

मेष
यदि आप विद्यार्थी हैं और शिक्षा प्राप्ति के उद्देश्य से कोई कोर्स इत्यादि कर रहे हैं तो आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आज आपको संतान से सहयोग प्राप्त होने की संभावना बन सकती है
शुभ रंग – लाल , शुभ अंक - 3
वृषभ
आज आपके लिए राजनीतिक दृष्टि कोण से लाभ प्राप्ति के लिए समय अच्छा रहेगा। वाहन इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त होने की संभावना है। माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे तथा समय के अनुसार आपको उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। शुभ रंग – गुलाबी , शुभ अंक - 6
मिथुन
आज आपको अपने सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। अतः अपना प्रयास अच्छी उन्नति के लिए करते रहें। धन अचल संपत्ति प्राप्ति के लिए भी अच्छा योग है। यदि किसी कोई दूर यात्रा के बारे मे सोच रहे है आगे के लिए टाल दे। शुभ रंग – पीला, शुभ अंक - 8
कर्क
यदि आप किसी भी कार्य को सोच समझ कर करेंगे तो आपको उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। इस समय में किसी भी शुभ कार्य को करना आपके लिए अशुभ साबित हो सकता है। इसलिए इस समय विशेष सावधानी रखते हुए ही किसी भी कार्य को करें। शुभ रंग – सफ़ेद, शुभ अंक - 5
सिंह
आज आपका आत्मविश्वास प्रबल रहेगा। कामकाज के क्षेत्रों में वृद्धि देखने को मिलेगी। आप जहां भी कार्यरत होंगे वहां पर आपको कामयाबी अच्छी प्राप्त हो सकती है। अपने परिवार के साथ कंही घूमने जाए ।
शुभ रंग – लाल, शुभ अंक - 7
कन्या
आपको हर जगह अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना दिखाई दे रही है धन अचल संपत्ति प्राप्ति का योग अच्छा बन रहा है। तथा आपके सगे-संबंधियों से संबंध भी अच्छा रहने की संभावना है। हर तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेंग। शुभ रंग – पीला, शुभ अंक -3
तुला
यदि आप किसी तरह की कोई तैयारी कर रहे हैं तो आपको कामयाबी मिलने की संभावना है। शारीरिक प्रयास से अच्छी सफलता प्राप्त होगी। अपनी सेहत के विशेष ध्यान रखे आलस्य को पनपने न दे।
शुभ रंग – लाल , शुभ अंक - 5
वृश्चिक
भूमि वाहन इत्यादि के सुख प्राप्त होने के अच्छे योग बन रहे है। समाजिक मान सम्मान प्राप्त होने की भी संभावना बन रही है। आप अपने मन के अनुसार कार्य करना पसंद करते हैं इसलिए सबके साथ आप अच्छा संबंध बना पाने में सफल हो जाते हैं। शुभ रंग – गुलाबी , शुभ अंक - 9
धनु
माता-पिता के साथ मधुर संबंध बनाए रखना इस वक़्त आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान को लेकर स्थितियाँ उन्नति दायक रहेंगी। यदि आप शिक्षार्थी हैं तो शिक्षा प्राप्ति में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं। । शुभ रंग – पीला, शुभ अंक - 7
मकर
आपको अपने आप पर भरोसा रखते हुए खुद अपने कामकाज में व्यस्त रखने की कोशिश करें। शत्रु पक्ष सामान्य स्थिति में रहेगा । इसलिए किसी भी तरह का विवादों से बचने का प्रयास करें और राह में आ रही हर तरह की समस्याओं को सुलझाने का प्रयत्न करें।
शुभ रंग – आसमानी , शुभ अंक - 8
कुम्भ
आपकी कामकाज को लेकर स्थिति अच्छी रहने वाली है। यदि आप खान-पान से संबंधित व्यवसाय करते हैं तो आपको अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना प्रबल है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहने वाली हैं इसलिए अपना पूरा प्रयास करें। शुभ रंग – काला, शुभ अंक - 9
मीन
आज आपकी सेहत बिगड़ सकती हैं अपने खानपान का खास ध्यान रखे। किसी भी प्रकार का निवेश करने जा रहे हो तो अपने बड़ो से सलाह लिए बिना कोई कार्य ना करे अन्यथा नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग – सुनहरा, शुभ अंक - 8