मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आपके कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं, जिससे समय की बर्बादी हो सकती है। निर्णय लेने में दुविधा महसूस होगी। भाई-बहनों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ न डालें।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
नौकरी करने वालों की आमदनी में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ सकता है। बच्चों से आपको खुशी मिलेगी। हालांकि, विरोधियों की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहना जरूरी होगा।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
कारोबार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। अपने काम को प्राथमिकता दें और ध्यान भटकने से बचें। बच्चों की किसी बात को लेकर मन चिंतित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
धार्मिक विषयों को लेकर मन में कई सवाल उठ सकते हैं। संपत्ति से जुड़े विवादों में तनाव बढ़ने की आशंका है। कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यात्रा के दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज आपको स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए। बातचीत करते समय अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। सिरदर्द या बुखार जैसी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए आराम और सेहत को नजरअंदाज न करें।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और काम आपकी योजना के अनुसार आगे बढ़ेंगे। व्यापार में किसी बड़े सौदे के अवसर मिल सकते हैं। नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
विदेशी ग्राहकों के साथ काम करने वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने का प्रयास करें। गले में खराश या खांसी की समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
बच्चों के व्यवहार से आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। आर्थिक मामलों में उलझन बनी रह सकती है। परिस्थितियों को लेकर निराश होने के बजाय, धैर्य और हिम्मत से समस्याओं का हल निकालने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
जीवनसाथी के साथ भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। रिश्ते में किसी तरह की परेशानी है, तो उसे बातचीत के जरिए समय रहते सुलझाएं। अन्यथा अकेलेपन का एहसास बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर काम में मन कम लगेगा।
यह भी पढ़ें: Moti Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है। व्यापार में उम्मीद से बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों या अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज आप सुख-सुविधाओं और महंगी चीजों पर अधिक खर्च कर सकते हैं। महिलाओं को छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बातों में ईमानदारी बनाए रखें, क्योंकि छिपाई गई कोई बात सामने आ सकती है।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आप अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएंगे और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पहचान बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। कमीशन से जुड़े कार्यों में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522