मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आपको अपने रचनात्मक कामों में सफलता मिल सकती है। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने या डेट पर जा सकते हैं। बच्चों को माता-पिता की बात माननी चाहिए। ऑफिस में किसी सहकर्मी की बात आपको बुरी लग सकती है।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें और किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। अचानक योजनाओं में बदलाव होने से आपके जरूरी काम अटक सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज आप फालतू खर्चों पर लगाम लगा पाएंगे। कुछ नया सीखने और अपने हुनर को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज अपनी निजी बातें हर किसी से साझा करने से बचें। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। प्रशासनिक पदों पर काम करने वाले लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी।
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज आप काम करने के तरीके में कुछ अच्छे बदलाव कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इससे आपका तनाव भी कम होगा।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज का दिन थोड़ा मुश्किल रह सकता है। दोस्तों के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। अपने खान-पान का ध्यान रखें। मन में बेचैनी और उलझन महसूस हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। संपत्ति से जुड़ा कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। शरीर को पर्याप्त आराम दें। आपकी बातचीत और विचारों से लोग प्रभावित होंगे।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज पिता के साथ अपने रिश्ते अच्छे बनाए रखने की कोशिश करें। आपको अपने काम की गुणवत्ता सुधारने पर ध्यान देना होगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आप बड़े लक्ष्य बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में लगेगा। गलत सलाह देने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
यह भी पढ़ें: Moti Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अपनी पुरानी गलतियों को लेकर पछतावा हो सकता है। पेट दर्द और गैस की शिकायत भी हो सकती है।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज कारोबार में अच्छा मुनाफा होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस के पुराने और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी अनुभवी या समझदार व्यक्ति से अच्छी सलाह मिल सकती है।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में अच्छा फायदा हो सकता है। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। विरोधियों की परेशानियों से राहत मिलेगी। पुराने कर्ज चुकाने के लिए दिन अच्छा है। सेहत के मामले में सावधानी रखें, खासकर खून से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522