मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
इस सप्ताह आपके सभी काम अच्छे से चलते रहेंगे। पैसों की स्थिति भी अच्छी रहेगी। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। हालांकि, सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें और किसी से बेवजह बहस न करें। दिल के मरीज अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Prediction
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
नौकरी और करियर के मामले में यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और लोग आपकी बातों को समझेंगे। आप भविष्य के लिए कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। हालांकि, कुछ करीबी लोग आपसे जलन रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Buy Madhya Shakti Peeth Yantra
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
इस सप्ताह आपको नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। सप्ताह के बीच में घर पर मेहमान आ सकते हैं, जिनके साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। हालांकि, किसी जरूरी फैसले को लेकर मन में उलझन हो सकती है। अस्थमा और एलर्जी से परेशान लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कामकाज में आपका नाम और सम्मान बढ़ सकता है। पुराने अनुभव इस सप्ताह आपके काफी काम आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपने विरोधियों से सावधान रहें। कुछ जरूरी कामों में ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है और परिवार में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
इस सप्ताह आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और ऑफिस में आपकी अच्छी पहचान बनेगी। सामाजिक कामों में पैसा खर्च हो सकता है। नया वाहन खरीदने का मन भी बना सकते हैं। हालांकि, सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मुश्किल हो सकती है। भाई-बहनों से अच्छे से बात करें और पैसों को लेकर सावधानी रखें।
यह भी पढ़ें: Best Astrology App
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
इस सप्ताह परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार में कुछ बदलाव करने से फायदा हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है, इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें। ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से बचें। बेकार की बातें सोचने के बजाय अपने जरूरी कामों पर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें: Vyapar Vridhi Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
सप्ताह की शुरुआत में कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। फैशन और होटल के काम से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। ऑफिस में अपने व्यवहार का ध्यान रखें। मन के मुताबिक काम न होने पर थोड़ी निराशा हो सकती है। अपना समय बेकार के कामों में बर्बाद न करें।
यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
इस सप्ताह आपका मन खुश और सकारात्मक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। किसी विदेशी कंपनी में नौकरी मिलने का मौका मिल सकता है। हालांकि, कामकाज के लिए पूरा समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। मन में किसी अनजानी बात को लेकर डर या चिंता भी रह सकती है।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi Near me
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
इस सप्ताह आप नई चीजें सीखने और समझने में रुचि लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि अच्छी हो सकती है। आपके काम भी आसानी से पूरे होंगे। रिश्तों को समझने और उन्हें बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। हालांकि, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Panna Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
इस सप्ताह ऑफिस में आपका रुतबा बढ़ेगा और नौकरी में प्रमोशन मिलने की खुशखबरी मिल सकती है। छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। माता-पिता का पूरा प्यार मिलेगा। हालांकि, परिवार में किसी बात को लेकर बहस या मतभेद हो सकते हैं। हर किसी की मदद करने के चक्कर में खुद को परेशानी में न डालें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
इस सप्ताह लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई अच्छा सा गिफ्ट खरीद सकते हैं। खाने-पीने का भी खूब आनंद लेंगे। हालांकि, अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे पहले आपकी बात नहीं होती थी। ऑफिस में अपने काम को लेकर सतर्क रहें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
इस सप्ताह ऑफिस में आपका दबदबा बढ़ सकता है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है और पैसों की परेशानी भी दूर हो सकती है। सरकारी कामों में फायदा मिलने के योग हैं। हालांकि, किसी जान-पहचान वाले से जुड़ी बुरी खबर मिल सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकार करें और दूसरों पर उनका दोष न डालें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522