safittarius धनु yearly horoscope

SAGITTARIUS (धनु) Yearly Horoscope

जानिए कैसा रहेगा साल 2023 धनु राशि के लिए

 

स्वास्थ्य

 

इस वर्ष आप अपनी काफी देखभाल करेंगे। वर्ष के शुरुआती महीने आपके स्वास्थ्य के लिये बेहतरीन रहेंगे। व्यस्तता के कारण आपको थकान महसूस होगी। यात्राओं के दौरान आप कई बार कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं। जिन लोगों को कोरोना जैसी बीमारियों की समस्या हो चुकी है उन्हें प्राणायाम और अपनी लाइफ स्टाइल में सुधार कर लेना चाहिये। लीवर रोगियों को कुछ समस्या होगी। गर्भवती महिलाओं को जुलाई के बाद ज्यादा देखभाल करनी चाहिये। एनीमिया और थाइरॉइड से पीड़ित महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

 

आर्थिक स्थिति

 

इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहने वाली है। वर्ष की शुरुआत बहुत शुभ रहेगी। अटका हुआ धन वापस मिलने का योग बन रहा है। सम्पत्ति के मामलों में आपको बड़ा लाभ होगा। लेकिन कुछ मामले उलझने की सम्भावना भी बन रही है। अवैध माध्यमों से धन कमाने से बचें। वर्ष मध्य में शेयर मार्केट में निवेश में नुकसान हो सकता है। आप वर्ष के दूसरे भाग में विलासिता के संसाधनों में धन खर्च करेंगे। लेकिन आपको बचत पर काफी ध्यान देना चाहिये। पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामलों में समस्या होगी।

 

सामाजिक स्थिति

 

इस वर्ष आपको कई व्यर्थ के विवादों में उलझना पड़ सकता है। वर्ष का शुरुआती भाग आपके लिये बेहद शुभ रहेगा। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। घर में कई शुभ आयोजन होने की सम्भावना है। इसके लिये फरवरी-मार्च बेहद शुभ रहेंगे। परिवार को लेकर कई पुरानी समस्याओं का निवारण होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेकिन आपको अपने पिता की सेहत का खास ध्यान रखना पड़ेगा। बच्चों की संगत का विशेष ध्यान रखें। आपको अपनी सामाजिक स्थिति के बिगड़ने का भय रहेगा।

 

वैवाहिक जीवन

 

वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। आप छोटी-छोटी बातों को संवाद के माध्यम से आसानी से सुलझा लेंगे। लिव-इन-रिलेशन में रहने वाले प्रेमी जोड़े विवाह को लेकर योजना बना सकते हैं। आप अपने रिश्तों को काफी अच्छी तरह से निभायेंगे। साल के शुरूआती महीनें फरवरी में अपने प्रेमी को गिफ्ट दे सकते हैं। अपने गुस्से पर आपको नियन्त्रण रखना चाहिये। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अपनी भावनाओं को जीवनसाथी पर न थोपें।

 

शिक्षा और करियर

 

जॉब में आपको कठिन कार्य सौंपे जा सकते हैं। उच्चाधिकारी आपकी योग्यता का परीक्षण करने का प्रयास करेंगे। फाइनेंस और पब्लिक रिलेशन से जुड़े कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। कृषि सम्बन्धी कारोबार में अच्छी पैदावार से आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में बदलाव आने की सम्भावना बन रही है। यदि किसी नये कोर्स में प्रवेश ले रहे हैं तो पहले उसकी पूरी जानकारी ले लें। अन्यथा उसे बीच में छोड़ने का विचार भी मन में आयेगा। अक्टूबर के बाद शिक्षा और करियर से जुड़ी बाधा दूर होगी। आपकी आय के लिये वर्ष की अन्तिम तिमाही बेहतरीन रहेगी।

 

शुभ रंग – पीला

 

शुभ अंक – 9, 12

Back to blog

Our Recent Blog

गणेश चतुर्थी 2026: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और गणपति स्थापना का शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और गणपति...

गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म के सबसे प्रिय और उत्साहपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। गणपति बप्पा को बुद्धि,...

Read more
vastu for pooja room

Vastu for the Pooja Room: Where to Place It for...

Nobody plans the pooja room. That's just the truth of it. The living room gets a mood board, the kitchen gets measured three times before the modular units go in,...

Read more
best sleeping direction as per vastu

Best Sleeping Direction as per Vastu: Which Way Should You...

Sleep is one of the most important aspects of living healthily. However, a lot of people wake up feeling lazy and fatigued despite receiving a full night's rest. Things like...

Read more
rahu amrit sabun

राहु अमृत साबुन – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि जिंदगी में सब कुछ एकदम परफेक्ट चल रहा हो, और अचानक से चीजें उलझने लगें? आप लाख कोशिश करें, लेकिन समझ ही...

Read more
best bed direction as per vastu

The Best Bed Direction As Per Vastu for Your Home

Sleep can sometimes be a challenge, and if you find you are often unable to sleep at night without a clear cause, your bed direction as per Vastu may be...

Read more
shukra amrit soap

शुक्र अमृत साबुन – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन हमेशा ग्लो करे, हम अच्छे दिखें और हमारा कॉन्फिडेंस हमेशा हाई रहे। जब हमारी त्वचा  फ्रेश और चमकदार दिखती हैं, तो हमारा आत्मविश्वास...

Read more
kitchen direction as per vastu

kitchen direction as per vastu: Everything You Need to Know

Ask most people how much thought went into their kitchen's location, and the honest answer is usually "none." It went wherever the plumbing line and the gas connection made sense...

Read more
chandra amrit dhoop

चन्द्रमा अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

हम सभी जानते हैं कि चंद्रमा का सीधा कनेक्शन हमारे मन, भावनाओं, यादों, पानी और दिमागी सुकून से होता है। जब हमारा दिमाग एकदम शांत रहता है, तो हम सही...

Read more
narali purnima 2026

नारली पूर्णिमा 2026: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और परंपराएं

भारत त्योहारों का देश है। यहाँ हर मौसम, हर फसल और प्रकृति के हर रूप को सेलिब्रेट करने का एक अलग तरीका है। इन्हीं में से एक बेहद खास और...

Read more
mangal amrit dhoop ke fayde

मंगल अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

मंगल अमृत धूप से  अपनी दिनचर्या की शुरुआत करना न केवल बेहद खास है,है, बल्कि यह पूरे दिन आपको तरोताज़ा, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाए रखने का भी एक श्रेष्ठ माध्यम...

Read more