मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
व्यवसाय में वृद्धि, साझेदारी से लाभ और कर्ज मुक्ति के योग हैं। साक्षात्कार के लिए समय अनुकूल है और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। निजी नौकरी में असुरक्षा और प्रेम संबंधों में तनाव संभव है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परिजन आहत हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Prediction
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
गंभीर विचारों और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान और व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव संभव है। छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, और वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। भाई-बहनों का ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतें।
यह भी पढ़ें: Buy Madhya Shakti Peeth Yantra
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
निजी व्यवसाय शुरू करने और कपड़ा व्यापार के लिए समय शुभ है। रुका हुआ मांगलिक कार्य पूर्ण होगा, शुभ समाचार से प्रसन्नता मिलेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, साथी को उपहार देंगे। ठंड से बचें और मांसपेशियों की जकड़न पर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
समय प्रबंधन से ख्याति और सम्मान मिलेगा। व्यापार के लिए समय अति शुभ है, सभी कार्य समय से पूर्व पूर्ण होंगे। नए प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं, मित्रों से सहायता मिलेगी। पैतृक संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता की देखभाल करें और झूठ बोलने से बचें।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
प्रशासनिक लोगों पर दबाव कम होगा, विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। प्रेम विवाह तय हो सकता है, संबंधों और मित्रों से लाभ मिलेगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा। कामवासना पर नियंत्रण रखें और विवाहेतर संबंधों से बचें। राज की बातें शेयर न करें।
यह भी पढ़ें: Best Astrology App
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और स्थानांतरण की योजना सफल होगी। विद्यार्थी अध्ययन पर केंद्रित रहेंगे। प्रेम संबंध मधुर होंगे, और नया निवेश लाभकारी रहेगा। संपत्ति विवाद सुलझाने में कठिनाई आ सकती है, कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचें। तकनीकी छात्रों को रोजगार की चिंता रहेगी।
यह भी पढ़ें: Vyapar Vridhi Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
व्यापार और घर की जिम्मेदारियाँ निभानी पड़ेंगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्र सफल होंगे, निवेश के लिए समय उत्तम है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, और खान-पान में बदलाव संभव है। अति आत्मविश्वास और कानूनी विवादों से बचें।
यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
निजी संबंधों में सुधार होगा और नए विचार उत्पन्न होंगे। कारोबार में सहयोगियों से लाभ होगा। विदेश जाने के इच्छुक छात्रों को अवसर मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन और उच्च सम्मान मिलने की संभावना है। संतान की चिंता रहेगी, शेयर मार्केट में निवेश सावधानी से करें।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi Near me
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
वैवाहिक जीवन की समस्याएं सुलझेंगी। विलासिता और ऐश्वर्य पर धन खर्च होगा, आप शक्तिशाली महसूस करेंगे। लंबी यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। व्यापार में प्रगति और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। नकारात्मक लोगों से दूर रहें, जमीन के सौदों में सतर्कता बरतें।
यह भी पढ़ें: Panna Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
नई नौकरी की तलाश और फाइनेंस क्षेत्र में जबरदस्त लाभ मिलेगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है और लोन चुकाने के लिए समय उत्तम है। कानूनी मामलों में रुकावटें आ सकती हैं।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
रुके कार्य पूरे होंगे, आपकी निर्णय क्षमता की प्रशंसा होगी। सोशल मीडिया प्रमोशन और राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़ी बिजनेस डील होने के योग हैं, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी, नए काम का उत्साह रहेगा। वित्तीय स्थिति सुधरेगी, अधिकारियों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, छात्रों को प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522