SCORPIO (वृश्चिक) Yearly Horoscope

SCORPIO (वृश्चिक) Yearly Horoscope

जानिए कैसा रहेगा साल 2023 कन्या राशि के लिए

 

स्वास्थ्य

प्रथम तीन महीने स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छे रहेंगे। जिन लोगों को किसी गम्भीर बीमारी के कारण समस्या है वे इन तीन महीनों के दौरान उचित उपचार लेकर उत्तम स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। अप्रैल के बाद पुरानी कब्ज और मलावरोध जैसी समस्याओं से लगातार जूझना पड़ेगा। मांसाहारी भोजन से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। छोटे बच्चों को अगस्त-सितम्बर के बाद जुकाम और वायरल की समस्या होगी। फिर भी दवाइयों पर आपको ज्यादा धन खर्च नहीं करना पड़ेगा। वर्ष के अन्तिम कुछ महीने में वृद्धजनों को आँख से जुड़ी सर्जरी करवानी पड़ सकती है।

 

आर्थिक स्थिति

इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आप अपने विलास पर काफी धन खर्च करेंगे। फरवरी में जॉब में बदलाव करने का विचार बनायेंगे। आपकी आय बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। आपको व्यापार में कुछ गिरावट महसूस होगी। साल के बीच में आपके खर्चों में वृद्धि होगी। इस दौरान धन उधार देने से बचें वरना आपका धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। जीवनसाथी के माध्यम से आपको धन लाभ अवश्य होगा।

 

सामाजिक स्थिति

इस वर्ष का समय पारिवारिक जीवन के लिये शुभ रहेगा। आप परिवार के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। सुख और विलासिता सम्बन्धित वस्तुओं का भरपूर आनन्द उठायेंगे। पारिवारिक दृष्टिकोण से आप भाग्यशाली रहेंगे। लेकिन बच्चों की परवरिश पर ध्यान बनाये रखना होगा। उनकी शिक्षा में भी अवरोध आने की आशंका रहेगी। जनवरी से अप्रैल तक का समय बेहतरीन रहेगा।

 

वैवाहिक जीवन

वैवाहिक जीवन में आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। यदि आप किसी प्रेम सम्बन्ध में हैं तो आपको विवाह के अवसर मिलेंगे। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित होने के योग बन रहे हैं। लड़कों का विवाह उच्च घरानों की लड़कियों से तय हो सकता है। नि:सन्तान दम्पत्तियों के घर किलकारी गूंजने के योग बन रहे हैं। महिलाओं को वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं के अनुरूप कई बार काम नहीं करेगा।

 

शिक्षा और करियर

इस वर्ष आपको स्वयं को सिद्ध करने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। करियर में आपको काफी अच्छे अवसर मिलेंगे। लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में काफी दबाव का सामना भी करना पडे़गा। शिक्षा को लेकर वर्ष ज्यादा शुभ नहीं रहेगा। छात्र पढ़ाई में ज्यादा ध्यान नहीं दे पायेंगे। कई बार अध्ययन में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में लगेगा। तकनीकी विषयों से जुड़े लोगों को परीक्षा में संघर्ष के साथ सफलता मिलेगी। वर्ष का उत्तरार्द्ध करियर के लिये उत्तम रहेगा। जनवरी से अप्रैल के बीच का समय पढ़ाई के लिये लाभकारक होगा।

 

शुभ रंग – लाल

शुभ अंक – 1, 8

Back to blog