंभिक सप्ताहों में व्यापारिक बदलावों को लेकर चिंता रहेगी। प्रथम सप्ताह में जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है, बाद में सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

यह माह आत्मविश्लेषण और व्यक्तित्व की समस्याओं को सुलझाने का है। प्रेम संबंधों के लिए भाग्यशाली है। पर्यटन या धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। प्रोजेक्ट के लिए लोन मिल सकता है। वाक् चातुर्य से काम बनेंगे, अधिकारियों से संबंध मधुर रहेंगे। बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। क्रोध या कठोर भाषा से बचें। गलतफहमी से मित्रों से संबंध बिगड़ सकते हैं। कुछ कार्यों में विलंब हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

आपके आदर्शवादी व्यवहार की प्रशंसा होगी। पसंदीदा गतिविधियों के लिए समय निकालेंगे। जीवनसाथी से उपहार या व्यवसाय में दीर्घकालीन योजना बन सकती है। आय वृद्धि, राजनीति या कार्यक्षेत्र में उच्च पद मिलने के योग हैं। ईर्ष्यालु लोग षड्यंत्र रच सकते हैं। काम के तनाव से पाचन प्रभावित हो सकता है। अधिकारियों से परेशानी या नए अनुबंधों में कठिनाई आ सकती है। बच्चों के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 

यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे

महीने की शुरुआत अच्छी है। कार्यक्षेत्र में विस्तार, मित्रों का सहयोग और करियर के महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। लक्ष्य समय पर पूरे होंगे, सम्पत्ति लेन-देन से लाभ या नौकरी में स्थानांतरण मिल सकता है। प्रारंभ के दो दिन नए काम के लिए शुभ नहीं। दूसरे सप्ताह ससुराल पक्ष में परेशानी हो सकती है। अनुमान गलत भी हो सकते हैं। बच्चों की प्रगति से उत्साहित रहेंगे, सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: Moti Gemstone

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

व्यापार में सुधार, नौकरी में नए अनुबंध और नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। महीने का प्रारंभ विशेष शुभ है। राजनीतिक लोगों के लिए भाग्यशाली समय है, उनके विचार अच्छे से पहुँचेंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। रिश्तेदारों के मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कृषि और फार्मा उद्योग से जुड़े लोगों के लिए माह का उत्तरार्ध अच्छा रहेगा। कानूनी अड़चनें दूर होंगी। कर्ज का दबाव या गुप्त शत्रुओं की चिंता हो सकती है। 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द

यह माह कुछ सबक लेकर आया है। पारिवारिक तनाव का समाधान निकलेगा। दूसरे सप्ताह अटका धन वापस मिल सकता है। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। जिम्मेदारी निभाने पर पुरस्कार या पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। पिछली गलतियों को सुधारने व कारोबार की अस्थिरता दूर करने का मौका मिलेगा। संतान का व्यवहार चिड़चिड़ा हो सकता है। वाहन में खराबी आ सकती है। यात्रा से स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि

महीने की शुरुआत बहुत अच्छी है। छोटी यात्राओं से लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास से कठिन लक्ष्य पूरे करेंगे। कीमती वस्तुएँ खरीदने का विचार बनेगा। वेतनवृद्धि या आयात-निर्यात से बड़ा लाभ हो सकता है। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। नौकरी में नए प्रस्ताव मिलेंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, उच्च पद मिल सकता है।  विवाहेतर संबंधों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में पहचान बनाने को उत्सुक रहेंगे। विरोधी अपमानित करने की कोशिश कर सकते हैं। आलस्य से बचें। 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9 

Back to blog

Our Recent Blog

Simian Line Palmistry

Simian Line Palmistry: A Complete Guide to This Rare Mark

Palm reading is nowadays considered the most important traditional way of reading about a person's traits,and about his personality. There are...

Read more
marriage line palmistry

Marriage Line Palmistry: Signs of Love, Marriage & Relationship Destiny

People have always been drawn to palmistry because it provides an alternative way of interpreting life through the lines of the hand. The marriage line is one of the most...

Read more
foot reading in palmistry

Foot Palmistry: Complete Guide to Foot Shapes and Meanings

Most people know about palm reading, but few know that the feet can reveal important secrets about a person’s life and...

Read more
head line palmistry

Head Line Palmistry: Types, Signs & Personality Traits

Palmistry explores how the shape and depth of key palm lines reflect mental clarity, practical thinking, problem-solving style, and everyday judgment. Head Line Palmistry is an important part of Read more

life line palmistry

Life line palmistry: Meaning, Signs, and what it Reveals

Ever wondered what the curve near your thumb on the palm indicates?  Well, this line is referred to as "life line" in Read more

fate line in palmistry

Fate Line in Palmistry - Meaning, Signs, and What It...

Palmistry has always fascinated people because it offers a unique way to understand life through the lines of the hand. Among all the major lines, the Fate Line is one...

Read more
mobile number numerology

How to Choose the Right Mobile Number According to Numerology.

In today’s digital age, a mobile number is no longer just a contact detail. It is deeply connected to almost every important area of life, communication, business, online payments, social...

Read more
heart line in palmistry

Heart Line in Palmistry - A Simple Guide to Your...

Have you ever randomly looked at your palm maybe while sitting alone or waiting for something and wondered if those lines actually mean anything? Most of us notice three main...

Read more
types of hands in palmistry

Types of Hands in Palmistry and Their Meanings

Have you ever looked at your hands beyond just the palm lines? In palmistry, the first thing experts notice is often the hand shape, because it reveals a lot about...

Read more
mounts of palm

Decoding Mounts on Palm: What Do They Mean?

Palmistry is not just about the lines on your hand. The soft, padded areas beneath each finger and around the thumb, known as the mounts on the palm, also play...

Read more