lal kitab jyotish kya hai

लाल किताब ज्योतिष क्या है? - जाने लाल किताब के फायदे और महत्व

वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में किसी न किसी समस्या को लेकर परेशान रहता है फिर चाहे समस्या घर परिवार से जुड़ी हो या फिर व्यवसाय से। इन सभी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए व्यक्ति अक्सर इधर-उधर भटकता है, कितने ही प्रयास करता है लेकिन सही दिशा नहीं ढूंढ पाता। इन्हीं समस्याओं के संबंध में ज्योतिष विज्ञान के सागर में “लाल किताब” नामक एक अनोखी पुस्तक का जिक्र किया जाता है, जो मनुष्य के जीवन से जुड़ी समस्याओं को ज्योतिष उपायों, टोटकों द्वारा दूर करने के प्रयासों का भंडार है। तो आइए जानते हैं लाल किताब के बारे में।

 

लाल किताब ज्योतिष क्या है? (What is Lal Kitab Astrology?)

 

ज्योतिष एक प्राचीन विज्ञान है और लाल किताब ज्योतिष उसकी एक महत्वपूर्ण शाखा है। लाल किताब के निर्माता के विषय में कोई प्रमाण नहीं है। यह ज्योतिषशास्त्र के महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर आधारित एक ज्योतिष किताब है। लाल किताब ज्योतिष अनूठी शैली, सरल उपाय और फलादेश के कारण बहुत प्रसिद्ध है। इसमें बहुत ही सरल और सटीक उपायों द्वारा जन्मकुंडली के ग्रहों को अपने अनुकूल बनाकर जीवन की समस्याओं का हल प्राप्त किया जा सकता है।

 

लाल किताब के फायदे (Benefits of Lal Kitab)

 

लाल किताब एक प्राचीन और प्रसिद्ध ज्योतिष शास्त्र है, जो मुख्य रूप से भारतीय ज्योतिष पर आधारित है। यह किताब खासकर कुंडली दोषों के निवारण, ग्रहों की स्थिति, और जीवन में आ रही समस्याओं को सुलझाने के लिए उपायों पर ध्यान देती है। लाल किताब में जीवन के विभिन्न पहलुओं के लिए सरल और प्रभावी उपाय दिए जाते हैं, जो व्यक्ति की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: लाल किताब के ज्योतिषीय सिद्धांतों का परिचय

 

1. ग्रह दोषों का निवारण

 

लाल किताब के अनुसार जन्मकुंडली के ग्रहों की अशुभ स्थिति या दोषों के कारण जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। लाल किताब में उन दोषों को दूर करने के लिए कई सरल उपाय सुझाए जाते हैं, जैसे तंत्र-मंत्र, रत्न, हवन, व्रत, और विशेष पूजा विधियां।

 

2. जीवन की कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलना

 

लाल किताब में दिए गए उपाय व्यक्ति को जीवन के कठिन हालात, जैसे शादी में रुकावट, करियर में अड़चनें, आर्थिक संकट, या स्वास्थ्य समस्याओं से उबरने में मदद कर सकते हैं। इसका उद्देश्य व्यक्ति को दैवीय कृपा की ओर आकर्षित करना और जीवन में सुख-शांति लाना है।

 

यह भी पढ़ें: लाल किताब ज्योतिष रहस्य और उपाय

 

3. व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंधों में सुधार

 

लाल किताब के उपाय पारिवारिक कलह, रिश्तों में तनाव, और वैवाहिक जीवन में सुधार लाने के लिए दिए जाते हैं। यह किताब आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए सरल और प्रभावी उपाय उपलब्ध कराती है।

 

यह भी पढ़ें: लाल किताब उपाय आपकी वित्तीय स्थिरता बढ़ाएंगे

 

4. आर्थिक स्थिति में सुधार

 

लाल किताब के माध्यम से धन के स्रोतों को पहचानने और वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के उपाय दिए जाते हैं, जैसे कि विशेष प्रकार का दान, रत्न पहनना, या कुछ विशेष पूजा विधियां जो पैसे की कमी और नुकसान को दूर कर सकती हैं।

 

5. सेहत में सुधार

 

लाल किताब में स्वास्थ्य संबंधी कई प्रभावी उपाय दिए गए हैं। यह खासकर ग्रहों के प्रभावों से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए भी उपयोगी हो सकती है। इसके अलावा, यह शरीर की शुद्धि और मानसिक शांति के लिए भी सुझाव देती है।

 

