साप्ताहिक राशिफल: 21 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025  | Weekly Horoscope

साप्ताहिक राशिफल: 21 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 | Weekly Horoscope

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,

सप्ताह में आपके सलाहकार समस्याओं से मुक्ति में सहायक होंगे, इसलिए उनसे संपर्क बनाए रखें। पति-पत्नी के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण होंगे। व्यापार में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। प्रेमी के साथ डेट पर धैर्य और विनम्र रहें। स्वास्थ्य ठीक है, पर पोषण की कमी है। पर्याप्त नींद लें।

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Prediction

 

वृषभ (Taurus) - , , , , वा, वी, वु, वे, वो

विरोधियों का प्रभाव कम होगा। आर्थिक व सामाजिक दृढ़ता मिलेगी। वैवाहिक सम्बन्ध संतोषजनक रहेंगे। व्यवसाय में बड़े अनुबंध हो सकते हैं। शेयरों में निवेश सावधानी से करें। मनोरंजन पर अधिक खर्च हो सकता है। पुराने मामले फिर उभर सकते हैं। खानपान में लापरवाही से पेटदर्द हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Buy Madhya Shakti Peeth Yantra

 

मिथुन (Gemini) - , की, कु, , , के, को,

इस सप्ताह आप ऊर्जावान रहेंगे और कार्य समय पर पूरे करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में नए साझेदार मिल सकते हैं।  दाम्पत्य और पारिवारिक रिश्तों में तनाव हो सकता है। सकारात्मक रहें। मित्रों का व्यवहार निराश कर सकता है। 

यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra

 

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

सप्ताह का आरंभ सुखद समाचारों से होगा। रचनात्मक कार्यों से लाभ मिलेगा और इंटरव्यू में सफलता की संभावना है। किसी निकट व्यक्ति से मनमुटाव हो सकता है। जल्दबाजी से जीवनसाथी नाराज हो सकते हैं। अनावश्यक खर्च से बचें और बच्चों पर ध्यान दें।

यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra

 

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

यह सप्ताह व्यवसायियों के लिए बहुत अनुकूल है। जीवनसाथी को करियर में उत्कृष्ट सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध रोमांटिक रहेंगे और नए रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। अपने निर्णयों पर पुनर्विचार की आवश्यकता हो सकती है। दोस्तों के साथ संबंध मधुर रखें। 

यह भी पढ़ें: Best Astrology App

 

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, , , ठे, पे, पो

सप्ताह का आरंभ अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव के अवसर मिलेंगे और पुराने नुकसान की भरपाई होगी। प्रेम संबंधों में सौभाग्यशाली रहेंगे।  दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें, इससे प्रतिष्ठा को हानि हो सकती है। किसी की भावनाओं को ठेस न पहुँचाएँ। 

यह भी पढ़ें: Vyapar Vridhi Yantra

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नवदंपत्ति धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। व्यवसाय में साझेदारी से अच्छा लाभ मिलेगा। सप्ताह का आरंभ कलहपूर्ण हो सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर परिजन नाराज हो सकते हैं। निराधार आरोपों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

सप्ताह का आरंभ अत्यंत शुभ है। प्रेम संबंधों को विवाह की अनुमति मिल सकती है। ज्ञानवर्धक पठन और वकालत के क्षेत्र में विशेष उन्नति होगी। अनैतिक गतिविधियों की ओर आकर्षण हो सकता है। किसी परिजन के स्वास्थ्य में चिंता हो सकती है, इसलिए गरिष्ठ भोजन से बचें। 

यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi Near me

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, , , भे

सप्ताह का आरंभ व्यापारिक यात्रा से शुभ रहेगा। कार्य समय पर पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। अधीनस्थ सहयोग करेंगे। छात्रों को शैक्षिक सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग विरोधियों से प्रभावित हो सकते हैं। परिजनों से नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें: Panna Gemstone

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

कार्यक्षेत्र में साझेदारों के साथ उत्तम तालमेल रहेगा। बाजार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। युवा नई ऑनलाइन कौशल सीख सकते हैं। संतान को करियर में सफलता मिलेगी। महिलाओं को सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। फर्जी फोन कॉल और ऑनलाइन शॉपिंग में सतर्क रहें। 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो,

इस सप्ताह आपके अनुभव का भरपूर लाभ मिलेगा। दूरदर्शी निर्णय ले सकेंगे। घर में सुख-शांति और अनुशासन रहेगा।  सप्ताह की शुरुआत में मन उदास रह सकता है। कार्यस्थल पर घरेलू तनाव की चर्चा हो सकती है। अपनी आदतों में सुधार करें और बुजुर्गों का सम्मान करें।

मीन (Pisces) - दा, दु, , , दे, दोचा, चि

यह सप्ताह आपके अनुकूल है। व्यवसाय में स्थिरता रहेगी और आप मनचाहे निर्णय ले सकेंगे। शेयर बाजार से उत्तम लाभ हो सकता है।  उच्च पदों पर कार्यरत लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। लोग आपके सिद्धांतों का मजाक उड़ा सकते हैं, लेकिन अपनी मौलिकता न छोड़ें।

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog