02-to-08-march-2025

साप्ताहिक राशिफल: 2 मार्च 2025 से 8 मार्च 2025

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

  

सप्ताह की शुरुआत में आपको कई तरह के शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। किसी भी तरह के नए कार्य की शुरुआत के लिए समय उत्तम है। प्रेम संबंधों में बंधे लोग अपने रिश्ते को विवाह तक ले जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको संभल के रहने की आवश्यकता है। दोस्तों से हमदर्दी रखना भारी पड़ सकता है। परिवार का पूरा सहयोग आपको इस सप्ताह प्राप्त होगा। 

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli Remedies for Marriage

वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो

  

उतार-चढ़ाव से भरे इस सप्ताह में आप अपने काम के प्रति निष्ठावान रहेंगे। माता-पिता से आपके संबंधों में गहराई देखने को मिलेगी। पढ़ाई-लिखाई कर रहे छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। विवाह के योग्य जातकों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। पिता की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। 

 

यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra

मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह

  

इस सप्ताह आप नए कार्यों की तरफ आकर्षित होंगे। आपकी बनाई योजनाएं सफल होंगी। आमदनी के कई रास्ते खुलेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, पेट से संबंधित समस्या देखने को मिलेगी। बिना सोचे-समझे पैसा निवेश करने से हानि का सामना करना पड़ेगा। मानसिक तनाव के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

  

इस सप्ताह आपको मेहनत का फल पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। प्रेमी युगलों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। आपके रिश्तेदार ईर्ष्या में आपका अहित करने की सोच सकते हैं। धन की बर्बादी के संकेत हैं। आपकी सेहत इस सप्ताह खराब हो सकती है, साथ ही मन में किसी बात का भय सताता रहेगा। 

 

यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

  

इस सप्ताह आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत हैं जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा। कोई पुरानी बीमारी के दुबारा जागृत होने की संभावना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है, अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। 

 

यह भी पढ़ें: Astroscience App

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो

  

इस सप्ताह सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। परिवार के सदस्यों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य की खराबी के चलते मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने भविष्य का फैसला लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। प्रेमी युगलों में सामंजस्य की कमी हो सकती है। आपको लोगों द्वारा भटकाने के प्रयास किए जाएंगे। 

 

यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

  

इस सप्ताह आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए आने वाला सप्ताह अच्छा साबित होगा। घर में किसी तरह का मांगलिक आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति का आपके निजी जीवन में दखलंदाजी करना परेशानियों का कारण बन सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

  

इस सप्ताह घर और व्यापार में आ रही समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। नए रिश्तों की शुरुआत के लिए उचित समय है। आपको अपने जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। युवाओं का सामाजिक कार्यों की तरफ झुकाव बढ़ेगा। अपना धन उधार देने से बचें। किसी अन्य व्यक्ति के मामलों में हस्तक्षेप न करें, आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। 

 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे

  

इस सप्ताह आप मित्रों की सहायता से किसी बड़े कार्य को अंजाम देंगे। ट्रेडिंग और शेयर मार्केटिंग में पैसा लगाने वाले जातकों को लाभ की प्राप्ति होगी। निसंतान दंपतियों को संतान सुख मिलने की खुशखबरी मिल सकती है। घर के सदस्यों में आपसी मन-मुटाव हो सकता है। अत्यधिक भोजन करने से आपको बचना चाहिए, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

 

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

  

इस सप्ताह नौकरी में उच्च पद पर आसीन लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। जीवनसाथी संग आपके रिश्ते मजबूत होंगे। पिता के कहे अनुसार चलना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। अविवाहित लोगों को जीवनसाथी के चुनाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अपनी भावनाओं को हर किसी के सामने व्यक्त न करें। इस सप्ताह खर्चों की अधिकता हो सकती है। 

 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द

  

इस सप्ताह व्यवसाय और नौकरी दोनों में लाभ प्राप्त होगा। करियर के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा, नए अवसरों की प्रधानता रहेगी। जीवनसाथी के संग कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। बड़ों की सलाह के बिना किसी भी कार्य की शुरुआत न करें। 

 

मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि

  

इस सप्ताह आपका भाग्य आपका साथ देगा। संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। नए काम की शुरुआत के लिए उत्तम समय है। नए मकान और वाहन की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ साझेदारी में व्यवसाय करने की सोच सकते हैं। भावुक होकर किसी भी फैसले को अंजाम न दें।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे-
https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Our Recent Blog

marriage line palmistry

Marriage Line Palmistry: Signs of Love, Marriage & Relationship Destiny

People have always been drawn to palmistry because it provides an alternative way of interpreting life through the lines of the hand. The marriage line is one of the most...

Read more
foot reading in palmistry

Foot Palmistry: Complete Guide to Foot Shapes and Meanings

Most people know about palm reading, but few know that the feet can reveal important secrets about a person’s life and...

Read more
head line palmistry

Head Line Palmistry: Types, Signs & Personality Traits

Palmistry explores how the shape and depth of key palm lines reflect mental clarity, practical thinking, problem-solving style, and everyday judgment. Head Line Palmistry is an important part of Read more

life line palmistry

Life line palmistry: Meaning, Signs, and what it Reveals

Ever wondered what the curve near your thumb on the palm indicates?  Well, this line is referred to as "life line" in Read more

fate line in palmistry

Fate Line in Palmistry - Meaning, Signs, and What It...

Palmistry has always fascinated people because it offers a unique way to understand life through the lines of the hand. Among all the major lines, the Fate Line is one...

Read more
mobile number numerology

How to Choose the Right Mobile Number According to Numerology.

In today’s digital age, a mobile number is no longer just a contact detail. It is deeply connected to almost every important area of life, communication, business, online payments, social...

Read more
heart line in palmistry

Heart Line in Palmistry - A Simple Guide to Your...

Have you ever randomly looked at your palm maybe while sitting alone or waiting for something and wondered if those lines actually mean anything? Most of us notice three main...

Read more
types of hands in palmistry

Types of Hands in Palmistry and Their Meanings

Have you ever looked at your hands beyond just the palm lines? In palmistry, the first thing experts notice is often the hand shape, because it reveals a lot about...

Read more
mounts of palm

Decoding Mounts on Palm: What Do They Mean?

Palmistry is not just about the lines on your hand. The soft, padded areas beneath each finger and around the thumb, known as the mounts on the palm, also play...

Read more
how to read kundli

How to Read Palm: A Beginner’s Guide to Understanding Palm...

For centuries, people have been curious about the lines on their palms and what they might reveal. This curiosity gave rise to palmistry, also known as palm reading. If you’re...

Read more