यह भी पढ़ें: एस्ट्रोसाइंस ऐप सटीक ज्योतिष भविष्यवाणियों और उपचारों के लिए

 

6. कुंडली दोषों का सटीक समाधान

 

लाल किताब में जन्म कुंडली में पाई जाने वाली प्रमुख दोषों, जैसे कि शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या, कालसर्प दोष, आदि के लिए सरल उपाय और समाधान दिए जाते हैं। ये उपाय व्यक्ति के जीवन में आ रही बाधाओं को कम करने के लिए होते हैं।

 

7. सरल और प्रभावी उपाय

 

लाल किताब के उपाय अन्य ज्योतिष शास्त्रों की तुलना में अधिक सरल और किफायती होते हैं। इनमें रोज़मर्रा की ज़िंदगी में आसानी से लागू किए जा सकने वाले उपाय होते हैं, जैसे घर में कुछ वस्तुओं का सही स्थान पर रखना, दिनचर्या में बदलाव करना, आदि।

 

8. बुरी नज़र और टोटकों से बचाव

 

लाल किताब में बुरी नज़र और तंत्र-मंत्र से होने वाले कष्टों को दूर करने के उपाय भी दिए गए हैं। इसके अनुसार, कुछ विशेष चीजें घर या कार्यस्थल पर रखना, या विशेष पूजा करना, इन कष्टों से बचाव कर सकता है।

 

9. कर्मों का महत्व और सुधार

 

लाल किताब में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि व्यक्ति के कर्म ही उसके भविष्य को तय करते हैं। सही कर्मों के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकता है। इसके लिए खास उपायों और व्रतों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

 

लाल किताब का महत्व (Importance of Lal Kitab)

 

लाल किताब ज्योतिषशास्त्र की एक ऐसी उपयोगी किताब है जिसमें दिए गए सरल और प्रभावी उपायों को हर वर्ग के लोग अपनाकर अपने जीवन की समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं, जिसके कारण ज्योतिष में लाल किताब का एक विशेष महत्व है।

 

ज्योतिष शास्त्र में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह बेहतर अध्ययन सामग्री है, जिससे न केवल वह अपने ज्योतिष ज्ञान को बेहतर तरीके से निखार सकते हैं, बल्कि इससे प्राप्त की गई विद्या से अपने साथ-साथ अन्य व्यक्तियों के जीवन में भी खुशहाली लाने का लोकहित का कार्य भी कर सकते हैं।

 

लाल किताब में दिए गए उपायों को साधारणत: दिन के समय करने पर समस्या हल हो जाती है, परंतु उपायों को करने से पहले व्यक्ति को अपनी कुंडली का सही विश्लेषण करवाने की सलाह दी जाती है।

 

विश्व के प्रसिद्ध एवं सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी, लाल किताब के ज्ञाता गुरुदेव जी. डी. वशिष्ठ जी द्वारा अपने सम्पूर्ण ज्योतिष ज्ञान द्वारा लाल किताब अध्ययन सामग्री और लाल किताब अमृत वशिष्ठ कुंडली को तैयार किया गया है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…

 

लाल किताब की प्रमुखता या विशेषता

 

1. लाल किताब का सार तीन शब्दों में सिमटा है, जो कि इस अनोखी किताब की प्रमुखता भी है और वो तीन शब्द हैं उपाय, टोटका और कुंडली। 

 

उपाय: किसी भी समस्या का व्यापक समाधान जो व्यक्ति के कल्याण को एक समन्वय या संतुलन देता है, उपाय होता है।

 

टोटका: व्यक्ति के जीवन से किसी भी तरह की नकारात्मकता को हटाने का खास उपाय।

 

कुंडली: व्यक्ति के जन्म चार्ट से उसके भाग्य को आकार देने का ज्योतिष रूप।

 

यदि व्यक्ति लाल किताब के इन प्रमुख शब्दों को समझने की कोशिश करे, तो लाल किताब का सार समझने में उसे कोई कठिनाई नहीं होगी।

 

सटीक भविष्यवाणी 

 

लाल किताब में केवल उपाय, टोटके और कुंडली के अलावा एक विशेषता ये भी है कि इसके द्वारा ज्योतिष ज्ञान को समझकर जीवन के आने वाले चरणों को लेकर सटीक भविष्यवाणी भी की जा सकती है। इसलिए लाल किताब सिर्फ उपाय तक ही सीमित नहीं, बल्कि यह भविष्यवाणी का भी एक उत्तम स्रोत साबित होती है। 

 

लाल किताब के तीन सेट

 

