10 april 2023 horoscope

10 April 2023 Horoscope (राशिफल)

मेष
आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते है । आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं । आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है।
उपाय
आज धर्म स्थान में 800 ग्राम गुड़, दो चुटकी केसर, 60 ग्राम सौंफ रखकर आएं।
आज के दिन 100 ग्राम साबुत सुरमा जल प्रवाह करें।

वृषभ
आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है।
उपाय
आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।

मिथुन
आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों । आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है ।
उपाय
आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और मां दुर्गा जी की पूजा करें।

कर्क
आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है।
उपाय
आज के दिन 60 ग्राम सौंफ, 600 ग्राम गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।
आज के दिन गले में चांदी की चैन पहनें और एक पूजा वाला नारियल पानी में बहाएं।

सिंह
आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी । आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा । कार्यक्षेत्र में आज लाभ की स्थिति बनी रहेगी और दूसरों से हर संभव सहायता मिलेगी ।
उपाय
आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कुम्भ स्थापित करें वापिस आने पर उसे मंदिर में रख आए ।

कन्या
आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा । आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है ।
उपाय
आज के दिन 121 खोये के फीके पेड़े 11 छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे या जल प्रवाह करें।

तुला
आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पडे़गा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं । आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। परिवार की तरफ से मिलने वाले सुख में आज वृद्धि देखने को मिलेगी।
उपाय
आज के दिन चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।

वृश्चिक
आपके शरीर में आज बेवजह की दिक्कतें देखने को मिलेगी । परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्या हो सकती है । आपको कार्य क्षेत्र में आज संघर्षमय स्थिति का सामना करना पड़ेगा । धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी ।
उपाय
आज के दिन चांदी की डिब्बी में चावल भरकर मां से आशीर्वाद के रूप में ले और साथ ही हरे रंग के कपड़े अपनी श्रद्धानुसार छोटी-छोटी कन्याओं को दें।
आज के दिन 4 पव्वें शराब जल प्रवाह करें और खाली बोतले वहीं फेंक दें और काले रंग से परहेज रखें ।

धनु
कार्य क्षेत्र में आज सहकर्मियों से किसी न किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। आज किसी अनहोनी घटना के घटित होने के कारण आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते है ।
उपाय
आज के दिन धार्मिक गुरूओं का आशीर्वाद लेते रहें और धर्मस्थान में मिठाई का दान दें ।

मकर
आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा । परिवार में किसी बात को लेकर के आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है । आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें ।
उपाय
आज के दिन कुत्ते और कौव्वें को कुछ न कुछ खाने को दें।

कुम्भ
आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें । आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चो की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे।
उपाय
आज के दिन माता से चांदी की डिब्बी में चावल भरकर आशीर्वाद के रूप में ले और संभव हो सके तो आज खाने में या पानी पीने में चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें ।
आज के दिन 11 काली मिर्च और चंदन की लकड़ी मंदिर में दान दें।

मीन
आपको कार्य क्षेत्र में आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कमी देखने को मिल सकती है। आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें।
उपाय
आज मंदिर जाकर सिर झुकाकर बुजुर्ग पंड़ित का आशीर्वाद लेकर आएं और केसर का तिलक लगाएं।

Back to blog

Our Recent Blog

vastu for toilets direction

Vastu for Toilets Direction: Everything You Need to Know

We plan the living room down to the cushion covers. The kitchen gets an entire Pinterest board. The bedroom has to "feel" a certain way. And then there's the toilet,...

Read more
Travel Lines in Palmistry: Meaning, Location,& Foreign Travel Signs

Travel Lines in Palmistry: Meaning, Location,& Foreign Travel Signs

Have you ever glanced at your palm and wondered if those little lines on the side of your hand could tell you something about what your travels will be like...

Read more
children line palmistry

Children Line in Palmistry – Meaning, Signs, and What It...

Have you ever seen the little vertical lines that run up the side of your palm? I wondered if they meant anything? In Read more

lucky signs on palm

Lucky Signs in Palmistry: Symbols of Fortune, Success, and Positive...

Have you ever looked at someone's palm? Seen a strange mark that catches your eye? For a time, people who read palms have studied the lucky signs on the palm...

Read more
how to calculate destiny number

How to Calculate the Destiny Number: A Complete Guide to...

Could your name unlock the secrets of your future? The Destiny Number, or Expression Number, is a captivating area of numerology. The concept of the Destiny Number claims that this...

Read more
Sun Line in palmistry

Sun Line in Palmistry: Meaning Types, Signs, and What It...

For centuries, people have been fascinated by palmistry, which uses the lines of the hand as a unique way to sense...

Read more
Simian Line Palmistry

Simian Line Palmistry: A Complete Guide to This Rare Mark

Palm reading is nowadays considered the most important traditional way of reading about a person's traits,and about his personality. There are...

Read more
marriage line palmistry

Marriage Line Palmistry: Signs of Love, Marriage & Relationship Destiny

People have always been drawn to palmistry because it provides an alternative way of interpreting life through the lines of the hand. The marriage line is one of the most...

Read more
foot reading in palmistry

Foot Palmistry: Complete Guide to Foot Shapes and Meanings

Most people know about palm reading, but few know that the feet can reveal important secrets about a person’s life and...

Read more
head line palmistry

Head Line Palmistry: Types, Signs & Personality Traits

Palmistry explores how the shape and depth of key palm lines reflect mental clarity, practical thinking, problem-solving style, and everyday judgment. Head Line Palmistry is an important part of Read more