मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
स्वास्थ्य से जुड़े काम करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। महिलाओं को कोई खास उपहार मिल सकता है। नई तकनीक की मदद से काम जल्दी और आसानी से पूरे होंगे।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
कर्ज या उधार चुकाने के लिए समय अनुकूल है। घर में किसी रिश्तेदार का अचानक आना हो सकता है। बच्चों के अच्छे काम से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
काम करने के तरीके में अच्छा बदलाव आएगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग और प्यार मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आर्थिक लाभ और मान-सम्मान बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें और किसी अजनबी पर जल्दी भरोसा न करें। ज्यादा सोचने में समय खराब हो सकता है। किसी भी गलत या गैर-कानूनी काम से दूरी बनाकर रखें।
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
बच्चों से जुड़ी किसी परेशानी को समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। मनोरंजन और पसंदीदा कामों के लिए समय मिलेगा। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, लेकिन गुस्से में कुछ कहने से बचें।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
व्यापार से जुड़ा कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। बनाई गई योजनाओं को पूरा करने में सफलता मिलेगी। नई चीजें सीखने में रुचि बढ़ेगी और मन भी शांत रहेगा।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
सरकारी काम बिना ज्यादा परेशानी के पूरे हो सकते हैं। व्यापार में अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और घर के लिए नई चीजें खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
मां की सेहत का विशेष ध्यान रखें। अपनी समझ और अनुभव के कारण आपको फायदा मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा व्यवहार रखें, नहीं तो किसी बात से भरोसा कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। व्यापार करने वालों की कमाई में बढ़ोतरी के संकेत हैं। विदेश से जुड़ी कंपनी में नौकरी का अच्छा अवसर भी मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Moti Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए शांति से बात करें। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। गलत समय पर भोजन करने से पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है। वित्त से जुड़े काम करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
कोई पुराना विवाद दोबारा सामने आ सकता है। परिवार के लोग आपकी चिंता करेंगे और साथ देंगे। अपने काम पूरे मन से करें और दूसरों के सामने ज्यादा दिखावा करने से बचें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522