25 august 2025

25 August 2025 Daily Horoscope - Aaj Ka Rashifal

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,

 

अनजान लोगों से ऑनलाइन लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। गूढ़ अध्यात्मिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं। छोटे उद्योगों या होटल व्यवसाय में नुकसान की आशंका है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Prediction

 

वृषभ (Taurus) - , , , , वा, वी, वु, वे, वो

 

आय के नए स्रोत बनेंगे और व्यवसाय में विश्वसनीय ग्राहकों से स्थिरता मिलेगी। बुजुर्गों को पुराने सुखद अनुभव याद आएँगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी तथा प्रेम विवाह के लिए परिवार का समर्थन मिल सकता है।

 

यह भी पढ़ें: Best App for Astrology

 

मिथुन (Gemini) - , की, कु, , , के, को,

 

व्यवसाय में स्थिरता के लिए उधार लेने की स्थिति बन सकती है, हालाँकि सामाजिक प्रतिष्ठा अच्छी रहेगी। डायबिटीज रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। तनाव और अनावश्यक कार्यों में उलझने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: Genuine Astrologer in Delhi

 

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 

परिजनों के साथ समय बिताने से सुखद अनुभव होगा और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रहेगा। हालाँकि, कार्यों में कुछ देरी हो सकती है। आँखों में दर्द की शिकायत हो सकती है, इसलिए आराम दें।

 

यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra

 

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

 

कार्यक्षेत्र में गलत लोगों के कारण परेशानी हो सकती है, इसलिए विनम्रता बनाए रखें। कमर या निचले अंगों में दर्द की शिकायत हो सकती है। विवाहेतर संबंधों के प्रति आकर्षण से सावधान रहें।

 

यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra

 

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, , , ठे, पे, पो

 

नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल समय है, और नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। आपके विचारों से लोग प्रभावित होंगे। बड़े भाई-बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएँगे।

 

यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 

आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा और निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। हालाँकि, अधीनस्थ कर्मचारियों पर अत्यधिक भरोसा न करें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा और व्यवसाय में सहयोगियों से सहायता प्राप्त होगी।

 

यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra

 

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

 

भाग्य आपका पूरा साथ देगा, विशेषकर महिलाओं को उत्कृष्ट प्रशंसा मिलेगी। विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे। पिता और गुरुओं का मार्गदर्शन सफलता दिलाएगा।

 

यह भी पढ़ें: Red Coral Moonga Gemstone

 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, , , भे

 

आप अपनी बातों को स्पष्ट रूप से व्यक्त नहीं कर पाएंगे, इसलिए महत्वपूर्ण चर्चाओं को टालें। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च हो सकता है, इसलिए वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें।

 

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

 

सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं तथा अविवाहितों के विवाह के शुभ समाचार मिल सकते हैं।

 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो,

 

गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें और कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से विवाद होने की संभावना है। किराना व्यवसाय में वृद्धि होगी तथा अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

 

मीन (Pisces) - दा, दु, , , दे, दोचा, चि

 

आप अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं और प्रेमी से दिल की बात कह सकते हैं। हालाँकि, व्यवसाय में नए अनुबन्ध करते समय सावधानी बरतें। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम से उत्साह बढ़ेगा।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Leave a comment

Please note, comments need to be approved before they are published.