saphala ekadashi 2024

Saphala Ekadashi 2024: जानें पूजा विधि एवं महत्व

एकादशी तिथि हिन्दू धर्म में बहुत ही विशेष स्थान रखती है जो कि भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है। पौष माह की कृष्णपक्ष की एकादशी तिथि को “सफला एकादशी” के नाम से जाना जाता है, इसे “कृष्ण पौष एकादशी” भी कहा जाता है।

 

एस्ट्रोसाइंस के इस ब्लॉग में आपको Saphala Ekadashi 2024 से संबंधित महत्वपूर्ण और रोचक जानकारियां प्राप्त होंगी।

 

कब है सफला एकादशी?

 

Saphala Ekadashi इस वर्ष की अंतिम एकादशी है जो कि प्रत्येक वर्ष पौष माह की कृष्णपक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है। इस वर्ष 26 दिसंबर, गुरुवार के दिन सफला एकादशी मनाई जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: लाल किताब के ज्योतिषीय सिद्धांतों का परिचय

 

सफला एकादशी का महत्व

 

Saphala Ekadashi साल की अंतिम एकादशी होती है, मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से सभी कार्य सफल होते हैं। एकादशी के दिन श्री हरी विष्णु जी का पूजन किया जाता है। इस दिन मंदिरों में भव्य पूजन, हवन, पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। धर्मग्रंथों के अनुसार हजारों लाखों वर्षों तक तपस्या करने से जिस पुण्य की प्राप्ति होती है, “सफला एकादशी” का व्रत करने से वही पुण्य प्राप्त होता है। एकादशी के दिन तुलसी में दीपदान करना बहुत शुभ और आवश्यक माना जाता है। सफला एकादशी का व्रत करने से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है, साथ ही दुख दूर होते हैं।

 

यह भी पढ़ें: लाल किताब ज्योतिष रहस्य और उपाय

 

सफला एकादशी पूजा-विधि

 

प्रत्येक एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी की विशेष पूजा का विधान है।

 

1. इस दिन सुबह जल्दी उठें और स्वच्छ होकर स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें।

2. पान, सुपारी, कुमकुम, अक्षत (चावल) लेकर भगवान विष्णु की आराधना करें।

3. भगवान को शाम के समय केसर के हलवे का भोग लगाएं।

4. सफला एकादशी की कथा सुनें।

5. एकादशी के दिन नमक का सेवन वर्जित है और सात्विक भोजन करना चाहिए।

 

सफला एकादशी से जुड़ी कथा

 

पौराणिक कथा के अनुसार चंपावती नगर के राजा महिष्मान के चार पुत्र थे, जिनमें बड़ा पुत्र लुम्पक बहुत ही अय्याश, अधर्मी और दुष्ट था, जो अपने पिता के धन को वेश्याओं पर उड़ाया करता था। लुम्पक को स्वयं को छोड़कर सभी की निंदा करने में आनंद आता था, जिसके कारण सारी प्रजा उसके अत्याचारों से परेशान थी, लेकिन चाहकर भी कोई कुछ नहीं कह पाता था।

 

यह भी पढ़ें: लाल किताब उपाय आपकी वित्तीय स्थिरता बढ़ाएंगे

 

एक रोज राजा महिष्मान को लुम्पक के कुकर्मों का पता चला, तो उसने क्रोध में आकर लुम्पक को राज्य से निकाल दिया। लुम्पक एक वन में वास करने लगा, जो भगवान को बहुत प्रिय था। उसी वन में एक पीपल का पेड़ था, जो देवताओं का क्रीड़ास्थल माना जाता था। अपनी आजीविका चलाने के लिए उसने रात को राज्य में जाकर चोरी करना शुरू कर दिया और जंगल के जानवरों का शिकार कर अपना पेट भरने लगा।

 

यह भी पढ़ें: एस्ट्रोसाइंस ऐप सटीक ज्योतिष भविष्यवाणियों और उपचारों के लिए

 

