march month 2025

Monthly Horoscope - March Month 2025 | मासिक राशिफल

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

 

धन के लिहाज से यह महीना आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। बैंक के लेन-देन से जुड़े कार्यों के लिए यह माह बहुत उत्तम रहने वाला है। किसी धार्मिक जगह घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। आप अपने कार्य करने के अनुभव का अच्छा प्रयोग करेंगे। कोई भी जरूरी कार्य करने से पहले अपने परिवार के साथ सलाह-मशविरा कर लें। अपने लक्ष्यों के लिए हमेशा निष्ठावान रहें। परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपके शत्रु आपकी निंदा करने की कोशिश करेंगे। यात्रा के दौरान आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पेट से संबंधित शिकायतों को हल्के में न लें।

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli Remedies

वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो

 

महीने की शुरुआत जरूरी कार्यों के लिए बहुत शुभ है। व्यापार के उद्देश्य से आपको कहीं बाहर गांव यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके कार्य को और आपकी बुद्धि को प्रशंसा मिलेगी। कार्य का भार आपके ऊपर एकदम से आ सकता है। इस महीने विपरीत लिंगी लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। दान-पुण्य करने में आप विशेष रुचि ले सकते हैं। बच्चों की शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस माह कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिल सकता है। इस माह लेन-देन के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। इस माह आपके ऊपर आरोप-प्रत्यारोप भी लग सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra

मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह

 

कार्यस्थल पर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इस माह आप एक उत्साहवर्धक समय व्यतीत करेंगे। इस माह सामाजिक लोगों के साथ उठना–बैठना हो सकता है। जो जातक उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए यह माह अति उत्तम है। अपनी आय बढ़ाने के लिए नए उपाय खोज सकते हैं। महीने के दूसरे सप्ताह में कलाकारों को कोई अच्छा मंच प्राप्त हो सकता है। महीने का शुरुआती भाग आपके लिए बिल्कुल अच्छा नहीं रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों पर अधिक विश्वास न करें। कार्यस्थल पर अधिकारियों से झगड़ा हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 

महीने का शुरुआती भाग काफी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिता सकते हैं। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियाँ दूर होंगी। भोग-विलास का आनंद उठाएंगे। कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके कार्य को सराहना मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी की तरफ से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। अगर आप रेस्टोरेंट्स जैसे व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो अवश्य करें, उत्तम लाभ प्राप्त होगा। दूसरा सप्ताह आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: Astroscience Mobile App

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

 

अपने पार्टनर के नाम से कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। मित्रगणों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। व्यर्थ का खर्च करने से बचेंगे। प्रेम संबंधों के लिए यह माह अति उत्तम रहने वाला है। कोर्ट कचहरी से संबंधित कार्य पूर्ण हो जाएंगे। विदेशी कारोबार से आपको उत्तम धन लाभ प्राप्त हो सकता है। कारोबार में अपने सहयोगियों का ध्यान रखें। व्यर्थ की चीजों पर ज्यादा खर्च न करें। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। दूसरे सप्ताह के दौरान आपको अपने शत्रुओं से संभलकर रहने की जरूरत है।

 

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो

 

इस माह समाज में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य के चलते रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पुन: शुरू कर सकते हैं। कृषि के संदर्भ में अच्छी उपज होने के कारण शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही अड़चनों से आपको छुटकारा मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से आपको प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। परंतु शुरू के दो सप्ताह आपके ऊपर काम का दबाव रह सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव घेर सकता है। परिवार में भी कोई क्लेश हो सकता है।

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 

इस माह आपके घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। सामाजिक उत्सवों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मित्रगणों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी वरिष्ठ अधिकारी से आपको मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। कला क्षेत्र के जातकों को शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। चौथे और पांचवे सप्ताह में आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आपके शत्रु आपसे मात खाएंगे। परंतु महीने की शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने खाने-पीने की आदतों पर आपको ध्यान देना चाहिए। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा पड़ोसियों से बहस हो सकती है।

 

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

 

इस माह आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों की तरफ से अच्छा मार्गदर्शन मिल सकता है। शेयर बाजार से अच्छे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। करियर के लिए यह माह अच्छा रहने वाला है। कारोबार में आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं। सामाजिक लोगों से आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परंतु महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु बढ़ सकते हैं। दूसरे सप्ताह में आपको अपने पिता का अधिक ध्यान रखने की सलाह है। व्यर्थ के कार्यों से बचें, अन्यथा तनाव महसूस कर सकते हैं।

 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे

 

