मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आपका रुका काम सरलता से पूरा होगा। जीवनसाथी का व्यवहार नरम रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे और घर के लिए जरूरी सामान खरीदेंगे। सेहत अच्छी रहेगी और कम मेहनत में अधिक लाभ होगा। कानूनी पेशे वालों के लिए समय शुभ है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Prediction
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
सप्ताह का आरंभ शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण हो सकता है। परिजनों के विचारों को महत्व देंगे। धन लाभ होगा और मानसिक परेशानियां दूर होंगी। बीमार लोगों की सेहत सुधरेगी। निर्णय वरिष्ठों की सलाह से लें। गठिया के रोगी सावधान रहें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: Buy Madhya Shakti Peeth Yantra
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
सप्ताह का अधिकतर भाग शुभ रहेगा। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रहेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। वर्तमान परिस्थितियाँ प्रतिकूल रहेंगी। नए व्यापार में निवेश न करें। करियर के प्रति निष्ठावान रहें। बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है।
यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
पूरा सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा, विशेषकर अंत सुखद रहेगा। सभी काम बिना बाधा पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह शुभ है। सप्ताह की शुरुआत में सावधानी रखें। आत्मविश्वास की कमी हो सकती है और उच्चाधिकारियों से संबंध खराब न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नींद में बाधा आ सकती है।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
व्यापार में नए प्रयोग सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। नई नौकरी के लिए आवेदन सफल हो सकता है। दिनचर्या सुव्यवस्थित रखें। नकारात्मक चिंतन से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में परेशानी हो सकती है। धोखा और विश्वासघात से सावधान रहें। यात्रा में असुविधा होगी।
यह भी पढ़ें: Best Astrology App
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी। विनम्र आचरण से लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आय के नए स्रोत मिलेंगे। नशीले पदार्थों से दूर रहें। प्रेम में अति आसक्ति न रखें। महंगी वस्तुएं न खरीदें। गोपनीय योजना लीक हो सकती है। सप्ताह के मध्य तनाव रहेगा।
यह भी पढ़ें: Vyapar Vridhi Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी। कार्यक्षेत्र में निर्णय समझदारी से लेंगे। तकनीक समस्याओं का समाधान होगा। मीडिया क्षेत्र के लोगों की आय बढ़ सकती है। रिश्तेदारों से संबंध खराब हो सकते हैं। शरीर में थकान और पारिवारिक कलह संभव है। प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है।
यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करेंगे। नए व्यापारिक समझौते होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। निजी जीवन में शांति रहेगी। बहुप्रतीक्षित कार्य सफल होंगे। नए कारोबार के लिए लोन लेना पड़ेगा। स्वास्थ्य समस्याएं बनी रहेंगी। दिखावे में महंगी वस्तुएं न खरीदें। छोटे भाई-बहनों से मनमुटाव होगा।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi Near me
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। नई तकनीक सीखने में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह शुभ है। बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कार्य की प्रशंसा होगी। सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी, सुरक्षा का ध्यान रखें। निवेश में सावधानी बरतें। कड़वी बातें न बोलें। दांपत्य संबंधों को समय दें।
यह भी पढ़ें: Panna Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
ऑनलाइन शॉपिंग में ऑफर मिलेंगे। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। बीमारों की सेहत सुधरेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। विदेशी क्लाइंट से व्यापार के अवसर बनेंगे। परिवार को समय दें। सोशल मीडिया पर कम समय बिताएं। बच्चों से अच्छा व्यवहार रखें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थितियाँ बनेंगी। बॉस मेहनत की प्रशंसा करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। विशेष कार्य के अवसर मिलेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार बनेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। उधार लेन-देन में सावधानी बरतें। खांसी-जुकाम से बचाव रखें। आवेग में गलत निर्णय न लें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
सभी कार्य शांतिपूर्वक पूरे होंगे। व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। राजनीति में पकड़ मजबूत होगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। पुरानी यादों से मन व्यथित होगा। जीवनसाथी की कड़वी बातों को गंभीरता से न लें। सेहत में लापरवाही न करें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522