12 March 2023 Horoscope (राशिफल)

12 March 2023 Horoscope (राशिफल)

मेष
आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी।
उपाय:
आज के दिन 60 ग्राम सौंफ, 600 ग्राम गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।
 
वृषभ
आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। शरीर में बेवजह आलस बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जलीय वस्तुओं या फिर गहरे पानी से अपना बचाव रखें।
उपाय:
आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें |
 
मिथुन
आज आपको स्वास्थ्य के संबंध में कमी देखने को मिल सकती है। जिसकी वजह से आपके शरीर में आलस्य की मात्रा बढ़ सकती है। आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो परेशानियों के हालात पैदा करेगा।
उपाय:
आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कुम्भ स्थापित करें वापस आने पर उसे मंदिर में रख आएं |
 
कर्क
आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों । आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है ।
उपाय:
आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और मां दुर्गा जी की पूजा करें।
 
सिंह
आज के दिन आपको घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा। आप अपने व्यवहार से दूसरों पर अपना सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम रहेंगे। अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
उपाय:
आज के दिन चांदी की डिब्बी में चावल भरकर मां से आशीर्वाद के रूप में ले और साथ ही हरे रंग के कपड़े अपनी श्रद्धानुसार छोटी-छोटी कन्याओं को दें।
 
कन्या
आज के दिन आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय है। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह के खर्चो की अधिकता बनी रहेगी। आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे।
उपाय:
आज के दिन माता से चांदी की डिब्बी में चावल भरकर आशीर्वाद के रूप में ले और संभव हो सके तो आज खाने में या पानी पीने मे चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें ।
 
तुला
आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है।
उपाय:
आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।
 
वृश्चिक
आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में मन परेशान रहेगा और मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य को लेकर कुछ दिक्कत पेश आ सकती है। आपको शारीरिक कमजोरी हो सकती है।
उपाय:
आज के दिन 121 खोये के फीके पेड़े 11 छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे या जल प्रवाह करें।
 
धनु
आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में थोड़ा सचेत रहना पडे़गा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
उपाय:
आज के दिन चांदी की डिब्बी मे शहद भरकर जेब में रखें।
 
मकर
आपके परिवार के किसी सदस्य की तरफ से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है। मन में जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा काल्पनिक वहम पैदा हो सकते हैं। आपको शरीर से संबंधित तकलीफें मिलने के योग बने हुए हैं।
उपाय:
आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा |
 
कुम्भ
आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं। आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकती है। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है। आपको भी स्वास्थ्य में कमी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय:
आज धर्म स्थान में 800 ग्राम गुड़, दो चुटकी केसर, 60 ग्राम सौंफ रखकर आएं।
मीन
आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है। मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें।
उपाय:
आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में न ऐसा न करें।
Back to blog

Leave a comment

Please note, comments need to be approved before they are published.