सरल और बेहद ही आसान भाषा में ज्योतिष विद्या का ज्ञान प्रदान करने वाली जी. डी. वशिष्ठ द्वारा लिखी “लाल किताब” के अंदर तीन किताबें हैं, जिससे कोई भी व्यक्ति ज्योतिष ज्ञान को आसानी से प्राप्त करके एक अच्छा ज्योतिष बन सकता है। यह ज्योतिष ज्ञान प्राप्त करने की सबसे सर्वोत्तम लाल किताब है। 

 

1. प्रारंभिक ज्योतिष: सम्पूर्ण प्रारंभिक ज्योतिष ज्ञान की विस्तृत जानकारी।

 

2. लाल किताब अमृत: गुरुदेव जी. डी. वशिष्ठ द्वारा लिखित सम्पूर्ण लाल किताब के उपाय, ज्योतिष के लॉ और योग युति।

 

3. त्रिकोण, चकोर, टक्कर: योग युति (त्रिकोण, चकोर, टक्कर), सांकड़ी, ग्रहों की दृष्टि।

 

लाल किताब (ज्योतिष बुक) को आप हमारी एस्ट्रोसाइंस वेबसाइट या Astroscience App के माध्यम से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। 

 

ऐसे प्राप्त करें लाल किताब अमृत वशिष्ठ ज्योतिष कुंडली

 

गुरुदेव जी. डी. वशिष्ठ जी द्वारा निर्मित लाल किताब कुंडली (वशिष्ठ ज्योतिष कुंडली) आपके और आपके अपनों के लिए दो तरीकों से उपलब्ध है।

 

1. लाल किताब अमृत वशिष्ठ ज्योतिष - आप अपना या अपने परिजनों की कुंडली, लाल किताब अमृत वशिष्ठ ज्योतिष "युग परिवर्तन" 2, 5, 7, 10 और 25 साल की अवधि के लिए खरीद सकते हैं और जीवन में चल रही तथा आने वाली परेशानियों से उपायों द्वारा निजात पा सकते हैं। इस विशेष फाइल से आप विभिन्न वर्ग जैसे विवाह, स्वास्थ्य, परिवार, बच्चे, संपत्ति आदि जैसी जानकारी उपाय सहित प्राप्त कर सकते हैं।

 

लाल किताब कुंडली को आप हमारी एस्ट्रोसाइंस वेबसाइट या एस्ट्रोसाइंस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

 

लाल किताब उपाय 

 

जीवन की समस्याओं का समाधान पाने के लिए लाल किताब में बहुत ही सरल और प्रभावी उपाय सुझाए गए हैं, जो कि समस्याओं के अनुसार उपलब्ध होते हैं। 

 

शादी के लिए लाल किताब उपाय 

 

यदि जीवन में कुंडली दोष के कारण विवाह में दिक्कत आना, जीवन साथी से अनबन रहना, रिश्तों में दूरियां या वैवाहिक जीवन का सुख न मिलने जैसी वैवाहिक जीवन से संबंधित समस्याएं हैं, तो लाल किताब में इन परेशानियों के लिए सरल और सटीक उपाय उपलब्ध हैं। 

 

व्यापार के लिए लाल किताब के उपाय 

 

बिजनेस में घाटा, आगत से ज्यादा लागत का लगना, व्यापार में लाभ न मिलना या अपने व्यापार का विस्तार न कर पाने जैसी व्यापार संबंधित समस्याओं से उबरने के लिए लाल किताब में कारगर उपायों का भंडार है। 

 

इसके अलावा लाल किताब में कुंडली के दोषों के निवारण, नौकरी में तरक्की पाने, अशुभ ग्रहों को शुभ बनाने, परिवार में सुख शांति बनाए रखने, कमाई के नए अवसर प्राप्ति, नजरदोष से मुक्ति पाने और संतान प्राप्ति के सरल और कारगर उपाय, पूजा विवरण भी प्रदान किए गए हैं। 

 

लाल किताब कुंडली ऐप

 

गुरुदेव जी. डी. वशिष्ठ जी के गहन ज्योतिष ज्ञान एवं अनुभव की मदद से Astroscience App का निर्माण किया गया है। यह एक अद्भुत डिजिटल पहल है, जिसके माध्यम से व्यक्ति घर बैठे अपनी जन्म संबंधी जानकारी (नाम, जन्मस्थान, जन्म तारीख और समय) से अपनी सम्पूर्ण और सटीक कुंडली प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें व्यक्ति के जीवन से संबंधित समस्याओं का विवरण ही नहीं, बल्कि उनके समाधान के तौर पर प्रभावी उपाय और पूजा से संबंधित जानकारियां भी प्रदान की जाती हैं।