इस माह परिवार के लोगों का अधिकतम ध्यान रखने की सलाह है। वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। आपकी मेहनत आपको उच्चतम शिखर तक ले जा सकती है। अगर आप कहीं इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं, तो सफलता प्राप्त हो सकती है। कहीं बाहर देश घूमने जाने के योग बन रहे हैं। आपकी अच्छाई आपके व्यवहार में प्रत्यक्ष दिखाई देगी। परंतु व्यवसाय में नगद पैसे को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। विवादित मुद्दों से दूरी बनाए रखें। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में उलझ सकते हैं।

 

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

 

नौकरी पेशा वर्ग के जातकों को कार्यस्थल पर उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। किसी पॉलिसी वगैरह में धन निवेश कर सकते हैं। परिवार के साथ सुखमय पल व्यतीत करेंगे। परिवार के लोग एक-दूसरे के साथ तालमेल बना कर चलेंगे। इस माह आपको आय में उत्तम फल प्राप्त हो सकता है। सरकारी कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। अपने बड़ों का मान-सम्मान करें एवं उनकी राय मानें। प्रेमीजनों को प्रेम विवाह के लिए सहमति मिल सकती है। परंतु माह की शुरुआत में किसी जमीन-जायदाद में निवेश करना चाहते हैं, तो सावधानी बरतें। महिला वर्ग को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द

 

कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। धन लाभ के लिए यह माह बहुत ही शुभ है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और समर्पण बढ़ेगा। परिवारजनों की सेहत काफी अच्छी रहेगी। लेन-देन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। परिवार में कोई बड़ा उत्सव मनाया जा सकता है। नव विवाहित जोड़े कहीं दूर देश घूमने जा सकते हैं। कलाकारों को उनके उत्तम कार्य के लिए मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। अपने कारोबारी पार्टनर्स के साथ आपको अपने संबंध सीमित रखने की सलाह है। पेट से संबंधित समस्याएँ आपको परेशान कर सकती हैं।

 

मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि

 

माह की शुरुआत में आपको प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। कहीं तीर्थ यात्रा पर भी जाने का योग बन रहा है। जीवनसाथी का प्रेम आपको सुखमय पलों का अनुभव करवाएगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। संपत्ति को लेकर काफी समय से चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम विवाह के लिए परिवार की तरफ से अनुमति मिल सकती है। प्राइवेट कंपनियों में कार्य कर रहे जातकों को लाभ प्राप्त होगा। परंतु बच्चों का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। पारिवारिक मुद्दों को शांति के साथ सुलझाने की कोशिश करें। आपके किसी करीबी से आपको धोखा मिलने के आसार बन रहे हैं।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Our Recent Blog

MAHADASHA AUR ANTARDASHA

महादशा और अंतरदशा: कुंडली में किसका प्रभाव अधिक होता है?

ज्योतिष में अक्सर लोगों का यह सवाल होता है कि महादशा ज्यादा प्रभावशाली होती है या अंतरदशा। कई बार कुंडली देखते समय भी यही उलझन होती है कि जीवन में...

Read more
vastu doshas

Vastu Dosha Guide: Types, Effects & Remedies

Some people may have the experience of feeling comfortable as soon as they enter someone's flat and being at ease, while for others, there is no explanation for these sensations...

Read more
east facing house vastu

East-Facing House Vastu Shastra: Benefits, Room Tips & Remedies

Ever since the beginning of time, the universe has favored one particular direction. An east-facing house, also known as the entrance to Surya (the God of the Sun), is the...

Read more
money plant vastu

Money Plant Vastu Direction: Where to Place It for Real...

There are countless people who have kept money plants in their houses for years, changing them from one corner to another without realizing that the money plant direction can be...

Read more
vastu tips for home entrance

Unlock Prosperity With These Vastu Tips for Home Entrances

If you've ever entered a house that precisely feels "correct," it is likely to do with the entrance. According to home entrance Vastu, a main door is not just a...

Read more
West facing house vastu

West-Facing House Vastu: Benefits, Room Tips & Remedies

Are you thinking about the idea of either constructing or purchasing a house that faces west? If you are, perhaps you are also puzzled whether going for it is a...

Read more
गणेश चतुर्थी 2026: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और गणपति स्थापना का शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और गणपति...

गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म के सबसे प्रिय और उत्साहपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। गणपति बप्पा को बुद्धि,...

Read more
vastu for pooja room

Vastu for the Pooja Room: Where to Place It for...

Nobody plans the pooja room. That's just the truth of it. The living room gets a mood board, the kitchen gets measured three times before the modular units go in,...

Read more
best sleeping direction as per vastu

Best Sleeping Direction as per Vastu: Which Way Should You...

Sleep is one of the most important aspects of living healthily. However, a lot of people wake up feeling lazy and fatigued despite receiving a full night's rest. Things like...

Read more
rahu amrit sabun

राहु अमृत साबुन – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि जिंदगी में सब कुछ एकदम परफेक्ट चल रहा हो, और अचानक से चीजें उलझने लगें? आप लाख कोशिश करें, लेकिन समझ ही...

Read more