taurus वृषभ horoscope 2023

TAURUS (वृषभ) Horoscope 2023

जानिए कैसा रहेगा साल 2023 वृषभ राशि के लिए

 

स्वास्थ्य

 

वर्ष 2023 की शुरुआत से ही आपको स्वास्थ्य की कुछ अजीबो-गरीब परेशानियों से जूझना पड़ेगा। मधुमेह के रोगियों को अपनी जीवनशैली में काफी बदलाव करना पड़ेगा। जनवरी-फरवरी के दौरान वायरल बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। आपको अनिद्र और हाइपरटेन्शन जैसी बीमारियों में घेर सकता है जिसके कारण सिरदर्द भी बना रहेगा। त्वचा और गैस रोग आपको कुछ परेशान करेंगे। यह वर्ष स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से शुभ प्रतीत नहीं हो रहा है। योग और व्यायाम से आपको काफी लाभ होगा।

 

आर्थिक स्थिति

 

वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। बृहस्पति आपके आय भाव में रहेंगे। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड में निवेश से उत्तम लाभ होगा। व्यापार में पार्टनर्स के साथ तालमेल बेहतरीन रहने वाला है। स्वास्थ्य पर आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिये आप मँहगे आभूषण खरीदने का विचार बनायेंगे। जून से सितम्बर तक आपको कुछ आर्थिक परेशानियाँ रहेंगी। दवाइयों और लाइफ स्टाइल को लेकर धन खर्च होगा। अक्टूबर के बाद पुन: आपकी स्थिति में सुधार होगा।

 

शिक्षा और करियर

 

करियर को लेकर परेशानियों का निवारण इस वर्ष होगा। यद्यपि शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी लेकिन धीरे-धीरे आप गति में आ जायेंगे। आपकी रचनात्मक क्षमता का विकास होगा। जिसके कारण आप किसी नये स्टार्टअप की शुरुआत कर सकते हैं। जिसमें आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और उसका परिणाम भी देर से मिलेगा। उच्च शिक्षा में कुछ तकनीकी कारणों से बाधा आ सकती है। आप जॉब और कारोबार के उद्देश्य से किसी दूसरे शहर में भी जाकर बस सकते हैं।

 

सामाजिक

 

पारिवारिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। बुजुर्ग जातकों के लिये यह वर्ष शुभ नहीं है। अचानक होने वाली घटनाओं से आपको परेशानी होगी। नकारात्मक विचारों का शिकार हो सकते हैं। वर्ष का पूर्वार्द्ध पारिवारिक जीवन के लिये शुभ रहेगा। वर्ष के अन्तिम कुछ महीनों में विदेश में रह रहे परिजनों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। आपकी गलतियों को लेकर समाज में निन्दा हो सकती है। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा की हानि हो। जून से सितम्बर के बीच आप परिवार से कुछ नाराज हो सकते हैं। वर्ष के अन्तिम महीने पारिवारिक दृष्टि से शुभ रहेंगे।

 

वैवाहिक जीवन

 

इस वर्ष आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव की वृद्धि होगी। शुरु के चार महीने बहुत अच्छे रहेंगे। प्रेमी जन के साथ आप बहुत अच्छा समय बितायेंगे। लेकिन आपको उनसे ज्यादा अपेक्षा नहीं करना चाहिये। ऐसा कई बार होगा जहाँ आपको रिश्तों में समझौता करना पड़ सकता है। किसी भी तरह के छल, झूठ और कपट से आपको बचना चाहिये। अगस्त-सितम्बर के बीच विवाह या नयी रिलेशनशिप शुरु या तय करने से बचें। इस वर्ष विवाह योग्य लड़कियों के विवाह की चिन्ता होगी।

 

शुभ रंग – सफेद

 

शुभ अंक – 2, 7

Back to blog

Our Recent Blog

गणेश चतुर्थी 2026: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और गणपति स्थापना का शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और गणपति...

गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म के सबसे प्रिय और उत्साहपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। गणपति बप्पा को बुद्धि,...

Read more
vastu for pooja room

Vastu for the Pooja Room: Where to Place It for...

Nobody plans the pooja room. That's just the truth of it. The living room gets a mood board, the kitchen gets measured three times before the modular units go in,...

Read more
best sleeping direction as per vastu

Best Sleeping Direction as per Vastu: Which Way Should You...

Sleep is one of the most important aspects of living healthily. However, a lot of people wake up feeling lazy and fatigued despite receiving a full night's rest. Things like...

Read more
rahu amrit sabun

राहु अमृत साबुन – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि जिंदगी में सब कुछ एकदम परफेक्ट चल रहा हो, और अचानक से चीजें उलझने लगें? आप लाख कोशिश करें, लेकिन समझ ही...

Read more
best bed direction as per vastu

The Best Bed Direction As Per Vastu for Your Home

Sleep can sometimes be a challenge, and if you find you are often unable to sleep at night without a clear cause, your bed direction as per Vastu may be...

Read more
shukra amrit soap

शुक्र अमृत साबुन – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन हमेशा ग्लो करे, हम अच्छे दिखें और हमारा कॉन्फिडेंस हमेशा हाई रहे। जब हमारी त्वचा  फ्रेश और चमकदार दिखती हैं, तो हमारा आत्मविश्वास...

Read more
kitchen direction as per vastu

kitchen direction as per vastu: Everything You Need to Know

Ask most people how much thought went into their kitchen's location, and the honest answer is usually "none." It went wherever the plumbing line and the gas connection made sense...

Read more
chandra amrit dhoop

चन्द्रमा अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

हम सभी जानते हैं कि चंद्रमा का सीधा कनेक्शन हमारे मन, भावनाओं, यादों, पानी और दिमागी सुकून से होता है। जब हमारा दिमाग एकदम शांत रहता है, तो हम सही...

Read more
narali purnima 2026

नारली पूर्णिमा 2026: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और परंपराएं

भारत त्योहारों का देश है। यहाँ हर मौसम, हर फसल और प्रकृति के हर रूप को सेलिब्रेट करने का एक अलग तरीका है। इन्हीं में से एक बेहद खास और...

Read more
mangal amrit dhoop ke fayde

मंगल अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

मंगल अमृत धूप से  अपनी दिनचर्या की शुरुआत करना न केवल बेहद खास है,है, बल्कि यह पूरे दिन आपको तरोताज़ा, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाए रखने का भी एक श्रेष्ठ माध्यम...

Read more