 

निष्कर्ष

 

लाल किताब ज्योतिष की मुख्य शाखा एवं मानव जीवन के लिए एक वरदान समान है, जिसकी सहायता से व्यक्ति अपने जीवन की समस्याओं से उबरकर अपने वर्तमान और भविष्य को उज्जवल बना सकता है।

 

हम आशा करते हैं कि एस्ट्रोसाइंस के इस ब्लॉग में आपको लाल किताब से संबंधित नवीन और रोचक जानकारियां प्राप्त हुई होंगी।

 

अपनी समस्या या सवाल भेजें- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Our Recent Blog

budh amrit dhoop benefits

Budh Amrit Dhoop: Benefits, Ingredients, and How to Use It

You know that feeling when the right answer was sitting right there in your head, and then the moment came to actually say it out loud, and it just didn't...

Read more
नवरात्रि में जौ क्यों बोये जाते हैं: जानें विधि, नियम और महत्व

नवरात्रि में जौ क्यों बोये जाते हैं: जानें विधि, नियम...

ऐसा माना जाता है कि जब धरती पर असुरों का अत्याचार बढ़ गया था तब मां दुर्गा ने उनका संहार कर मानव जाति के जीवन की रक्षा की। कहा जाता...

Read more
navratri ke vart me ky khaye or ky na khaye

नवरात्रि व्रत के नियम: जानें क्या खाएं, क्या न खाएं...

नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा की पूजा के साथ व्रत रखने की भी परंपरा है। कुछ लोग पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं, जबकि कुछ लोग पहले और आखिरी...

Read more
नवरात्रि का नौवां दिन: माँ सिद्धिदात्री की पूजा, मंत्र, शुभ रंग और महानवमी का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि का नौवां दिन: माँ सिद्धिदात्री की पूजा, मंत्र, शुभ...

माँ दुर्गा का नौवां स्वरूप माँ सिद्धिदात्री के नाम से जाना जाता है। माँ सिद्धिदात्री अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उन्हें ज्ञान, शक्ति तथा सिद्धियां प्रदान करती...

Read more
Maa mahagauri puja 2026

नवरात्रि का आठवां दिन: माँ महागौरी की पूजा, मंत्र, शुभ...

माँ दुर्गा का आठवां स्वरूप माँ महागौरी के नाम से जाना जाता है। माँ महागौरी अपने भक्तों के दुख दूर करती हैं और उनके जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि...

Read more
kalaratri puja 2026

नवरात्रि का सातवां दिन: माँ कालरात्रि की पूजा, मंत्र और...

माँ दुर्गा के सातवें स्वरूप के रूप में माँ कालरात्रि की पूजा की जाती है। माँ कालरात्रि अपने भक्तों को भय और नकारात्मक शक्तियों से बचाती हैं। उनका स्वरूप भले...

Read more
maa katyayani puja 2026

नवरात्रि का छठा दिन: माँ कात्यायनी की पूजा, मंत्र और...

माँ दुर्गा के छंठे स्वरूप के रूप में माँ कात्यायनी की पूजा की जाती है। माँ कात्यायनी को शक्ति, साहस और विजय की देवी माना जाता है। माँ कात्यायनी ने...

Read more
Maa skandamata puja 2026

नवरात्रि का पाँचवाँ दिन: माँ स्कंदमाता की पूजा, मंत्र और...

माँ दुर्गा के पाँचवें स्वरूप के रूप में माँ स्कंदमाता की पूजा की जाती है। देवी स्कंदमाता को भगवान कार्तिकेय की माता कहा गया है। स्कंद कुमार कार्तिकेय की माता...

Read more
Maa kushmanda puja 2026

नवरात्रि का चौथा दिन: माँ कूष्मांडा की पूजा, मंत्र और...

माँ दुर्गा का चौथा रूप, सृष्टि की रचना करने वाली देवी को माँ कूष्मांडा के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब चारों ओर अंधकार था, तब...

Read more
maa chandraghanta puja 2026

नवरात्रि का तीसरा दिन: माँ चंद्रघंटा की पूजा, मंत्र और...

माँ दुर्गा की नवशक्ति का तीसरा रूप माँ चन्द्रघंटा का है, माँ जगदम्बा (माँ दुर्गा) का यह स्वरूप भक्तों और सिद्धों को भयमुक्त और साहस देती हैं। नवरात्रि के तीसरे...

Read more