may month 2025

Monthly Horoscope - May Month 2025 | मासिक राशिफल

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

 

परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। बच्चों को उच्च स्तर की पढ़ाई करवाने के लिए उन्हें कहीं दूर देश भेज सकते हैं। अगर आप कोई संपत्ति या वाहन खरीदना चाहते हैं तो यह समय अति उत्तम है। अपनी वाणी के मीठेपन की वजह से आप सभी के साथ अच्छा तालमेल बना कर रखेंगे। परंतु शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ होने से कारोबारी संबंध को लेकर परेशानी हो सकती है। सभी कार्य धैर्य के साथ करें, जोश में होश न खो बैठे। परिजनों की उम्मीद सिर्फ आपसे रह सकती है।

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli Remedies

वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो

 

इस माह आप व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में अपेक्षित लाभ प्राप्त हो सकता है। काफी समय से चल रहे तनाव से आपको राहत मिलेगी। रेस्टोरेंट से संबंधित कार्य कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। परंतु परिजनों की जरूरतों का ध्यान रखने में कुछ परेशानी हो सकती है। अपने आत्मसम्मान को खोने न दें। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। फालतू के कार्यों में समय व्यर्थ न करें।

 

यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra

मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह

 

इस माह आपको कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। कार्यों में विलंब होने के योग बन रहे हैं। परंतु आपका मन शांत होने की वजह से कार्य हो जाएंगे। लंबे समय से रिश्तों में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परंतु अपने पिता के साथ अच्छे संबंध रखें। बड़े भाई-बहनों की तरफ से मन कुछ परेशान रह सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में कुछ मरम्मत करा सकते हैं। अपने भाई-बहनों के साथ अपने संबंध न बिगाड़ें।

 

यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 

यह माह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। घर में सुख-सुविधा में कोई दिक्कत आ सकती है। कृषि और मशीनरी से संबंधित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। इस माह आप कहीं तीर्थ पर जाने की सलाह बना सकते हैं। परंतु दूसरे सप्ताह अति सावधान रहें। विद्यार्थियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। मित्रों को उधार धन देना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपकी मधुर वाणी के कारण लोग आपसे खुश रहेंगे। कारोबार में वृद्धि करने के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Astrology App

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

 

इस माह आपका आत्मविश्वास उच्च पर रहेगा। परिवार में सब एक-दूसरे का साथ देंगे। अपने बड़े भाई-बहन की सहायता कर सकते हैं। कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अच्छा मौका मिल सकता है। बच्चों की मेहनत पढ़ाई-लिखाई में रंग लाएगी। जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहे झगड़े सुलझ जाएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। शरीर में खून से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है। व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें। सरकारी नौकरी वर्ग के जातकों को आराम मिल सकता है।

 

यह भी पढ़ें: Premium Blue Sapphire Gemstone

 

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो

 

अगर कारोबार में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो महीने की शुरुआत में ही कर लें। परिवार में कोई आश्चर्यजनक घटना घट सकती है। नए व्यापारियों के साथ अच्छे संबंध निर्मित हो सकते हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नवविवाहित जोड़ों के बीच रोमांस उत्तम रहेगा। परंतु अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के अधिक भार के कारण तनाव हो सकता है। आंख से संबंधित रोगों को नजरअंदाज न करें।

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 

माह की शुरुआत में आपका समाज में पराक्रम बढ़ेगा। किसी उच्च पद पर पहुंच सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। विदेश में पढ़ रहे जातकों को अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। आपका जीवनसाथी आपसे अच्छे व्यवहार और प्यार की उम्मीद कर सकता है। आज धार्मिक कार्य में रुचि ले सकते हैं। परंतु शरीर में खिंचाव और दर्द जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। कहीं दूर देश की यात्रा करने से मन चिड़चिड़ा सकता है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से आप परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी तरह का अहंकार न करें।

 

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

 

पूर्व में किए गए अच्छे कर्मों का फल मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि करने की योजना बना सकते हैं। बुजुर्गों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधित कार्यों में परेशानी हो सकती है। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। महिला वर्ग की तरफ से मदद मिल सकती है। उत्पादन से संबंधित कार्य में सफलता मिलेगी। परंतु परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों को नियंत्रण में रखें। ससुराल पक्ष में अपने संबंध किसी के साथ न बिगाड़ें। माइग्रेन से संबंधित मरीजों को सुबह-सुबह व्यायाम करना चाहिए। भाई के जीवन में किसी प्रकार की समस्या आ सकती है।

 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे

 

