मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। पिता की तरफ से संपत्ति प्राप्त हो सकती है। संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है। पुराने झगड़ों से छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Best Lal Kitab Kundali
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आपके अच्छेपन को देखकर लोग आपसे प्रभावित होंगे। अपने कार्य करने की सूची बना कर रखें। अपने समय को कीमती समझें। सेल्स जैसे कार्यों से धन लाभ हो सकता है। आज आप धार्मिक रूप से परिपूर्ण रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज आपको अपने मस्तिष्क से ही सभी फैसले लेने चाहिए। आज समाज में आपको मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य जीवन अच्छा चलेगा। परंतु अपनी बुरी आदतों में सुधार लाएं। कहीं दूर देश की यात्रा से परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज कार्यस्थल पर आपके ऊपर किसी तरह का इल्जाम लगाया जा सकता है। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। अपने काम से काम रखें, किसी के पर्सनल मामलों में न घुसें। पेट की गर्मी के कारण मुँह में छाले पड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
कार्यस्थल पर कुछ चीजें अचानक से बदल सकती हैं। पूर्व में की गई मेहनत का सार्थक फल प्राप्त होगा। पैसे की तंगी से परेशानी हो सकती है। आपसी संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा। आज आपको परिजनों से काफी सहयोग मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
कार्यों में हो रहे विलंब से आपको छुटकारा मिलेगा। नौकरी बदलने के नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार की सहायता करनी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Rog Nivaran Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
घर के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त करें। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। किसी पर भी जल्दी भरोसा न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनेगी। अधिक काम की वजह से ज्यादा लोड न लें। लोगों की बातों में फंसकर कोई भी कार्य न करें, अपने फैसले स्वयं लें।
यह भी पढ़ें: Premium Blue Sapphire Gemstone
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
उधार लेन-देन न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अपनी प्रतिभा के दम पर आप कोई भी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। पदोन्नति हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में परिजनों की सलाह ले सकते हैं।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
पारिवारिक लड़ाई-झगड़ों की वजह से मन परेशान हो सकता है। कारोबारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों का पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगेगा। पेट से संबंधित समस्याएँ हो सकती हैं।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आनंदमय समय व्यतीत कर सकते हैं। आज आप कोई रिसर्च का कार्य कर सकते हैं। आज आप जरूरी कार्यों को महत्व देंगे।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
कार्यस्थल पर आपके खिलाफ साजिश हो सकती है। आज आप जो भी कार्य करना चाहेंगे, उस कार्य में कोई न कोई अड़चन जरूर आएगी। परिजनों के साथ भी बहस हो सकती है। नशा वगैरह का सेवन न करें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9