virgo कन्या horoscope 2023

VIRGO (कन्या) Horoscope 2023

जानिए कैसा रहेगा साल 2023 कन्या राशि के लिए

 

स्वास्थ्य

 

वर्ष की शुरुआत में आपको छोटी-मोटी बीमारियों से ग्रसित होना पड़ सकता है। लेकिन 22 अप्रैल के पहले आप काफी सारी समस्याओं से बचे रहेंगे। लेकिन गुरु के मेष राशि में गोचर के बाद स्थितियाँ स्वास्थ्य के लिये हितकर नहीं रहेंगी। आपको दवाइयों पर खर्च करना पड़ सकता हैं। गुरु और राहु के संयोग से पाचन सम्बन्धी रोग उत्पन्न होंगे। आहार-विहार में शुद्धता का ध्यान रखें। अप्रैल से जून तक का समय थोड़ा संवेदनशील रहेगा। नींद न आने के कारण आपको सिरदर्द की समस्या होती रहेगी। अक्टूबर 2023 के बाद बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

 

आर्थिक स्थिति

 

इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। वर्ष की शुरुआत बहुत शुभ रहेगी। फरवरी और मार्च में अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। अप्रैल के बाद धन की कमी से काम प्रभावित हो सकते हैं। आय के स्रोत कम होने की सम्भावना बन रही है। आपको अपनी बचत पर ध्यान देना चाहिये। लेकिन जून के बाद के काम अच्छे रहेंगे। जिसके कारण आपको धन लाभ होगा। शेयर मार्केट में आप सावधानी पूर्वक निवेश करें। पार्टनर्स के साथ आपको अपने सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। अपने खर्चो पर कड़ाई से नियन्त्रण बनाये रखें।

 

सामाजिक जीवन

 

पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आपको लोगों की पहचान करनी सीखनी होगी। कुछ नजदीकी लोग आपके विरुद्ध षड्यन्त्र कर सकते हैं। वर्ष की शुरुआत सामाजिक दृष्टिकोण से  अच्छी रहेगी।  मई महीने से अगस्त के बीच कई तरह के मांगलिक कार्यों में व्यवधान होने के योग बन रहे हैं। नव विवाहित जोड़े अक्टूबर के बाद फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। अगस्त-सितम्बर में परिवार में कुछ झगड़े हो सकते हैं।

 

वैवाहिक जीवन

 

इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन बहुत सुखद रहेगा। साल की शुरुआत कुछ तनाव युक्त रहेगी। कई नैतिक मामलों को लेकर झगड़े हो सकते हैं। किन्तु यह स्थिति अविवाहित लोगों के लिये उत्तम रहेगी। जिन कन्याओं का विवाह न हो रहा हो उनका विवाह मार्च तक तय कर देना हितकर रहेगा। विवाह तय करना समस्याजनक हो सकता है। सितम्बर से दिसम्बर के बीच का समय अच्छा रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में विश्वसनीयता को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव होने की आशंका है। ऐसे में आपसी संवाद को बनाये रखें।

 

शिक्षा और करियर

 

वर्ष 2023 में आप करियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। जॉब करने वाले लोग किसी तरह के नये व्यवसाय में भी जुड़ने का विचार बनायेंगे। अपने काम के प्रति निष्ठावान बने रहें। वर्ष की शुरुआत में ट्रांसफर और जॉब बदलने की सम्भावना बन रही है। विदेशों में जॉब या व्यवसाय करने वाले लोगों के लिये वर्ष विशेष रूप से अगस्त का महीना नकारात्मक हो सकता है। नैतिकता और शुचिता के आदर्शों का पालन अवश्य करें। फाइनेंस से जुड़े लोगों को अप्रैल के बाद थोड़ी सावधानी रखनी होगी।

 

शुभ रंग – हरा

 

शुभ अंक – 3, 8

Back to blog

Our Recent Blog

best sleeping direction as per vastu

Best Sleeping Direction as per Vastu: Which Way Should You...

Sleep is one of the most important aspects of living healthily. However, a lot of people wake up feeling lazy and fatigued despite receiving a full night's rest. Things like...

Read more
rahu amrit sabun

राहु अमृत साबुन – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि जिंदगी में सब कुछ एकदम परफेक्ट चल रहा हो, और अचानक से चीजें उलझने लगें? आप लाख कोशिश करें, लेकिन समझ ही...

Read more
best bed direction as per vastu

The Best Bed Direction As Per Vastu for Your Home

Sleep can sometimes be a challenge, and if you find you are often unable to sleep at night without a clear cause, your bed direction as per Vastu may be...

Read more
shukra amrit soap

शुक्र अमृत साबुन – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन हमेशा ग्लो करे, हम अच्छे दिखें और हमारा कॉन्फिडेंस हमेशा हाई रहे। जब हमारी त्वचा  फ्रेश और चमकदार दिखती हैं, तो हमारा आत्मविश्वास...

Read more
kitchen direction as per vastu

kitchen direction as per vastu: Everything You Need to Know

Ask most people how much thought went into their kitchen's location, and the honest answer is usually "none." It went wherever the plumbing line and the gas connection made sense...

Read more
chandra amrit dhoop

चन्द्रमा अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

हम सभी जानते हैं कि चंद्रमा का सीधा कनेक्शन हमारे मन, भावनाओं, यादों, पानी और दिमागी सुकून से होता है। जब हमारा दिमाग एकदम शांत रहता है, तो हम सही...

Read more
narali purnima 2026

नारली पूर्णिमा 2026: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और परंपराएं

भारत त्योहारों का देश है। यहाँ हर मौसम, हर फसल और प्रकृति के हर रूप को सेलिब्रेट करने का एक अलग तरीका है। इन्हीं में से एक बेहद खास और...

Read more
mangal amrit dhoop ke fayde

मंगल अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

मंगल अमृत धूप से  अपनी दिनचर्या की शुरुआत करना न केवल बेहद खास है,है, बल्कि यह पूरे दिन आपको तरोताज़ा, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाए रखने का भी एक श्रेष्ठ माध्यम...

Read more
ketu amrit dhoop ke fayde

केतु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

कई बार जिंदगी में ऐसा फील होता है कि सब कुछ रुक सा गया है। बिना किसी बात के मन में बेचैनी होती है, कामों में अचानक रुकावटें आने लगती...

Read more
vastu for toilets direction

Vastu for Toilets Direction: Everything You Need to Know

We plan the living room down to the cushion covers. The kitchen gets an entire Pinterest board. The bedroom has to "feel" a certain way. And then there's the toilet,...

Read more