मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है और माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ मतभेद होने की आशंका है। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज सेहत में उतार-चढ़ाव और शरीर में सुस्ती महसूस हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है या किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। पानी से जुड़े स्थानों पर सावधानी बरतें।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज परीक्षा और प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा और उनके साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है, इसलिए जल्दबाजी से बचें। दोस्तों और भाइयों के साथ मतभेद होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। हालांकि, परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार का सहयोग आपके लिए मददगार साबित होगा।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज वाहन चलाते समय और अन्य गतिविधियों में विशेष सावधानी रखें, चोट लगने की आशंका है। स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है। मानसिक तनाव के कारण काम में एकाग्रता बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज मेहनत के अनुसार सफलता मिलने में देरी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य या मित्र के साथ अनबन होने से मन परेशान रह सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है। मन में बेवजह की चिंताएं और अनजाना डर बना रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां कभी अनुकूल तो कभी चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं। शारीरिक कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Moti Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से आपको ठेस पहुंच सकती है। मन में कई तरह के विचार और बेवजह की आशंकाएं पैदा हो सकती हैं। शांत रहकर परिस्थितियों को समझने का प्रयास करें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज मन में नकारात्मक विचार और दूसरों के प्रति ईर्ष्या की भावना आ सकती है। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद होने की आशंका है। घर में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज पढ़ाई में उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलने में कठिनाई हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ अनबन होने से मन में नकारात्मकता आ सकती है। किसी भी बात पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जान लें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522