मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आप मुश्किल व्यवसायिक फैसले ले सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन मजबूत होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए साथियों से मिलकर खुशी होगी। अधिकारियों से संबंध मधुर रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज अपने प्रेमी/प्रेमिका को शादी का प्रपोज़ न करें। पैसे की कमी से काम रुक सकता है। मनोबल कमजोर महसूस होगा। शाम को अवांछित मेहमान परेशान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
कार्यस्थल पर बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। पैसे शौक पर खर्च होंगे। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। बच्चों के कामों से खुशी होगी। आज कुछ समय अकेले बिताने का मन करेगा।
यह भी पढ़ें: Genuine Astrologer in Delhi
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
जिन्हें स्वास्थ्य समस्याएं थीं, उनमें सुधार हो सकता है। आपको अधिक दौड़भाग करनी पड़ेगी। आज कई स्रोतों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल रहेगा। बॉस प्रमोशन पर विचार कर सकते हैं। घर में धार्मिक वातावरण बनेगा। दोस्तों से भविष्य की योजनाएँ बनेंगी। पैतृक संपत्ति के मामले सुलझेंगे।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। नींद की कमी से थकान महसूस हो सकती है। दोस्तों या करीबियों की सफलता से जलन हो सकती है, जिससे आप उदास भी महसूस करेंगे।
यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। ऐसे में आप अपने असली दोस्तों को पहचान पाएंगे। परिवार का व्यवहार भी आपके प्रति अनुकूल नहीं रहेगा।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित करने की कोशिश करें। टेक्नोलॉजी और कला से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा।
यह भी पढ़ें: Neelam Gemstone
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज आप पर काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। शेयर बाजार से आर्थिक लाभ मिल सकता है। कार्यक्षमता बढ़ेगी। अपने जीवनसाथी से भावनाएं साझा करेंगे।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
वैवाहिक जीवन के मतभेद दूर होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कार्यस्थल पर मनमुटाव की आशंका है। ऊपरवालों की डांट सहनी पड़ सकती है।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आपके परिवार में शांति और सद्भाव बना रहेगा। घर की सजावट और महंगी चीज़ों पर खर्च होगा। नौकरी बदलने का इरादा हो तो दिन अनुकूल है। दुश्मन आपके सामने कमजोर पड़ेंगे।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज आपको मेहनत करते रहना चाहिए। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझेंगे। कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में योगदान का मौका मिलेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9