मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
पैसों से जुड़ी परेशानी कम होने से मन को राहत मिलेगी। भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का आना हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। मीडिया से जुड़े काम में फायदा मिल सकता है। मानसिक तनाव कम होगा। अपने फैसलों और सिद्धांतों पर मजबूती से बने रहें।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है, इसलिए पैसों को संभालकर खर्च करें। बेकार के कामों में समय न गंवाएं। सेहत और खान-पान का ध्यान रखें। आलस्य के कारण जरूरी काम में देरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सेहत अच्छी बनी रहेगी। काम में मिल रही सफलता और प्रगति से मन खुश रहेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का मन बन सकता है। अपनी मेहनत और क्षमता पर भरोसा बनाए रखें।
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रहेगा, इसलिए समय का सही उपयोग करें। बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी। समाज सेवा से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का हल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
किसी के साथ ज्यादा बहस करने से बचें, वरना बात बिगड़ सकती है। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें। जमीन या मकान से जुड़े मामलों में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
नए व्यापार या काम में पैसा लगाने का विचार बन सकता है। लोगों के बीच आपकी अच्छी छवि बनी रहेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े काम में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
व्यापार में कुछ नया करने का प्रयास कर सकते हैं। बच्चों की तरक्की देखकर आपका उत्साह बढ़ेगा। रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे और काम का बोझ भी कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Moti Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
रुके हुए काम पूरे करने पर आपका ध्यान रहेगा। बैंकिंग से जुड़े लोगों को करियर में आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिल सकता है। योजनाएं आपके अनुसार आगे बढ़ेंगी और अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
परिवार में आपकी बात को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं। सेहत में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए आराम पर ध्यान दें। परिस्थितियों के अनुसार अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव रखना फायदेमंद रहेगा।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
काम करने के तरीके में सुधार आएगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ आराम और खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा। कुछ नया सीखने और अपनी skills बेहतर करने के लिए समय अच्छा रहेगा।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522