मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपको अच्छा महसूस कराएंगे, जिससे उत्साह बढ़ेगा। कारोबार में लाभ व सम्मान मिलेगा। आध्यात्मिक विचारों में समय बीतेगा। नए कार्यों की शुरुआत न करें। किसी परिजन के व्यवहार से आपको लज्जित होना पड़ सकता है। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Prediction
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
सप्ताह की शुरुआत में काम बनने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय में बड़ा निवेश करने का समय अच्छा है। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति अपना रवैया सदैव अच्छा रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। बुखार की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Buy Madhya Shakti Peeth Yantra
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
सप्ताह की शुरुआत कार्य-व्यवसाय के लिए बहुत उत्तम है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में ताजगी रहेगी। पुराने विवाद समझदारी से सुलझेंगे। सुस्त रवैया बनते मौकों को गँवा सकता है। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। पुरानी पॉलिसी या इंश्योरेंस से धन लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह उन्नतिकारक है। दाम्पत्य जीवन को पर्याप्त समय देंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत कमजोर हो सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। छोटे भाई-बहनों को समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति आपका भाव अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी नकारात्मक रहेगी। गर्मी व धूप में निकलने से त्वचा को समस्या हो सकती है। पुराने शत्रुओं से सावधान रहें।
यह भी पढ़ें: Best Astrology App
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
इस सप्ताह की शुरुआत अत्यधिक शुभ रहेगी। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिल सकती है। व्यापार में नए अनुबंध होने में समस्या होगी। पेट दर्द या संक्रमण होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें। वाहन में खराबी आ सकती है।
यह भी पढ़ें: Vyapar Vridhi Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। म्यूचुअल फंड में बड़ा निवेश कर सकते हैं। पार्टनरशिप में काम शुरू करना लाभकारी होगा। खर्चों की अधिकता से परेशानी होगी। अपरिचित लोगों से अधिक संपर्क न रखें। दूसरों के विचारों पर निर्णय न लें। क्लाइंट्स से सावधानीपूर्वक व्यवहार करें।
यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
इस सप्ताह आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों की आय बढ़ेगी। विदेश में जॉब करने वालों की आय भी बढ़ सकती है। खानपान में लापरवाही से कब्ज व जोड़ों में दर्द हो सकता है। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi Near me
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
जीवनसाथी की सलाह लेकर कार्य करना उत्तम रहेगा। नए कार्यों को लेकर उत्साह रहेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के प्रारंभ में दाम्पत्य जीवन में उत्साह की कमी रहेगी। उधार का धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Panna Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
यह सप्ताह करियर के लिए बहुत शुभ है। आप अत्यधिक ऊर्जावान रहेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। प्रेमीजन से दिल की बातें कर सकते हैं। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी होगी। काम के तरीके में बदलाव न करें। प्रतिस्पर्धी आपका मजाक उड़ा सकते हैं।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
सप्ताह के प्रारंभ में कार्यक्षेत्र में अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। प्रतिभा को बेहतरीन तरीके से व्यक्त कर पाएंगे। प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। कमीशन वाले कार्यों में धन फँस सकता है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। डायबिटीज के रोगी समय पर दवा लें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
घरेलू कार्य में मन लगेगा। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से अच्छा धन लाभ हो सकता है। अधिकारी वर्ग आपकी सहायता करेंगे। व्यापारिक यात्रा के लिए विदेश जा सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। परिजनों से बहसबाजी न करें। शरीर में अकड़न और बुखार हो सकता है।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522