मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
सप्ताह के प्रारंभ में कार्य का दबाव काफी कम होगा। प्रेमी संग यात्रा की योजना बनेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है, धैर्य और संयम से काम लें। जीवनसाथी को करियर के शानदार अवसर मिलेंगे। पुराने ऋण समाप्त होंगे, आत्मबल बढ़ेगा। स्वास्थ्य कारणों से धन खर्च बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Prediction
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
सप्ताह के प्रारंभ में नौकरी में बदलाव हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल बनाने में सफलता मिलेगी। नई कलाएँ सीखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। उत्तेजक विचारों से दूरी बनाएँ। नौकरी में कठिनाइयाँ आ सकती हैं और निंदा भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Buy Madhya Shakti Peeth Yantra
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
अधिकारी पदोन्नति के लिए नामांकित कर सकते हैं। कारोबार में शानदार प्रगति होगी तथा रुका धन प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत उचित नहीं है। पिता की बातें बुरी लग सकती हैं। प्रेम में धोखा मिल सकता है। घर की तकरार बाहर न जाए, मेहमान से परेशानी होगी।
यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कार्यक्षेत्र में किसी महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक वर्चस्व बढ़ेगा, साझेदारी में लाभ होगा। बड़े व्यावसायिक प्रस्ताव से कारोबार में बड़ी छलांग लग सकती है। धर्म-कर्म में ध्यान दें, मनोबल कम न होने दें। ऊर्जाशक्ति की कमी हो सकती है। कीमती वस्तु गुम हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
सप्ताह की शुरुआत में लोकप्रियता और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शुभचिंतकों की सलाह अनदेखा न करें। घर में मांगलिक कार्य और पूजा का वातावरण बनेगा। आपके विरुद्ध अनर्गल बातें प्रचारित हो सकती हैं। नकारात्मकता को हावी न होने दें। सहयोगियों पर विश्वास कम होगा।
यह भी पढ़ें: Best Astrology App
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी को उपहार देने का विचार बन सकता है। तकनीकी क्षेत्र के जातकों के लिए समय प्रगतिशील है। पित्त रोगों से सावधान रहें। अंतःकरण की आवाज़ को अनसुना न करें। परिस्थितियाँ अनुकूल होंगी, किंतु कार्य धीमी गति से होंगे।
यह भी पढ़ें: Vyapar Vridhi Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
व्यवसाय में पुराने अनुबंध पुनः प्रारंभ करने पड़ेंगे। शेयर मार्केट के कारोबारियों को अचानक लाभ होगा। करियर में बेहतरीन अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अस्थिरता हो सकती है। मित्रों पर अत्यधिक भरोसा खतरनाक हो सकता है। अपने सैद्धांतिक विचारों पर दृढ़ रहें, चरित्र अच्छा रखें।
यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
व्यावसायिक निर्णयों में दूसरों पर निर्भर न रहें। धार्मिक विचारों का प्रभाव रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। मीडिया व प्रबंधन से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ होगा। विवादास्पद विषयों में सावधानी चाहिए। अधिकारियों के व्यवहार से व्यथा होगी। घर का वातावरण खराब हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi Near me
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से तालमेल बढ़ेगा। उच्च शिक्षा में प्रगति होगी तथा विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। कारोबार की बाधाएँ दूर होंगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। शब्दों के चयन में सावधानी बरतें। प्रियजन आपके व्यवहार से आहत हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Panna Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
इस सप्ताह दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कारोबार की व्यवस्था सुचारु रखने के लिए नियम बनाएँ। विचारों को लेकर अड़ियल न बनें। आपका सोचना ही एकमात्र सत्य नहीं है। जीवनसाथी के प्रति कोई शंका न पालें। घर में छोटी सी बात पर कलह हो सकती है।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। भाग्य का भरपूर सहयोग और बुद्धिमानों की संगत मिलेगी। विवाह या सगाई तय हो सकती है। प्रशासन से जुड़े लोगों की चुनौतियाँ बढ़ेंगी। उच्चाधिकारी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। कान में दर्द की शिकायत रहेगी।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
पूरा सप्ताह शांति व आनंद में बीतेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा, आय में वृद्धि होगी। लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत शुभ नहीं रहेगी, धन का अपव्यय हो सकता है। पुरानी समस्याओं के हल न मिलने से मन खिन्न रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522