


मेष राशि
आज जॉब की शुरुआत आपको प्रसन्न कर देगी। आप काफी तीव्र गति से अपने कामों को पूरा करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। दाम्पत्य संबंधों में नई ताजगी देखने को मिलेगी। कुछ लोग भविष्य की योजनाओं पर धन खर्च कर सकते है।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 9
वृषभ राशि
आज उच्च अधिकारियों के प्रति आपके मन में नाराजगी रहेगी। उधार धन लेने से आज आपको बचना चाहिए। पुरानी बातों पर आपको ज्यादा गौर करने की आवश्यकता नहीं है ये आपको परेशान कर सकती है। आज आपको सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 3
मिथुन राशि
आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। तथा कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक होने के कारण आपको शारीरिक थकान का सामना करना पड़ेगा। आज आप घरेलू मामलों को जल्दी सुलझा लेंगे। संतान को लेकर गौरव की अनुभूति होती है।
शुभ रंग – मेरून
शुभ अंक – 5
कर्क राशि
व्यापार में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। लेकिन किसी पर भी आपको अति विश्वास नहीं करना चाहिए। अपने निश्चयों को लेकर दृढ़ रहने की आवश्यकता है। दाम्पत्य संबंधों में आपको मधुरता देखने को मिलेगी।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 3
सिंह राशि
आज परिवार के लोगों से आपको सहयोग की प्राप्ति होगी। शेयर मार्केट के माध्यम से आपको धन लाभ होने की संभावना है। कोई नया व्यापार शुरू करने के लिए फंड्स की कमी दूर होगी। आज आप अध्यात्म की तरफ रुचि ले सकते है।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – 4
कन्या राशि
आज कार्यक्षेत्र में थोड़ी कठिनाई का अनुभव करेंगे। दूसरों के बजाय स्वयं के निर्णयों को प्रदानता दे। आज किसी से ज्यादा अपेक्षा न रखे। आपकी दिनचर्या अनियमित हो सकती है। मानसिक शांति के लिए कुछ नया सीखने का प्रयास करें।
शुभ रंग – मैरून
शुभ अंक – 5
तुला राशि
बड़े भाई-बहनों के साथ अच्छे तालमेल रहेंगे। आज आपको किसी असहाय की मदद करके अच्छा लगेगा। आज आय के नए श्रोत विकसित हो सकते है। आज बढ़ते हुए आत्मविश्वास के साथ कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यावसायिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 6
वृश्चिक राशि
कारोबार से जुड़े लोगों अपनी गलतियों और कमियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों को ज्यादा भावुक न हो । ऑफिस में किसी कारणवश सहकर्मियों के साथ आपके मतभेद उत्पन्न हो सकते है। इसलिए आपको परिस्थिति का डटकर मुकाबला करने की आवश्यकता है। आपको आँखों से संबंधित परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 8
धनु राशि
पिछले कई दिनों से चली आरही परिस्थितियां सामान्य होती दिखाई देंगी। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित होंगे। घरेलू जरूरतों के लिए आज आप शॉपिंग पर जा सकते है। कार्यक्षेत्र में जबरदस्त मौके मिल सकते है। प्रेम संबंधों में प्रगड़ता आएगी।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक 9,12
मकर राशि
आपको आज किसी भी तरह के मादक पदार्थों के सेवन से स्वयं दूर रखने की आवश्यकता है। कारोबार में लाभ के बावजूद मन संतुष्ट नहीं रहेगा। आपके शरीर में स्फूर्ति की कमी हो सकती है। नीद पूरी मात्रा में ले। परिवार की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 6
कुम्भ राशि
समाज के कुछ बुद्धिमान लोगों के बीच आपकी प्रशंसा होगी। फाइनेंस से जुड़े मामलों के लिए आज का दिन काफी बेहतर है। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेंगी। आपको उच्च पद सौंपा जा सकता है। विवाहोत्तर संबंधों से आज आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। परिवार में किसी उत्सव के आयोजन की चर्चा हो सकती है।
शुभ रंग – हरा , क्रीम
शुभ अंक - 2,3
मीन राशि
मेनेजमेंट से जुड़े हुए लोगों को आज किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ अनबन हो सकती है। इस समय को प्रेम और शांतिपूर्वक बिताएं आपके अधीनस्त कर्मचारी आपसे नाराज हो सकते है। आपको जोड़ों व घुटनों से संबंधित दिक्कतें देखने को मिल सकती है।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 1