22-12-2024-to-28-12-2024 साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: 22-दिसंबर-2024-से-28-दिसंबर-2024 | Weekly Horoscope

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,

 

मेष राशि वालों को इस सप्ताह काम की वजह से स्थानांतरण की आवश्यकता पड़ सकती है। इस बीच सेहत को नज़रअंदाज़ न करें। अविवाहित जातकों की शादी की योजना बन सकती है। पारिवारिक स्थिति भी सामान्य बनी रहेगी। किसी नए कार्य या डील के लिए सप्ताह अनुकूल है।

 

शुभ रंग: नारंगी

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab

 

वृषभ (Taurus) - , , , , वा, वी, वु, वे, वो

 

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में प्रतियोगिता के कारण तनाव में घिर सकते हैं। कड़ी मेहनत करें और अपने प्रयासों में कमी न छोड़ें। प्रेम संबंधों में जुड़े जातक अपने रिश्ते में अस्तित्व को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आपसी बातचीत से समस्या का हल निकल सकता है। शत्रुओं के कारण आपको इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है।

 

शुभ रंग: गुलाबी

 

यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra

 

मिथुन (Gemini) - , की, कु, , , के, को,

 

इस सप्ताह आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कार्यों के बीच अपने मनोरंजन के लिए समय निकालें। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने के लिए कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार का साथ आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा और वित्तीय स्थिति भी उत्तम बनी रहेगी।

 

शुभ रंग: हल्का नीला

 

यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra

 

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 

आपकी मेहनत और लगन आपके उच्च अधिकारियों को नज़र आएगी, जिसके कारण आपके काम की सराहना भी होगी। नई संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के कारण परेशानी हो सकती है। जोखिम भरे निवेशों को इस सप्ताह टालें।

 

शुभ रंग: नीला

 

यह भी पढ़ें: Bal Gopal Yantra

 

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

 

सप्ताह की शुरुआत में आप यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ टकराव होने की संभावना है, लेकिन रिश्तों में आई परेशानियों को बातचीत के माध्यम से दूर करें। किसी नवीन योजना को इस सप्ताह आप सफलतापूर्वक अंजाम दे सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति भी सामान्य बनी रहेगी।

 

शुभ रंग: नारंगी

 

यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra

 

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, , , ठे, पे, पो

 

इस सप्ताह आप घर की मरम्मत पर धन खर्च करने की योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से आपको मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। संपत्ति की खरीदारी से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है। हानि होने की आशंका के कारण किसी भी व्यापार में निवेश करने से बचें।

 

शुभ रंग:- सफ़ेद

 

यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 

इस सप्ताह नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। धन की कमी आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। आप किसी खास व्यक्ति के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यावसायिक और व्यक्तिगत दोनों मामलों को शांत दिमाग से संभालें।

 

शुभ रंग: गहरा नीला

 

यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra

 

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

 

पारिवारिक तनाव इस सप्ताह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके और उच्च अधिकारियों के बीच मतभेद हो सकते हैं। यात्राओं की योजना बनाने से बचें। प्रेम-संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण दरार आ सकती है, इसलिए बातचीत के माध्यम से आपसी सामंजस्य बनाए रखें।

 

शुभ रंग:काला

 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, , , भे

 

इस सप्ताह आपका भाग्य आपका साथ देगा। अपनी होशियारी और बुद्धिमानी से आप हर समस्या का समाधान निकालेंगे। आपका सकारात्मक व्यवहार आपको आकर्षण का केंद्र बनाएगा। किसी नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती के नए अवसर प्राप्त होंगे।

 

शुभ रंग: सफ़ेद

 

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

 

किसी पुराने रिश्ते के टूटने के कारण आप दुखी रह सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके मानसिक मनोबल को बढ़ाएगी। स्वास्थ्य में खराबी के चलते आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिकता की ओर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा।

 

शुभ रंग: नेवी ब्लू

 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो,

 

इस सप्ताह आप अपने कानूनी मामलों को हल करने की कोशिश करेंगे। व्यापार में लाभ अर्जित करने का यह बेहतरीन समय है। प्रेम संबंधों में धोखे के कारण आप काम पर अधिक ध्यान देंगे, जो आपको सफलता प्रदान करेगा। आपके बॉस या उच्च अधिकारी आपको हर तरह की सहायता प्रदान करेंगे, जिससे आपका व्यक्तिगत विकास तेज़ी से होगा।

 

शुभ रंग: सिल्वर

 

मीन (Pisces) - दा, दु, , , दे, दो, चा, चि

 

इस सप्ताह आपको अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपके पिता का सहयोग आपके कार्यों को सरल बनाएगा। विवाह योग्य जातकों को उत्तम जीवनसाथी प्राप्त होगा। घर में मांगलिक कार्यों पर धन खर्च होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सामान्य सा बदलाव आ सकता है।

 

शुभ रंग: हल्का समुंद्री हरा

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे-
https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Our Recent Blog

best sleeping direction as per vastu

Best Sleeping Direction as per Vastu: Which Way Should You...

Sleep is one of the most important aspects of living healthily. However, a lot of people wake up feeling lazy and fatigued despite receiving a full night's rest. Things like...

Read more
rahu amrit sabun

राहु अमृत साबुन – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि जिंदगी में सब कुछ एकदम परफेक्ट चल रहा हो, और अचानक से चीजें उलझने लगें? आप लाख कोशिश करें, लेकिन समझ ही...

Read more
best bed direction as per vastu

The Best Bed Direction As Per Vastu for Your Home

Sleep can sometimes be a challenge, and if you find you are often unable to sleep at night without a clear cause, your bed direction as per Vastu may be...

Read more
shukra amrit soap

शुक्र अमृत साबुन – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन हमेशा ग्लो करे, हम अच्छे दिखें और हमारा कॉन्फिडेंस हमेशा हाई रहे। जब हमारी त्वचा  फ्रेश और चमकदार दिखती हैं, तो हमारा आत्मविश्वास...

Read more
kitchen direction as per vastu

kitchen direction as per vastu: Everything You Need to Know

Ask most people how much thought went into their kitchen's location, and the honest answer is usually "none." It went wherever the plumbing line and the gas connection made sense...

Read more
chandra amrit dhoop

चन्द्रमा अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

हम सभी जानते हैं कि चंद्रमा का सीधा कनेक्शन हमारे मन, भावनाओं, यादों, पानी और दिमागी सुकून से होता है। जब हमारा दिमाग एकदम शांत रहता है, तो हम सही...

Read more
narali purnima 2026

नारली पूर्णिमा 2026: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और परंपराएं

भारत त्योहारों का देश है। यहाँ हर मौसम, हर फसल और प्रकृति के हर रूप को सेलिब्रेट करने का एक अलग तरीका है। इन्हीं में से एक बेहद खास और...

Read more
mangal amrit dhoop ke fayde

मंगल अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

मंगल अमृत धूप से  अपनी दिनचर्या की शुरुआत करना न केवल बेहद खास है,है, बल्कि यह पूरे दिन आपको तरोताज़ा, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाए रखने का भी एक श्रेष्ठ माध्यम...

Read more
ketu amrit dhoop ke fayde

केतु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

कई बार जिंदगी में ऐसा फील होता है कि सब कुछ रुक सा गया है। बिना किसी बात के मन में बेचैनी होती है, कामों में अचानक रुकावटें आने लगती...

Read more
vastu for toilets direction

Vastu for Toilets Direction: Everything You Need to Know

We plan the living room down to the cushion covers. The kitchen gets an entire Pinterest board. The bedroom has to "feel" a certain way. And then there's the toilet,...

Read more