23 august 2025

23 August 2025 Daily Horoscope - Aaj Ka Rashifal

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,

 

आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी और मार्केटिंग से विशेष लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। हालाँकि, परिवार में आपकी बातों को अनदेखा किया जा सकता है। घर की सुख-सुविधाओं पर ध्यान दें।

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Prediction

 

वृषभ (Taurus) - , , , , वा, वी, वु, वे, वो

 

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में मामूली चुनौतियाँ आ सकती हैं और ईर्ष्या रखने वाले लोग बढ़ सकते हैं। अति सोच-विचार से निर्णय लेने में देरी होगी। बच्चों को डाँटने के बजाय प्यार से समझाएँ। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-बुखार की आशंका है, सावधान रहें।

 

यह भी पढ़ें: Best App for Astrology

 

मिथुन (Gemini) - , की, कु, , , के, को,

 

आयात-निर्यात व्यवसाय से विशेष लाभ होगा और परिवार में सद्भाव बढ़ेगा। नया वाहन खरीदने का उत्तम समय है। भोग-विलास का आनंद ले सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। हालाँकि, दूसरों पर अपने विचार न थोपें।

 

यह भी पढ़ें: Genuine Astrologer in Delhi

 

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 

कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की भावनाओं को नज़रअंदाज़ न करें। पति-पत्नी के बीच हल्के-फुल्के विनोद के बावजूद तनाव से बचें। छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। लंबी यात्रा टालें, विशेषकर रक्तचाप के रोगी अपना विशेष ध्यान रखें।

 

यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra

 

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

 

समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता-पिता का आशीर्वाद सभी कार्यों में सफलता दिलाएगा। आय के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा मित्रों के सहयोग से आर्थिक लाभ की संभावना है। शत्रु आपके प्रभाव के आगे नतमस्तक होंगे।

 

यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra

 

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, , , ठे, पे, पो

 

कार्यक्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने में परिश्रम करना पड़ेगा, परन्तु अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में प्रेम और एकता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने से मन को शांति मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 

स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, पर दिखावे से बचें। व्यापार में प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और पुरानी समस्याओं का हल मिलेगा। विदेश से नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra

 

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

 

वैवाहिक जीवन में मनमुटाव हो सकता है। नए सहयोगियों पर तुरंत विश्वास न करें। शेयर बाजार में बड़े निवेश से परहेज करें। गर्मी और उमस के कारण माइग्रेन की शिकायत हो सकती है। अनावश्यक भ्रमण में समय नष्ट न होने दें।

 

यह भी पढ़ें: Red Coral Moonga Gemstone

 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, , , भे

 

कार्यक्षेत्र में विरोधियों की आलोचना हो सकती है, परन्तु कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार के बच्चों का स्नेह प्राप्त होगा और अपनों की सलाह मानना लाभदायक रहेगा। विचारों की अधिकता से भ्रमित न हों।

 

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

 

नया काम शुरू करने के लिए अनुकूल समय है और पिछले प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। हालाँकि, प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। तीखे भोजन से परहेज करें, और सावधान रहें कि आपके काम का श्रेय कोई और न ले ले।

 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो,

 

आप अपने लक्ष्यों को लेकर दबाव महसूस कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं और अधीनस्थ कर्मचारी पूर्ण सहयोग नहीं देंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले मित्रों से सलाह अवश्य लें। विरोधी फिर से सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहें।

 

मीन (Pisces) - दा, दु, , , दे, दोचा, चि

 

व्यावसायिक अनुबन्धों से पहले दस्तावेजों की जाँच अवश्य करें। लोगों की सहायता करें परन्तु विश्वासघात की संभावना से सजग रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों पर सतर्क नज़र रहेगी।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Leave a comment

Please note, comments need to be approved before they are published.