मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
नवदम्पति किसी आयोजन की योजना बना सकते हैं। नए मित्र बनेंगे और मित्रों संग आनंद लेंगे। नौकरी में बदलाव लाभकारी है। व्यवसाय सामान्य रहेगा। सिद्धांतों से समझौता न करें। योजनाओं में कठिनाई, बुरी संगत से बचें। यौन सम्बन्धों में नीरसता आ सकती है।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Prediction
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
सप्ताह आनंद, उत्साह और सफलता लेकर आएगा। सरकारी नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में विजय मिलेगी। किसी पर सहज विश्वास न करें। लोग बातों को तोड़-मरोड़ सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य में विश्वास की कमी आ सकती है।
यह भी पढ़ें: Buy Madhya Shakti Peeth Yantra
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
सप्तारंभ पर मनोरंजन का आनंद लेंगे। प्रशंसा बढ़ेगी, वैवाहिक प्रेम गहराएगा। नौकरी-व्यापार स्थिर रहेगा। बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। परिजनों का पूर्ण सहयोग न मिले। जोखिम भरे निवेश से बचें, क्रोध न करें। इलेक्ट्रॉनिक्स में समस्या संभव। गरिष्ठ भोजन से गैस बन सकती है।
यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सप्तारंभ सकारात्मक रहेगा। मेहनत और टीम-भावना की प्रशंसा होगी। खुदरा व्यापारियों के लिए उत्तम समय है। मानसिक स्थिति थोड़ी नकारात्मक हो सकती है। स्वभाव और कार्यशैली में बदलाव आवश्यक है। हृदय रोगी खानपान सँभालें। युवाओं को भविष्य की चिंता रहेगी।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
विपरीत परिस्थितियों पर नियंत्रण पाएंगे। शुभचिंतक प्रसन्न होंगे, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अल्प प्रयास में काम बनेंगे। बेरोजगारों को नई नौकरी मिल सकती है।कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। सिद्धांतों से समझौता न करें, मानहानि होगी। आभूषण-संपत्ति खरीदते समय सावधानी बरतें।
यह भी पढ़ें: Best Astrology App
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
महत्वाकांक्षाओं की योजना बनेगी। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। शेयर बाजार से लाभ होगा। संतान के आचरण से प्रसन्नता मिलेगी, कन्याओं का विवाह तय हो सकता है। नौकरी बदलने में जल्दबाजी न करें। पुराने कर्ज से परेशानी, बॉस से असंतोष संभव। काम का दबाव मूड खराब करेगा। दुर्वृत्त लोगों से दूर रहें।
यह भी पढ़ें: Vyapar Vridhi Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
सप्तारंभ शुभ समाचार से होगा। परिजन संग यात्रा संभव है। आयात-निर्यात क्षेत्र में लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी से संवादहीनता न होने दें। रियल एस्टेट में परेशानी, वाहन सावधानी से चलाएं। क्षमता से अधिक काम स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
रुचि के कार्य करेंगे, घर के लिए भरपूर खरीदारी होगी। कौशल विकास एवं पेशेवर बदलाव संभव है। व्यापार में परिश्रम रंग लाएगा। व्यवसाय को लेकर चिंता रहेगी। साझेदारी में तालमेल बैठाना कठिन होगा। विवेक से काम लें, लंबी यात्रा टालें। करियर को लेकर अनिश्चितता एवं हीनता महसूस हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi Near me
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
रियल एस्टेट कारोबारियों के लिए शानदार सप्ताह है। मेहनत और निष्ठा का परिणाम मिलेगा। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होगा। आरंभ में निर्णय को लेकर भ्रम रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का व्यवहार स्वार्थी हो सकता है। नौकरी में अनिश्चितता, उधार चुकाने में कठिनाई।
यह भी पढ़ें: Panna Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। लक्ष्य सहज प्राप्त होंगे, धन की समस्या दूर होगी। नेतृत्व क्षमता से बड़ा मामला सुलझेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता से नींद में विघ्न हो सकता है। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। समय पर दवा लें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
जीवनसाथी की सलाह लाभदायक होगी। आत्मबल बढ़ेगा, विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। व्यवसाय में उत्तम परिणाम, प्राइवेट जॉब में पदोन्नति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में लक्ष्य पूर्ति का दबाव रहेगा। अनावश्यक हस्तक्षेप न करें, पुराने रोग उभर सकते हैं। घर में बहस हो सकती है। तनाव से बचें, योग करें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
कार्यक्षेत्र में नए प्रयोग सफल रहेंगे। सहकर्मियों के सहयोग से बेहतर परिणाम मिलेंगे। कानूनी मामलों में विजय, प्रेम विवाह के योग हैं। प्रेमी से मतभेद उभर सकते हैं। कपट-छल से दूर रहें, दस्तावेज़ सावधानी से पढ़ें। पेट में गर्मी से छाले हो सकते हैं, जल पर्याप्त पियें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522