मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज वकालत से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। परिवार के छोटे सदस्यों की बातों को भी समझने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें। सरकारी कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आप बातचीत से पुराने विवाद सुलझा सकते हैं। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर पर किसी करीबी या रिश्तेदार का आना हो सकता है। आप हर काम को अच्छे से पूरा करेंगे। धन लाभ के भी अच्छे योग बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आयात-निर्यात के कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। काम को लेकर आपका उत्साह बढ़ेगा। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अपनी सेहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता का ध्यान रखें।
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज कारोबार में कमाई के अच्छे मौके मिल सकते हैं। आप अपने काम समय पर पूरे कर लेंगे। दोपहर के बाद दिन आपके पक्ष में रहेगा। परिवार के लोग आपसे मिलने घर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज महंगी चीजों की खरीदारी में आपका पैसा खर्च हो सकता है। गर्दन में दर्द की परेशानी हो सकती है। दिखावे पर ज्यादा ध्यान देने से बचें। बच्चों के व्यवहार पर भी ध्यान देना जरूरी होगा।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। कारोबार में काम की गुणवत्ता बेहतर होगी। अपनी दिनचर्या में योग, व्यायाम और ध्यान को शामिल करने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है। आप घर की मरम्मत या सजावट की योजना बना सकते हैं। अपनी सोच में खुलापन रखें, वरना लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपनी पसंद के काम करने के लिए स्वतंत्र रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Moti Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। दोपहर के बाद सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम में कुछ कमियां निकाली जा सकती हैं।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज आप कोई नया काम या प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा बना रहेगा।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज आप अपने काम पूरे ध्यान और सावधानी से करेंगे। रिश्तेदारों से मदद मिल सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। शाम को किसी पार्टी या पिकनिक पर जाने का मौका मिल सकता है।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522