यह माह आपकी सफलता के नजरिए से बहुत अच्छा है। राजनीति में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपके द्वारा किए गए प्रयासों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। पढ़ाई-लिखाई में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी प्रकार की योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। आपको कई तरह की नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। परंतु आपसे लोग ईर्ष्या रख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ व्यवहार अच्छा रखें। कारोबार में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। महिलाओं को मासिक चक्र में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पेट से संबंधित समस्याएँ हो सकती हैं।

 

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

 

यह महीना आपके लिए सामान्य फलदायी रहेगा। दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहेगा। कारोबार में नए अनुबंध हो सकते हैं। कलाकारों के लिए यह महीना अति उत्तम रहने वाला है। किसी नई चीज का अध्ययन कर सकते हैं। अधिक परिश्रम के कारण आप अपने आप पर गर्व महसूस कर सकते हैं। परंतु अधिक कार्य आपको तनाव दे सकता है। अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। अधिक व्यय न करें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा सोच-विचार करने से आप सामंजस्य में रहेंगे।

 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द

 

परिवार में कोई मंगल कार्य हो सकता है। आर्थिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। आय वृद्धि के लिए नए विकल्प बना सकते हैं। आप अपनी ऊर्जा का अच्छा उपयोग कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। पुराने समय में किया हुआ निवेश आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परंतु लेन-देन के मामलों में अधिक ध्यान दें। किसी नए निवेश के लिए इंतजार करना पड़ेगा। अपने स्वभाव को न बिगाड़ने दें। किसी बड़ी बीमारी को लेकर मन में किसी प्रकार का वहम आ सकता है। किसी की कही-सुनी बातों पर ध्यान न दें।

 

मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि

 

इस माह आपकी इच्छाएँ पूरी नहीं होंगी। आपकी इच्छानुसार कार्य पूर्ण नहीं होंगे, इसलिए धैर्य बना कर रखें। अपनी गुप्त बातें किसी के सामने उजागर न करें। रोजगार के नए रास्ते खुल सकते हैं। महँगा वाहन इस माह आप खरीद सकते हैं। जीवनसाथी का साथ आपको कठिनाइयों से लड़ने में मदद करेगा। परंतु ब्लड प्रेशर के मरीजों को अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। माँ के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। लेन-देन के मामले में उलझ सकते हैं। मित्रों पर अधिक विश्वास न करें। अपने काम से काम रखें। कार्यस्थल पर आपसे कुछ टूट-फूट हो सकती है।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Our Recent Blog

Travel Lines in Palmistry: Meaning, Location,& Foreign Travel Signs

Travel Lines in Palmistry: Meaning, Location,& Foreign Travel Signs

Have you ever glanced at your palm and wondered if those little lines on the side of your hand could tell you something about what your travels will be like...

Read more
children line palmistry

Children Line in Palmistry – Meaning, Signs, and What It...

Have you ever seen the little vertical lines that run up the side of your palm? I wondered if they meant anything? In Read more

lucky signs on palm

Lucky Signs in Palmistry: Symbols of Fortune, Success, and Positive...

Have you ever looked at someone's palm? Seen a strange mark that catches your eye? For a time, people who read palms have studied the lucky signs on the palm...

Read more
how to calculate destiny number

How to Calculate the Destiny Number: A Complete Guide to...

Could your name unlock the secrets of your future? The Destiny Number, or Expression Number, is a captivating area of numerology. The concept of the Destiny Number claims that this...

Read more
Sun Line in palmistry

Sun Line in Palmistry: Meaning Types, Signs, and What It...

For centuries, people have been fascinated by palmistry, which uses the lines of the hand as a unique way to sense...

Read more
Simian Line Palmistry

Simian Line Palmistry: A Complete Guide to This Rare Mark

Palm reading is nowadays considered the most important traditional way of reading about a person's traits,and about his personality. There are...

Read more
marriage line palmistry

Marriage Line Palmistry: Signs of Love, Marriage & Relationship Destiny

People have always been drawn to palmistry because it provides an alternative way of interpreting life through the lines of the hand. The marriage line is one of the most...

Read more
foot reading in palmistry

Foot Palmistry: Complete Guide to Foot Shapes and Meanings

Most people know about palm reading, but few know that the feet can reveal important secrets about a person’s life and...

Read more
head line palmistry

Head Line Palmistry: Types, Signs & Personality Traits

Palmistry explores how the shape and depth of key palm lines reflect mental clarity, practical thinking, problem-solving style, and everyday judgment. Head Line Palmistry is an important part of Read more

life line palmistry

Life line palmistry: Meaning, Signs, and what it Reveals

Ever wondered what the curve near your thumb on the palm indicates?  Well, this line is referred to as "life line" in Read more