june month 2025

Monthly Horoscope - June Month 2025 | मासिक राशिफल

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

 

जून की शुरुआत में आप काम को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। पूर्वजों की संपत्ति प्राप्त हो सकती है। बड़े भाई-बहनों से रिश्ते मधुर रहेंगे। महिला सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। पहला और पाँचवां सप्ताह शुभ रहेगा, जबकि दूसरा और तीसरा सप्ताह कुछ कमजोर रहेगा। शत्रुओं से सतर्क रहें और दिखावे में अधिक खर्च से बचें।

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli Remedies

वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो

 

इस जून महीने आपको यात्राओं से लाभ मिलने की संभावना है और आर्थिक समस्याओं में राहत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा और माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आप घर के लिए महँगे सामान खरीद सकते हैं और प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने का विचार बना सकते हैं। हालांकि, प्रेम संबंधों में भावनात्मक संतुलन बनाना जरूरी होगा। परिवार की ज़रूरतों का ध्यान रखें और जल्दबाज़ी से बचें।

 

यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra

मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह

 

इस महीने आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा और सरकारी कामों की बाधाएँ दूर होंगी। बच्चों का पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। विदेश से धन लाभ हो सकता है। ऑनलाइन व्यवसाय में तरक्की होगी। पहले और तीसरे सप्ताह में अच्छे परिणाम मिलेंगे। माह के उत्तरार्ध में नौकरी में बदलाव की संभावना है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 

इस महीने आपकी आय में वृद्धि होगी और पिता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रकल्प शुरू हो सकते हैं और रियल एस्टेट से लाभ की संभावना है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। हालांकि, महीने की शुरुआत में आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। कुछ सहयोगी विरोधी व्यवहार कर सकते हैं। अत्यधिक सोचने से बचें। स्वास्थ्य में आँत और लीवर की परेशानी हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: Astrology App

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

 

यह महीना छात्रों, नौकरी ढूंढ रहे युवाओं और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा की बाधा दूर हो सकती है और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से प्रेमभाव और उपहार मिल सकता है। हालांकि फिजूलखर्ची से बचें, पेट की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। विवाहेतर संबंधों और धोखेबाज लोगों से सावधान रहें। किसी पर अंधविश्वास करें।

 

यह भी पढ़ें: Blue Sapphire Gemstone

 

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो

 

इस महीने आप तीर्थयात्रा की योजना बना सकते हैं और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। रुकी हुई पेमेंट मिलने और व्यापार में उधारी से लाभ मिलने की संभावना है। साझेदारी के काम में गलतफहमियाँ दूर होंगी। पाचन और रक्तचाप संबंधी समस्या हो सकती है। दूसरा और तीसरा सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 

यह माह आपके लिए कई सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने मित्र संपर्क आपके कार्य में मदद करेंगे। दुश्मनों से संबंध सुधर सकते हैं। नया कार्य शुरू करने की योजना बनेगी और पुराने प्रेमी से फिर से जुड़ाव हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। दस्तावेजों की जांच-पड़ताल में लापरवाही करें।

 

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

 

आपकी योजनाएँ समय पर पूरी होंगी और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहूलियतें मिलेंगी। नया घर खरीदने या बनवाने का विचार होगा। महीने का अंत लाभकारी रहेगा। प्रथम सप्ताह में ऋण संबंधी समस्या हो सकती है। छोटी यात्राओं में अनावश्यक खर्च हो सकता है। फिटनेस के लिए योग करें।

 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे

 

यह महीना खुशियों से भरा रहेगा। पिता से वैचारिक तनाव दूर होगा। आवास बदलने पर विचार कर सकते हैं। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से सम्मान मिलेगा। उच्च शिक्षा में सफलता संभव है। घरेलू खर्च कम होंगे और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। टूरिज्म व्यापार में परेशानी हो सकती है। जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी और मदद करने पर आरोप लग सकते हैं। स्वास्थ्य की थोड़ी चिंता रहेगी। विरोधियों से सावधानी जरूरी है। कार्य विलंब से पूरे होंगे।

 

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

 

इस महीने आप नई जानकारियाँ इकट्ठा करेंगे, जिसका फायदा व्यवसाय और करियर में होगा। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे और पुरानी गलतियों से सीखकर सफलता पाएंगे। परिवार में झगड़े हो सकते हैं, ऐसे में मित्रों की सलाह लाभदायक रहेगी। गारंटी या जमानत लेने से बचें। मार्केटिंग वाले अधिक मेहनत करें। विपरीत लिंग पर आकर्षण होगा, पर काम पर ध्यान दें।

 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द

 

महीने की शुरुआत आपकी उपलब्धियों से भरपूर रहेगी। संतान की सफलता से हर्ष होगा और नौकरी में इच्छित पद मिल सकता है। राहू के राशि प्रवेश से गूढ़ विद्या में रुचि बढ़ेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में शुभ परिणाम संभव हैं। हालांकि, किसी रिश्तेदार से दुखद समाचार मिल सकता है जिससे मन उदास होगा। जीवनसाथी से वैचारिक तनाव होने दें। चिंता के कारण नींद में परेशानी हो सकती है।

 

मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि

 

इस महीने आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। नई संपत्ति खरीदने के अवसर बनेंगे और रिश्तों में कलह कम होगी। युवा प्रेमी विवाह को लेकर परिवार से चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ पिकनिक पर जानें का मौका मिलेगा। महीने की शुरुआत में कुछ रुकावटें और घरेलू कलह हो सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद बढ़ेंगे। महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog