मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
कार्यक्षेत्र में नकारात्मक वातावरण रहेगा, जिससे व्यापार में लाभ की उम्मीद कम है। मन में डर बना रह सकता है। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। किसी भी काम को जल्दबाजी में न करें, सावधानी बरतें।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज कार्यक्षेत्र में शानदार अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और दिनचर्या बेहतर होगी। नई योजनाएँ बनेंगी, व्यक्तित्व में चमक आएगी। रुका हुआ धन भी मिलेगा। सकारात्मकता बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। दीर्घकालिक योजनाओं में निवेश का अच्छा समय है। नए कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मन की बातें साझा कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें: Genuine Astrologer in Delhi
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्ति के योग हैं। निर्माण कार्यों में गति आएगी। विवाहेतर संबंधों से बचें। परिवार में किसी उत्सव की योजना बनेगी। समाज में प्रतिष्ठा और लोकप्रियता बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज दिन की शुरुआत थोड़ी कठिन हो सकती है - गले में खराश या सिरदर्द की तकलीफ हो सकती है। परंतु दिन भर में रुके हुए काम बनने लगेंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज बुजुर्गों का आशीर्वाद और मित्रों का सहयोग मिलेगा, जिससे सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। मेहनत का फल मिलेगा। विवाहित जोड़े यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आया है। वैवाहिक जीवन में सद्भाव बढ़ेगा। व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। आपकी रचनात्मकता को पहचान मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज आपकी कार्यक्षमता चरम पर रहेगी। दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे जटिल कार्य भी सरलता से होंगे।
यह भी पढ़ें: Neelam Gemstone
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ खुशनुमा पल बितेंगे। उच्च शिक्षा की प्रवेश परीक्षा में सफलता के योग हैं। हालांकि, दूसरों से ज़्यादा उम्मीद न रखें। पर्यटन व्यवसाय से अच्छा मुनाफ़ा होगा।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज आर्थिक सफलता के शुभ योग हैं। रुका हुआ धन मिलने से आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध होगी।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज सृजनात्मकता और समृद्धि का दिन है। मानसिक शांति के लिए कोई नई कला या ज्ञान अर्जित करेंगे। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। व्यवसायिक आय में वृद्धि के स्पष्ट संकेत हैं।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज सहयोग और सफलता का दिन है। किसी की मदद करने से न हिचकें - आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। मित्रों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएँ। बड़े व्यापारिक सौदे सफल होंगे।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9