मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
इस हफ्ते की शुरुआत में पति-पत्नी के रिश्ते में थोड़ी नई मिठास आ जाएगी। मन के भावों को काबू में रखना और फैसले हमेशा सोच-समझकर लेना। बोलने में संयम बरतना बहुत जरूरी है, गलत शब्द या अपशब्द कहीं से भी न निकलें। उमस वाली गर्मी में सेहत का खास ख्याल रखो, नहीं तो तकलीफ हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Prediction
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
अनजान लोगों से थोड़ा सतर्क रहना, धोखे का अंदेशा है। नौकरी करने वालों के वेतन में कुछ बढ़ोतरी दिख रही है। इस पूरे हफ्ते अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या को व्यवस्थित रखना सबसे पहले काम रहेगा। कहीं घूमने-फिरने के योग बन रहे हैं और कारोबार में अचानक कोई फायदा भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Buy Madhya Shakti Peeth Yantra
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
बच्चों के आने वाले समय को लेकर मन में हल्की चिंता बनी रहेगी। किसी की चुगली या साजिश से दूर ही रहना। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करनी पड़ेगी। माँ-बाप की तबीयत का ध्यान रखना। घर-परिवार में खुशियाँ बनी रहेंगी और शादी-ब्याह की बातें भी उठ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
पुरानी बीमारियाँ कम हो जाएंगी और विरोधी अपने आप कमजोर पड़ जाएंगे। बाहर समाज में इज्जत बढ़ेगी, बस नम्रता कभी न छोड़ना। शुरुआती दिन थोड़े नकारात्मक रह सकते हैं। नाक-कान-गले की छोटी-मोटी परेशानी बढ़ सकती है। गुस्से को कड़ी लगाम देना, किसी हाल में उग्र मत होना।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ मिलना-जुलना अच्छा रहेगा। व्यापार में पुराना तजुर्बा काम आएगा। बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। किसी को पैसे उधार मत देना। छोटी सी भूल भी बड़ा झगड़ा खड़ा कर सकती है। काम की रफ्तार ज्यादा होने से घरवालों को समय नहीं मिल पाएगा।
यह भी पढ़ें: Best Astrology App
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
पूरे हफ्ते काम-धाम की भाग-दौड़ ज्यादा रहेगी। जिनकी शादी नहीं हुई, उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। विदेशी कंपनियों से कोई नया ऑफर आ सकता है। बाहर के लोगों का सहारा मिलेगा। शरीर की सफाई का पूरा ध्यान रखना। सिर पर चोट लगने का डर है, सावधानी बरतना।
यह भी पढ़ें: Vyapar Vridhi Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
पैसे आने में कुछ रुकावटें दिख रही हैं। खराब हो चुके रिश्तों को ठीक करने की कोशिश जरूर करना। ऑफिस के साथी मदद करेंगे और लोग तुम्हें ज्यादा पसंद करने लगेंगे। बिजनेस में अच्छे-खासे मौके मिलेंगे। लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी लगन लगाओगे। महिला साथियों से हमेशा अच्छा और सम्मानजनक व्यवहार रखना।
यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
कुछ लोग वादा करके भी पीछे हट सकते हैं। पुरानी गलतियों को सुधारने का समय है। तनाव कम करने के लिए घरवालों के साथ थोड़ा टाइम बिताना। ऑफिस में अचानक कोई फायदा हो सकता है। घर में सबके बीच तालमेल बना रहेगा। प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट वाले लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi Near me
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
पहले कुछ दिन सावधानी से निकालना। बच्चों से प्यार से बात करना। पढ़ने वाले बच्चे आलस मत करना। सेहत में हल्की-फुल्की दिक्कतें आ सकती हैं। काम के मैदान में तारीफ मिलेगी और बिजनेस में कमाई बढ़ेगी। अटकी हुई रकम वापस आ सकती है। जमीन-जायदाद खरीदने में फायदा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Panna Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
रिश्तों में प्यार और भरोसा और मजबूत होगा। जीवन में कुछ नया बदलाव आने वाला है, धैर्य रखना। नौकरी या पढ़ाई में थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं। दफ्तर में मेहनत ज्यादा लगेगी। थोड़ी सी कोशिश से भी काम बन जाएंगे। दूसरों के नजरिये को समझने की कोशिश करना। महिलाओं के लिए यह हफ्ता खासतौर पर अच्छा रहेगा।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
शुरुआत में पेट में दर्द या खाना-पचने की शिकायत हो सकती है। पैसे के मामले में लापरवाही बिल्कुल मत करना। पुरानी बीमारी फिर सिर उठा सकती है। कोई छुपी बात बाहर आ सकती है। अचानक कोई मेहमान टपक सकता है। कोई बड़ा काम शुरू करने का मौका मिलेगा। युवाओं को नई नौकरी लगने के चांस हैं।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
बेटे-बेटी के करियर की रुकावटें दूर होंगी। ज्यादा आत्मविश्वास दिखाने से कुछ काम बिगड़ सकते हैं। कफ या पेट की समस्या रहेगी। नीचे काम करने वालों को अनुशासन में रखना। प्रेम में सीमा का ध्यान रखना। दफ्तर में अपना असर बढ़ाना आसान रहेगा। दोस्तों की सलाह मानना फायदेमंद होगा।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522