मौसम बदला और कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हुई। एक रात कड़ाके की ठंड में लुम्पक के शरीर पर कपड़े न होने के कारण वह बेहोश पड़ा रहा। अगले दिन धूप की रोशनी पड़ने पर उसे होश आया। वह खाने की तलाश में भटका, उसे फल मिले, लेकिन उसने नहीं खाए। रात होने पर कपकपी से रोने लगा और सारी रात जागा। वह सफला एकादशी का दिन था और इस तरह उसने सफला एकादशी का व्रत पूरा किया। तभी आकाश में एक चमक उठी और एक दिव्य रथ सामने प्रकट हुआ और आवाज आई कि भगवान विष्णु के प्रभाव से उसके सारे पाप नष्ट हो चुके हैं, इसलिए अब वह अपने राज्य वापस लौटकर सुख-सुविधाओं का भोग कर सकता है। राज्य लौटकर लुम्पक ने अपने पिता को सारी बात बताई, जिसके बाद राज्य की बागडोर उसके हाथ में आ गई और अब वह भगवान विष्णु का भक्त बन गया।

 

इस तरह अनजाने में लुम्पक द्वारा किए गए सफला एकादशी के व्रत ने उसके जीवन को एक नई दिशा प्रदान की। इसी तरह सफला एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के सभी दुःख दूर होते हैं।

 

सफला एकादशी पर रखें इन बातों का विशेष ध्यान

 

1. पूजा के बाद गरीबों एवं जरूरतमंदों को दान अवश्य करें।

2. इस दिन भूलकर भी मांस, मदिरा और चावल का सेवन न करें।

3. पेड़-पौधों को नुकसान न पहुंचाएं।

4. तुलसी के पौधे में दीपदान अवश्य करें।

 

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि बहुत ही विशेष मानी जाती है, इसलिए इस दिन भक्त विशेष पूजा, अनुष्ठान, भजन-कीर्तन कर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं।

 

हम आशा करते हैं कि एस्ट्रोसाइंस के इस खास ब्लॉग से आपको Saphala Ekadashi 2024 से संबंधित नई एवं रोचक जानकारियां प्राप्त हुई होंगी।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Our Recent Blog

east facing house vastu

East-Facing House Vastu Shastra: Benefits, Room Tips & Remedies

Ever since the beginning of time, the universe has favored one particular direction. An east-facing house, also known as the entrance to Surya (the God of the Sun), is the...

Read more
money plant vastu

Money Plant Vastu Direction: Where to Place It for Real...

There are countless people who have kept money plants in their houses for years, changing them from one corner to another without realizing that the money plant direction can be...

Read more
vastu tips for home entrance

Unlock Prosperity With These Vastu Tips for Home Entrances

If you've ever entered a house that precisely feels "correct," it is likely to do with the entrance. According to home entrance Vastu, a main door is not just a...

Read more
West facing house vastu

West-Facing House Vastu: Benefits, Room Tips & Remedies

Are you thinking about the idea of either constructing or purchasing a house that faces west? If you are, perhaps you are also puzzled whether going for it is a...

Read more
गणेश चतुर्थी 2026: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और गणपति स्थापना का शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और गणपति...

गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म के सबसे प्रिय और उत्साहपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। गणपति बप्पा को बुद्धि,...

Read more
vastu for pooja room

Vastu for the Pooja Room: Where to Place It for...

Nobody plans the pooja room. That's just the truth of it. The living room gets a mood board, the kitchen gets measured three times before the modular units go in,...

Read more
best sleeping direction as per vastu

Best Sleeping Direction as per Vastu: Which Way Should You...

Sleep is one of the most important aspects of living healthily. However, a lot of people wake up feeling lazy and fatigued despite receiving a full night's rest. Things like...

Read more
rahu amrit sabun

राहु अमृत साबुन – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि जिंदगी में सब कुछ एकदम परफेक्ट चल रहा हो, और अचानक से चीजें उलझने लगें? आप लाख कोशिश करें, लेकिन समझ ही...

Read more
best bed direction as per vastu

The Best Bed Direction As Per Vastu for Your Home

Sleep can sometimes be a challenge, and if you find you are often unable to sleep at night without a clear cause, your bed direction as per Vastu may be...

Read more
shukra amrit soap

शुक्र अमृत साबुन – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन हमेशा ग्लो करे, हम अच्छे दिखें और हमारा कॉन्फिडेंस हमेशा हाई रहे। जब हमारी त्वचा  फ्रेश और चमकदार दिखती हैं, तो हमारा आत्मविश्वास...

Read more