मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
पूरा सप्ताह आनन्द और उत्साह से भरा रहेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी और आय बढ़ेगी। व्यापार में थोड़ी मेहनत से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इस सप्ताह पेट या गैस की समस्या हो सकती है, अतः पर्याप्त जल पिएँ। व्यस्तता के कारण परिवार को समय कम दे पाएँगे।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Prediction
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
अल्प प्रयास से नए कार्यों में सफलता मिलेगी तथा पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की खूब प्रशंसा होगी। इस सप्ताह पुराने रोग पुनः उभर सकते हैं और अचानक व्यय बढ़ सकता है। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें तथा बच्चों के साथ समय बिताएँ।
यह भी पढ़ें: Buy Madhya Shakti Peeth Yantra
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
यह सप्ताह आपकी समाज में लोकप्रियता बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अनावश्यक खर्चे होंगे। बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान आ सकते हैं। लोक परंपराओं की आलोचना से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
इस सप्ताह आपका मन आनंदित और सकारात्मक रहेगा। घर में मेहमान आने से खुशी होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। उम्रदराज लोगों को पैर व घुटनों के दर्द का ध्यान रखना होगा। व्यावसायिक तनाव व्यक्तिगत रिश्तों को प्रभावित कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
कार्यक्षेत्र में पकड़ मजबूत रहेगी और दाम्पत्य अनबन दूर होगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा तथा व्यापार की चुनौतियाँ समाप्त होंगी। सप्ताह का आरम्भ अच्छा नहीं रहेगा और गलत आरोप लगने का डर है। पढ़ाई में व्यवधान हो सकता है। साथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Best Astrology App
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
इस सप्ताह आपके जीवन स्तर में सुधार होगा और पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकलेगा। विदेशी व्यापार में बड़े अनुबन्ध मिल सकते हैं। इस सप्ताह शारीरिक व मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपकी कोई गोपनीय बात खुल सकती है।
यह भी पढ़ें: Vyapar Vridhi Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
शिक्षा की बाधाएँ दूर होंगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक माहौल स्नेहपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। पुराने कानूनी मामले पुनः उभर सकते हैं। चिड़चिड़ेपन से दाम्पत्य सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
इस सप्ताह आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक मजबूती आएगी। सप्ताह की शुरुआत कुछ कठिनाई ला सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमंजस रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो मामले उलझ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi Near me
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
यह सप्ताह वैवाहिक मामलों के लिए बहुत शुभ रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लोग आपसे प्रभावित होंगे। सप्ताह का आरंभ निराशा ला सकता है और घर में मन नहीं लगेगा। रिश्तेदारों से ठेस पहुँच सकती है।
यह भी पढ़ें: Panna Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
इस सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आपका पराक्रम बढ़ेगा और व्यापारिक सौदों से लाभ होगा। वरिष्ठ लोगों के प्रति आदर बनाए रखें और विवादों को शांति से सुलझाएँ। अकेलापन महसूस हो सकता है और कार्यक्षेत्र में दबदबा बनाने से बचें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
इस सप्ताह आपकी क्षमताओं का पूरा उपयोग होगा और राजनीतिक लोगों को उच्च पद मिल सकता है। शेयर बाजार से लाभ तथा पितृसमान मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सप्ताह का आरंभ नकारात्मक रह सकता है। किशोर बच्चों की संगति पर नजर रखें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
इस सप्ताह आर्थिक मामले अनुकूल रहेंगे और बैंकिंग कार्यों में लाभ होगा। उधार वापस मिल सकता है तथा कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण मिल सकता है। वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी हो सकती है, अतः दूसरों की बातों पर अंधविश्वास न करें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522