मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
सप्तांत का आरम्भ शुभ रहेगा, कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार धन लाभ होगा। प्रेम सम्बन्ध प्रगति पर होंगे, बच्चों को सफलता मिलेगी। राजनीतिक वर्ग को निन्दा का सामना करना पड़ सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें और उत्तेजना में निर्णय न लें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Prediction
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
इस सप्ताह तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को करियर के उत्तम विकल्प मिल सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में लगेगा और अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सप्तांत के आरम्भ में नए काम की शुरुआत न करें और एकतरफा विचारों से बचना चाहिये। लम्बी दूरी की यात्राओं से बचें।
यह भी पढ़ें: Buy Madhya Shakti Peeth Yantra
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
इस सप्ताह नयी सोच और कार्यशैली से आपको लाभ मिल सकता है, जिससे समाज में यश और सम्मान प्राप्त होगा। इस सप्ताह दूसरों से अधिक सलाह लेने के बजाय अपने कार्यों को प्राथमिकता देनी होगी। मधुमेह के रोगियों को विशेष सावधानी रखनी चाहिये।
यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
इस सप्ताह आपकी सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी और रिश्तेदारों से चल रहे विवाद शांत होंगे। व्यवसायी अपने उत्पादों की मार्केटिंग पर ध्यान देंगे। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और हृदयरोगी अपने खानपान का ध्यान रखें। दूसरों के मामलों में टोकाटाकी न करें।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
इस सप्ताह का आरम्भ अत्यन्त शुभ रहेगा, लेकिन पूरे सप्ताह आपको संयमित रहना चाहिये। होटल कारोबारियों के लिये यह सप्ताह बेहतरीन रहेगा। इस सप्ताह जीवनसाथी और बच्चे आपसे अधिक अपेक्षा रखेंगे। सामूहिक कार्यों में भाग लेने से पहले समस्या आ सकती है।
यह भी पढ़ें: Best Astrology App
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
इस सप्ताह आपका पूरा ध्यान करियर को आगे बढ़ाने में लगा रहेगा और आप नये उपकरणों की खरीदारी कर सकते हैं। सप्ताह के आरम्भ में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नकारात्मक प्रकृति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
यह भी पढ़ें: Vyapar Vridhi Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
इस सप्ताह आप नये सम्बन्धों का आनन्द लेंगे और व्यवसाय में बड़े निवेशकों का सहयोग मिलने की सम्भावना है। आपकी सूझबूझ की सर्वत्र प्रशंसा होगी। विदेश यात्रा अभी न करें यदि अत्यन्त आवश्यक न हो। विद्यार्थी फोन पर अधिक समय दे सकते हैं जिससे दिनचर्या खराब हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
इस सप्ताह आपके व्यक्तित्व का आभामण्डल और बढ़ेगा तथा परिवार में आपसी प्रेम व समझ बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और रियल एस्टेट कारोबार में वृद्धि होगी। इस सप्ताह प्रेम सम्बन्धों में गलतफहमी होने की आशंका है, अतः धन को लेकर उधारी करने से बचें।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi Near me
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
सप्ताह के आरम्भ में आप किसी पिकनिक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों के व्यवहार पर नजर रखें, उनके साथ नरमी से पेश आयें लेकिन अधिक छूट न दें। विवाहादि मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन में सावधानी रखें।
यह भी पढ़ें: Panna Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
इस सप्ताह आप दिनचर्या में अच्छी आदतें शामिल कर सकते हैं। अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। सप्ताह के आरम्भ में नये कारोबार को लेकर जल्दबाजी न करें तथा विवाहेतर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अचानक बढ़ सकता है।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
नवीन परियोजनाओं की शुरुआत होगी और छोटे भाई-बहनों की उपलब्धियों पर गर्व होगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का माहौल रहेगा। वैवाहिक सम्बन्धों में आपसी सामंजस्य में कमी महसूस होगी और अड़ियल रवैये के कारण कुछ लोग नाराज हो सकते हैं।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
इस सप्ताह किसी बड़ी कम्पनी से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं तथा परिवार के साथ डिनर पर जा सकते हैं। व्यापार में नया प्रयोग करने के अवसर मिलेंगे। सप्ताह के आरम्भ में पड़ोसियों से समस्या हो सकती है और आर्थिक मामलों को लेकर सप्ताह अधिक शुभ नहीं है।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522